DAV Class 4 Hindi Solution Chapter 4 मित्रता
DAV School Books Class 4 Hindi Solution Chapter 4 मित्रता all Question Answer. DAV Class 4 3rd Chapter मित्रता full Chapter explanation by expert teacher.
कहानी में से।
1) सलोनी कहां रहती थी ?
उत्तर- सलोनी सुंदरवन में एक पुरानी आम के पेड़ में रहती थी , सलोनी कोयल का आम के पेड़ पर घोंसला था।
2) हीरक हिरण घास चरने कहा आता था ?
उत्तर- हीरक हिरण घास चरने के लिए आम के आसपास के हरी-भरी घास और झाड़ियों के पास आता था।
3) लोमड़ी ने हिरण को अपने साथ चलने के लिए क्यों कहा ?
उत्तर- लोमड़ी ने हिरण से कहा कि “मुझे हरी घास का एक मैदान पता है, तुम मेरे साथ चलो”। इस तरह बहला कर लोमड़ी ने हिरण को अपने साथ चलने के लिए कहा ताकि वह हिरण को अपना शिकार बना सकें।
4) सलोनी कोयल ने हिरण को जाल से आजाद होने की क्या तरकीब बताई ?
उत्तर- सलोनी कोयल ने हीरक हिरण को जाल से आजाद करने के लिए एक तरकीब निकाली। उसने हीरक हिरण को पहले ही अपनी योजना बताई । उसने कहा जब मैं सुबह गाऊ तो आंख बंद करके पेट फुला कर भूमि पर लेट जाना ताकि शिकारी तुम्हें मरा हुआ समझे। और जाल उठा ले, जैसे शिकारी जाल उठा लेगा तुम भाग जाना, यह तरकीब सलोनी कोयल ने हीरक हिरण को बताई।
5) कहानी में घटनाएं जिस क्रम से घटी उन्हें वही क्रमांक दीजिए।
क) शिकारियों ने घास के मैदान में जाल बिछाया। []
ख) लोमड़ी और हीरक की दोस्ती हुई हो गई। []
ग) सलोनी की सहेलियों ने लोमड़ी को घायल कर दिया []
घ) हीरक जाल में फस गया। []
ड) सलोनी की होशियारी से हीरक जाल से मुक्त हो गया। []
च) लोमड़ी हीरक को घास के मैदान तक ले गई। []
उत्तर-
क) शिकारियों ने घास के मैदान में जाल बिछाया। [2]
ख) लोमड़ी और हीरक की दोस्ती हुई हो गई। [1]
ग) सलोनी की सहेलियों ने लोमड़ी को घायल कर दिया [4]
घ) हीरक जाल में फस गया। [5]
ड) सलोनी की होशियारी से हीरक जाल से मुक्त हो गया। [6]
च) लोमड़ी हीरक को घास के मैदान तक ले गई। [3]