DAV Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 18 बेट्टिना का साहस
DAV School Books Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 18 बेट्टिना का साहस all Question Answer. DAV Class 5 18th Chapter बेट्टिना का साहस full Chapter explanation by expert teacher.
पाठ में से
1) किन शब्दों ने बेट्टिना की सोचने की दिशा बदल दी ?
उत्तर- बेट्टिना के साथ एक भयानक दुर्घटना हुई थी जिस वजह से वह निराश हो गई थी और सुबक सुबक कर रोने लगी थी। अस्पताल की एक सेविका ने बेट्टिना के निराशा को देखा और प्यार से उसने बेट्टिना के सिर को सहलाते हुए कहा तुम्हारा नया जन्म एक विशेष उद्देश्य के लिए हुआ है। सेविका के इन शब्दों को सुनकर बेट्टिना की सोचने की दिशा बदल गई थी।
2) बिस्तर पर पड़े पड़े बेट्टिना के आंखों से आंसू क्यों भरने लगे थे ?
उत्तर- बेट्टिना के दुर्घटना में उसके शरीर के कई अंगों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था जिस वजह से उसे लगता था कि अब वह कभी भी नृत्य नहीं कर पाएगी इसलिए बिस्तर पर पड़े पड़े बेट्टिना की आंखों से आंसू बहने लगे थे।
3) बेट्टिना सफलता के शिखर पर फिर से किस प्रकार पहुंची?
उत्तर- बेट्टिना दुर्घटना के बाद एक महीना अस्पताल मे रही थी, डॉक्टर ने मना करने के बावजूद वह अपने पैरों का इस्तेमाल करती थी। दुर्घटनासे हार नहीं मानी थी वह फिर से नृत्य करना चाहती थी। बेट्टिना के माता पिता उसकी उनके नजदीक के तरणताल में अपने टांगो की मालिश करने ले जाते थे। कुछ दिनों बाद शिक्षक बेरी के दिशा – निर्देश से बेट्टिना ने फिर से नृत्य करना शुरू किया। बेट्टिना के परिश्रम की वजह से कुछ वर्षों के बाद ही बेट्टिना पुनः मंच पर नृत्य करने में सफल हो गई। इस प्रकार बेट्टिना सफलता के शिखर पर फिर से पहुची .
4) नृत्य के बिना बेट्टिना का जीवन अधूरा था, कैसे ?
उत्तर- बेट्टिना बचपन से नृत्य से प्रभावित थी। नृत्य उसके लिए सब कुछ था। नृत्य बेट्टिना के जीवन का आधार था। बेट्टिना के साथ इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद वह नृत्य के लिए सोचती थी। कहा जाता है कि एक कलाकार के लिए उसकी कला ही उसका सब कुछ होती है, इसलिए नृत्य के बिना बेट्टिना का जीवन अधूरा था।
5) उचित उत्तर पर सही का निशान [✔️] लगाइए।
क) बेट्टिना लगभग कितनी मीटर ऊपर उछली थी।
[] तीन [] पाच [] आठ
उत्तर – [✔️] तीन
ख) टेरेंस लेविस कौन थे ?
[] अध्यापक [] नर्तक [] चिकित्सक
उत्तर- [✔️] चिकित्सक
ग) बेट्टिना के माता पिता उसे मालिश के लिए कहां लेकर जाते थे ?
[] अस्पताल [] तरणताल [] सिनेमा हॉल
उत्तर- [✔️] तरणताल
6) रिक्त स्थान भरकर पूरे कीजिए।
क) बेट्टिना ———– में प्रमुख भूमिका निभाती है।
उत्तर- बेट्टिना नृत्य नाटिकाओमें प्रमुख भूमिका निभाती है।
ख) शिक्षक बेरी उसकी ———– और दृढ़ संकल्प शक्ति से परिचित थे।
उत्तर- शिक्षक बेरी उसकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प शक्ति से परिचित थे।
ग) अधिक दवाओ के कारण उसके ———– में खराबी आ गई।
उत्तर- अधिक दवाओ के कारण उसके गुर्दे में खराबी आ गई।