DAV Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 13 प्रिय पौधा
DAV School Books Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 13 प्रिय पौधा all Question Answer. DAV Class 5 13th Chapter प्रिय पौधा full Chapter explanation by expert teacher.
पाठ में से
1) हरित ने पौधे की देखभाल किस प्रकार की ?
उत्तर- हरित ने पौधे की देखभाल बहुत अच्छे तरीके से की है , हरित ने अपने ताई के अनुपस्थिति में पौधों को सही समय पर खाद पानी दिया। हरित पौधों को ज्यादा धूप और ज्यादा शीत से बचाये रखता था। हरित पौधों के पास बैठकर गिटार बजाता था जिससे हरित और पौधे दोनों का मनोरंजन हो सके।
2) ताई ने हरित को पौधों के विषय में क्या जानकारी दी ?
उत्तर- ताई ने हरित को पौधों के विषय में बताया कि हमारे देश में बहुत बड़े वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस उन्होंने अपने प्रयोग में सिद्ध कर बताया कि पौधों में भी मनुष्य की तरह जान होती है। पौधे भी मनुष्य की तरह भौतिक स्पर्श अनुभव कर सकते हैं। पौधों में सुनने की शक्ति होती है।
3) हरित क्यों उदास दिखाई दे रहा था ?
उत्तर- हरित को पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लेना था और उस प्रदर्शनी के एक दिन पहले हरित का पौधा किसने चुरा लिया था जिस वजह से हरित काफी उदास हो गया था।
4) ताई ने हरित को क्या समझाया ?
उत्तर- हरित ने सुबह उठकर देखा तो उसका पौधा किसी ने चुराया था जिस वजह से वह बहुत उदास हो गया था, तब ताई ने उसे समझाया था कि जिस किसी ने तुम्हारा पौधा चुराया है वह उस पौधे को पुष्प प्रदर्शनी में ही ले आएगा हम उसे वही पकड़ लेंगे।
5) पाठ के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
क) हरित अपनी ताई को ————– के विषय में सुझाव देने लगा।
उत्तर- हरित अपनी ताई को पेड़ पौधों के विषय में सुझाव देने लगा।
ख) पौधों ने ————– जैसी क्रिया की।
उत्तर- पौधों ने नृत्य जैसी क्रिया की।
ग) पेड़ पौधे भी मनुष्य की भांति ————– इत्यादि का अनुभव करते हैं।
उत्तर- पेड़ पौधे भी मनुष्य की भांति सुख-दुख इत्यादि का अनुभव करते हैं।