Telangana SCERT Solution Class IX (9) Hindi Chapter 9 ग्राम श्री
ग्राम श्री
प्रश्न
1.)आजकल शहर की जिंदगी कैसी है?
आजकल शहर के जिंदगी में बहुत तकलीफ है, भागा दौड़ी है। शहर में भी बहुत प्रदूषण होने के कारण बीमारियां बढ़ गई है। नौकरी के लिए बहुत सारे लोग गांव से शहर में आते हैं। इसलिए शहर की आबादी बढ़ गई है। नयी नयी समस्याएं पैदा हो रही है।
2.) गांव और शहर के रहन-सहन में क्या अंतर है?
गांव की जिंदगी शांततापूर्ण है और शहर की जिंदगी भागा दौड़ ज्यादा है। गांव में बहुत सारा समय बाकी रहता है। इसलिए बाकी काम आराम से होते हैं। लेकिन शहर में समय की कमी होती है। सुबह से लेकर रात तक सभी भागा दौड़ी में लगे होते हैं।
3.) कवि गांव की धूल माथे पर क्यों लगाना चाहता है?
कवि ने गांव में बहुत सारा समय बिताया है ।अभी शहर में बहुत भागा दौड़ी है। वह इस भागा दौड़ी वाली जिंदगी से दूर होना चाहते हैं। फिर से अपने गांव में जाना चाहते हैं ।वहां का जीवन उन्हें याद आता है। वहां की धूल माथे पर लगाना चाहते हैं। क्योंकि वह शहर में आने के बाद भी गांव को नहीं भूले हैं।
अर्थर ग्राह्यता प्रतिक्रिया
विचार विमर्श
1.)अपने द्वारा की गई किसी यात्रा के बारे में बताइए।
हर वक्त छुट्टियों में हम मामाजी के पास मुंबई में जाते हैं। इस बार मामाजी ने हमें मुंबई दर्शन करवाएं। हम गेटवे ऑफ इंडिया, नेहरू प्लैनेटेरियम, हाजी अली, वीरमाता जिजाबाई भोसले चिड़ियाघर, छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय, सिद्धिविनायक मंदिर, फिल्म सिटी इन सब जगह हम पर हम गए। वहां पर जाकर अनेक चीजों का आस्वाद भी नहीं लिया। बहुत सारी शॉपिंग भी की।
2.) चारों के पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा काफी बढ़ चुकी है गांव और शहर के पर्यावरण की तुलना करते हुए चर्चा कीजिए।
गांव में प्रदूषण की मात्रा बहुत कम है। वहां पर पेड़ पौधे बहुत सारे हैं। लोगों को शुद्ध हवा मिलती है। इसीलिए वहां पर बीमारियां भी कम है। लोगों की आवश्यकता कम है।कहीं पर भी जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वे सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए गांव में प्रदूषण की मात्रा बहुत कम है। लेकिन शहर में प्रदूषण की मात्रा इतनी बढ़ गई है कि लोगों को फेफड़ों की बीमारी जैसी और भी बीमारियां होने लगी है। शहरों में बड़ी-बड़ी कंपनियां होती है और वहां से जो धुआ निकलता है वह भी पर्यावरण में घुल मिल जाता है। और बाकी हवा दूषित हो जाती है। शहर में पेड़ पौधों की मात्रा भी कम होती है इसीलिए प्रदूषण बढ़ता है।
पढ़ना भाव समझना और भावों विस्तार
क.पाठ में उत्तर ढूंढिए।
1.) हरियाली की कौन-कौन सी विशेषताएं बताई गई है?
गांव में जो हरियाली होती है उसकी इस कविता में विशेषताएं बताई गई है। कवि कहते हैं कि, गांव में बहुत सारे पेड़ पौधे है। बहुत सारी हरियाली फैली हुई है। पूरा गांव हरा भरा है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे हरे रत्न हो।ठंड के मौसम में यह हरियाली देखकर मन प्रसन्न हो जाता हैl
2.) गांव की कौन सी शोभा जन मन को हर रही है?
गांव में सभी जगह खेत है। इसीलिए पूरी प्रकृति हरियाली से सजी हुई लगती है। सभी जगह हरा भरा लगता है। किसान में अपनी मेहनत से बहुत सारी फसलें उगाई है। उस पर सूरज की धूप फैली हुई है। खेतों पर तितलियां उड़ रही है। बहुत सारे पेड़ पौधे हैं। इससे यह लगता है कि गांव की यह शोभा जन मन को हर रही है।
3.) निम्नलिखित भाव प्रकट करने वाली कविता की पंक्तियां लिखिए।
क. हरियाली की विशेषता
-फैली खेतों में दूर तलक
मखमल की कोमल हरियाली
लिपटी जिससे रवि की किरणें
चांदी की सी उजली जाली!
ख. फलों तरकारीयों के खेतों का वर्ण
-पीले मीठे अमरूदों में
जब लाल-लाल चित्तियाँ पड़ी,
पक गए सुनहले मधुर बेर ,
अँवली से तरु की डाल जड़ी!
लहलहा पालक महमह धनिया,
लौकी औ’ सेम फली, फैली
मखमली टमाटर हुए लाल,
मिल चुकी बड़ी हरि थैली!
4.) वसंत ऋतु में प्रकृति के बदलाव को दर्शाने वाली पंक्तियां रेखांकित कीजिए।
अब रजत स्वर्ण मंजिरीयों से
लद गई अाम तरु की डाली
झर रहे ढाक पीपल के दल
हो उठी कोकिला मतवाली।
महके कटहल, मुकुलित जामुन
जंगल में झरबेली झुली,
फुले, आडू, निंबू, दारिम
आलू, गोभी, बैंगन, मूली।
ख. पाठ समझकर उत्तर दीजिए।
1.) कवि ने गांव को जन-मन को हरने वाला क्यों कहा है?
कवि ने गांव को जन-मन को हरने वाला कहा है। क्योंकि हरियाली के वजह से पूरा गांव सुंदर दिख रहा है। प्रकृति खुशहाली से भरी हुई है। गांव में चारों तरफ हरियाली है। सूरज की किरणें जब खेतों पर पड़ती है तो फसलें चमक उठती है। इन्हीं फसलों से पूरे गांव में हरियाली छाई हुई है। इसीलिए कवि ने गांव को हरता जन मन कहा है।
2.) गांव की तुलना मरकत डिब्बे से क्यों की गई?
मरकत डिब्बा एक रत्न है। यह हरे रंग का होता है और इसका नाम पन्ना होता है। पूरा गांव हरियाली से भरा हुआ है और कवि कहते हैं कि यह हरियाली मरकत डिब्बे जैसी मतलब उस रत्न जैसी दिख रही है।
3.) आशय स्पष्ट कीजिए।
क. हिल हरित रुधिर है रहा झलक
हिल हरित रुधिर है रहा झलक इनका अर्थ यह है कि गांव में सभी तरफ हरियाली है। जब सूरज की किरणें इस हरियाली पर पड़ती है, तब इस हरियाली का रंग हमें दिखाई देता है।
ख. बालू के सांपों से अंकित
गंगा की सतरंगी रेती
कवि कहते हैं कि यह रेत अनेक रंगों से बना हुआ है।जब हम इस रेत को देखते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे सांप सोया हुआ है।
ग. हंसमुख हरियाली हिम आतप
सुख से अलसाए सोए
ठंड के दिनों में जब सूर्य की किरणें इस हरियाली पर पड़ती है, तो सभी जगह चमक की चमक दिखती है। इन दिनों में लोग अक्सर घर के अंदर रहते हैं। आराम करते हैं। सभी के मन में आलस भरा हुआ होता है।
4.) कविता में किस मौसम के सौंदर्य का वर्णन किया है? उदाहरण सहित बताइए।
कविता में कवि ने वसंत ऋतु के सौंदर्य का वर्णन किया है। खेतों में फसलें उगी हुई है। सभी तरफ हरियाली छाई है। यह सब खेत को और गांव को और भी खूबसूरत बना रही हैं।
5.) अरहर और सनई के खेत कवि को कैसे दिखाई देते हैं?
अरहर और सनई के खेत कवि को सोने की जैसी प्रतीत होते हैं।
ग. पढ़ने की योग्यता का विस्तार
कविता पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
1.) हमें प्रातः समय सोने का संसार कौन देता है?
क.रात. ख. संध्या ग.उषा घ.सूर्य
उत्तर- घ.सूर्य
2.) प्रातः समीरण क्या करता है?
क. नए जीवन का संचार करता है। ख. ज्ञानोदय करता है ।
ग.सुख देता है। घ. रात का स्मरण करता है।
उत्तर – क. नए जीवन का संचार करता है।
3.) लताएँ क्यों झुक जाती है?
क. नव यौवन के भारत से ख. हवाओं के चलने से
ग.विनम्रता से घ. फल फूलों के भार से
उत्तर- क. नव यौवन के भारत से
4.) उषाकाल में भ्रमण क्या कर रहा है?
क. नवाजीवन संचार ख. मंजुल वंदनवार
ग. विहार घ. गीतों का गायन
उत्तर – ग. विहार
अभिव्यक्ति और सृजनात्मकता
स्वाभिव्यक्ति
क. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार पांच वाक्यों में लिखिए।
1.) आपको कौन सी ऋतु पसंद है? क्यों?
हमें वसंत ऋतु सबसे ज्यादा पसंद आता है। क्योंकि इस वक्त सभी जगह हरियाली छाई होती है। प्रकृति में एक अलग सी खुशी छाई होती है। ऐसा कहा जाता है कि वसंत ऋतु सभी ऋतुओं में श्रेष्ठ है। इसे और ऋतुओं का राजा भी कहा जाता है। इस ऋतु में अलग-अलग तरह के फूल खिलते हैं। दिन बड़े होते हैं। हमें प्रकृति का आनंद लेने के लिए मिलता है।
2.) इस कविता में जिस गांव का चित्रण हुआ है वह भारत के किस क्षेत्र से संबंधित हो सकता है? अपने उत्तर का कारण बताइए।
भारत देश सौंदर्य से भरा हुआ है। इस कविता में जिस गांव का चित्रण हुआ है वह भारत के उत्तर के क्षेत्र से संबंधित हो सकता है। यहां की सभी जगह बहुत खूबसूरत है। सभी जगह हरियाली छाई होती है। इन पर जब सूरज की किरणें पड़ती है तो सभी जगह बस हरा हरा दिखाई देता है।
3.) कुछ लोग खुले प्राकृतिक वातावरण में काम करते हैं, तो कुछ वातानुकूलित कार्यालयों में। आप अपने भावी जीवन में कहा काम करना पसंद करेंगे? कारण सहित बताइए।
हम खुले वातावरण में प्रकृति के बीच में काम करना पसंद करेंगेl प्रकृति के बीच में काम करने से हमें भी बहुत सारा आनंद मिलता हैl मन शांत रहता है और काम अच्छे से हो जाता हैl दिमाग भी शांत रहता है।
4.) क्या नदियों जी लो फूलों आदि प्राकृतिक तत्वों को देखकर कभी आपका मन उल्लासित से हुआ है? क्या आपको आप जैसी ही अनुभूति होती है? अपने विचार लिखिएl
हमें प्रकृति में रहना पसंद है। नदीयाँ, झीलों, फुलों इन तत्वों को देखकर हमारा मन अत्यंत प्रसन्न होता है। प्रकृति में जो रंग बिरंगे फूल होते हैं, झरने, नदियाँ इनको देख कर बहुत अच्छा लगता है। मन प्रसन्न हो जाता है।
ख. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर आठ दस वाक्यो में लिखिए।
1.) भाव और भाषा की दृष्टि से आपको यह कविता कैसी लगी? उसे अपने शब्दों में व्यक्त कीजिए।
कविता में प्रकृति का बहुत सरलता से वर्णन किया है, भाषा मधुर है। हमारे आसपास ऊपर इतनी सुंदर प्रकृति होती है उस पर हम कभी ध्यान नहीं देते। इस कविता में प्रकृति के छोटे-छोटे बातों पर ध्यान दिया गया है। उनका महत्व बताया है। इस कविता की भाषा भी बहुत आकर्षक है। हरा भरा गांव, पानी में तैरते हुए पक्षी इनका जब वर्णन किया जाता है तब यह सब चित्र हमारी आंखों के सामने आ जाता है। हमारा मन उसी तरह चला जाता है।
2.) पंतजी प्रकृति के बेजोड़ कवि माने जाते हैं। कविता के आधार पर इसकी पुष्टि कीजिए।
पंत जी ने प्रकृति का बहुत अच्छा वर्णन किया है। ऐसा लगता है कि इन्होंने सिर्फ यह कविता लिखी नहीं है, गांव में जाकर प्रकृति का अनुभव भी लिया है। इसी वजह से कविता की भाषा अत्यंत सरल है, मधुर है। इसमें कवि ने अलंकार का उपयोग भी किया है। बहुत सुंदर तरीके से पेड़-पौधे, नदियाँ, फूलों का वर्णन इसमें किया है। इस कविता को पढ़ने के बाद हम प्रकृति के और भी पास जाने लगते हैं। जब इस कविता का वर्णन किया जाता है तो सारा चित्र हमारे आंखों के सामने आ जाता है।
सृजनात्मक कार्य
आप जहां रहते हैं उस इलाके के किसी मौसम विशेष के सौंदर्य का कविता या गद्य में वर्णन कीजिए।
मैं एक गांव में रहती हूं। यहां पर बहुत सारे पर्वत, नदियां, झरने और घर के आस-पास खेत है। हर घर के सामने एक बगीचा है। आसपास पहाड़ियां पर्वत होने से यहां का सूर्यास्त और सूर्योदय का चित्र बहुत लुभावना होता है। हर घर के सामने बगीचा होने से अलग-अलग तरह के अलग-अलग रंग के फूल हमेशा खिले हुए रहते हैं। छोटे-छोटे झरने जब बारिश के मौसम में पर्वतों से गिरते हैं, तो उनकी आवाज बहुत सुहावनी लगती है।
प्रशंसा
भारत गांव का देश है। जनगणना 2011 के अनुसार लगभग सत्तर प्रतिशत लोग गांव में रहते हैं। गांव का वातावरण स्वच्छ एवं सुंदर होता है। फिर भी आज लोग गांव छोड़कर शहर में बसना चाहते हैं। जो देश के लिए समस्या बनती जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए अपने विचार व्यक्त कीजिए।
आज लोग गांव छोड़कर शहर की ओर बसने लगे हैं। इसकी वजह से शहर की आबादी बढ़ती जा रही है। अगर हमें ऐसा लगता है कि युवकों को गांव नहीं छोड़ना चाहिए, तो हमें गांव में छोटे-छोटे उद्योग उन्हें उपलब्ध करके देने होंगे। ताकि काम की तलाश में वह शहर ना जा सके। अगर हम उन्हें कमाने का साधन देते है, तो वह गांव में ही बस जाएंगे। इससे गांव का भी विकास हो जाएगा, शहर में आबादी भी नहीं बढ़ेगी।
1.) पाठ से ढूंढकर लिखिए।
यह + के =इसके
यह + की =इसकी
1.) उस + के =उसके
2.)उस + की =उसकी
3.) तुम+ ने= तुमने
4.) मैं + ने= मैंने
5.) में + री= मेरी
2.) इस कविता पाठ में हिमांत शब्द मूलत: हिम+अंत से मिलकर बना है। इसी प्रकार निर्मल नि: + मल से बना है। दो निर्दिष्ट अक्षरों के पास आने के कारण इनके मेल से जो विकार होता है उसे संधि कहते हैं। संधि से बने शब्द के पांच उदाहरण दीजिए।
1.) सूर्य + अस्त = सूर्यास्त
2.) स्व + अर्थी= स्वार्थी
3.) मेघ + आलय=मेघालय
4.) गिरी + ईश= गिरीश
5.) रवि + ईंद्र = रविंद्र
For More Chapters Check Here :