Yeh Sabse Kathin Samay Nahi Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Vasant Chapter 8 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Yeh Sabse Kathin Samay Nahi Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Vasant
Class |
8 |
Book Title |
Vasant |
Chapter |
8 |
Chapter Name |
Yeh Sabse Kathin Samay Nahi |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- NCERT Extra Questions for Jahan Pahiya Hai
More Extra Questions and Answer:
अ.) कविता पढ़ कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
नहीं, यह सबसे कठिन समय नहीं!
अभी भी दबा है चिड़िया की
चोंच में तिनका
और वह उड़ने की तैयारी में है!
अभी भी झरती हुई पत्ती
थामने को बैठा है हाथ एक
अभी भी भीड़ है स्टेशन पर
अभी भी एक रेलगाड़ी जाती है
1.) चिड़िया तिनके क्यों जमा कर रही है?
चिड़िया घोसला बनाने के लिए तिनके जमा कर रही है।
2.) हाथ किस थामने के लिए बैठा है?
हाथ पेड़ से झरती हुई पत्तियों को थामने के लिए बैठा है।
3.) रेलगाड़ी यात्रियों को कहां पर पहुंचाती है?
रेलगाड़ी यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचाती है।
4.) चिड़िया तिनके को लेकर किस तैयारी में बैठी है?
चिड़िया तिनके को लेकर उड़ने की तैयारी में बैठी है।
प्र.) 1 रिक्त रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) नहीं यह सबसे ………………….. समय नहीं!
नहीं यह सबसे कठिन समय नहीं!
2.) अभी भी भीड़ है …………………………… पर
अभी भी भीड़ है स्टेशन पर
3.) जल्दी आ जाओ कि अब
…………………………….. डूबने का वक्त हो गया
जल्दी आ जाओ कि अब
सूरज डूबने का वक्त हो गया
4.) उस कथा का आखिरी हिस्सा जो बूढ़ी नानी सुना रही ……………………………… से
उस कथा का आखिरी हिस्सा जो बूढ़ी नानी सुना रही सदियों से
5.) अभी भी दबा है ………………………….. की चोंच में तिनका।
अभी भी दबा है चिड़िया की चोंच में तिनका।
प्र.) 2 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) लेखिका इस कविता के माध्यम से सबके सामने कौन सा दृष्टिकोण रखती है?
लेखिका इस कविता के माध्यम से सबको रहती है कि हमें हमेशा अपने जीवन में आशावादी रहना चाहिए। यह दृष्टिकोण लेखिका सबके सामने रखती है।
2.) चिड़िया कौन सा काम करने की तैयारी में जुट गई है?
चिड़िया घोसला बनाने की तैयारी में जुट गई है।
3.) कठिन समय अभी तक नहीं आया है ऐसा लेखिका क्यों कह रही है?
कठिन समय अभी तक नहीं आया है यह लेखिका कह रही है क्योंकि सभी काम सहज तरीके से हो रहे हैं।
4.) दादी नानी बच्चों को कौन सी कहानियां सुनती रहेगी?
दादी नानी बच्चों को अपने अंतरिक्ष की कहानी सुनाती रहेगी।
5.) सूरज डूबने का समय हो गया है तुम लौट आओ ऐसा कौन कहता है?
सूरज डूबने का समय हो गया है तुम लौट आओ ऐसा उसे वक्त कहा जाता है जब कोई किसी का इंतजार करता है।
6.) इस कविता के माध्यम से कवि हमसे क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं?
इस कविता के माध्यम से कई हमसे यह कहने की कोशिश कर रहे कि यह कोई कठिन समय नहीं है। इसे हम बाहर निकाल सकते हैं हम सफलता की ओर जा सकते हैं। सिर्फ हमें कोशिश करने की जरूरत है। हमें अपने जीवन से आप रखनी चाहिए। हमें हमेशा कोशिश करते रहनी चाहिए तभी हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कविता से आगे
प्र.) 1 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) सबसे कठिन समय यही है ऐसा आपको कब लगता है?
जब हमारी परीक्षाएं होती है या फिर जब हमारी तबीयत खराब हो जाती हैं, दोस्तों से झगड़ा होता है, किसी बात पर माता – पिता नाराज होते है तब ऐसा लगता है जैसे की हमारा कठिन समय चल रहा है।
2.) कठिन समय से बाहर निकालने के लिए आप कौन-कौन से प्रयास करते हो?
कठिन समय जब होता है तब उस परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए हम प्रयास करते है। यह समय किस वजह से आया है, ऐसी परिस्थितियां क्यों उत्पन्न हुई है इस बात पर हम विचार करते हैं। इस से बाहर निकलने के लिए क्या उपाय किए जा सकते है। उसके क्या परिणाम होंगे, ऐसी सारी बातों पर हम विचार करते है और जो मार्ग सुलभ लगता हैं उस मार्ग पर चलते हैं।
3.) आपका दोस्त अगर कठिन समय में है तो आप उसकी मदद किस तरह से करते हो?
अगर हमारा दोस्त कठिन समय में है तो हम उसे उस समय से बाहर निकालने के लिए हम मदद करेंगे। उसके साथ चर्चा करेंगे और मिलकर उसे कठिन समय से बाहर निकलेंगे।
4.) पशु, पक्षियों के लिए सबसे कठिन समय कौन सा होता है ऐसा आपको लगता है?
पशु, पक्षियों को जब रहने के लिए जगह नहीं मिलती, खाना, पानी नहीं मिलता, जब उनके घर तोड़ दिए जाते है। यह समय पशु, पक्षियों के लिए कठिन होता है।
5.) यह सबसे कठिन समय नहीं है ऐसा क्यों कहा गया है?
यह सबसे कठिन समय नहीं है ऐसा कहा गया है क्यों कि, कठिन समय से बाहर निकलने के लिए अनेक रास्ते होते है। हमारे मन में आशा होनी चहिए। हर कोई कठिन समय से बाहर निकलने की कोशिश करता है। चिड़िया की चोंच में आज भी तिनका है इसका मतलब चिड़िया आज भी घर बनाने की कोशिश कर रही है। इसी तरह हमें भी अपने प्रयास करते रहने चाहिए। हमे भी सफलता मिलेगी। इस वजह से कवि कह रहे हैं कि यह सबसे कठिन समय नहीं।
प्र.) 2 कारण लिखो।
1.) आपको परीक्षा में असफलता प्राप्त होती है
क्यों की हम पूरी तरह से प्रयास नहीं करते। अगर हम और प्रयास करेंगे तो हमे सफलता जरूर मिलेगी।
2.) आपको निराशा महसूस होती हैं
बार बार मिलने वाली असफलता के कारण हमारे मन में निराशा छा जाती हैं।
3.) हम किसी भी परिस्थिति में डटकर खड़े रहते हैं।
कितना भी कठिन समय का निर्माण हो हमारे मन में यह आशा होती हैं की हम इस परिस्थिति से हम जरूर बाहर निकलेंगे।
4.) हम बड़ी जल्दी निराश हो जाते है
हम कभी भी मुश्किलों का सामना नहीं करते इस वजह से हमें धैर्य नहीं होता और धैर्य नहीं होता इस वजह से हम किसी भी परिस्थिति में जल्दी निराश हो जाते हैं।
5.) हमें अपना लक्ष्य तय करना चाहिए
जीवन में अपना लक्ष्य तय करना बहुत महत्वपूर्ण बात होती है। हम अपने लक्ष्य से तभी भागते हैं या फिर लक्षिता भी तय नहीं करते हैं जब हम बहुत आलसी हो जाते हैं हमें अपने जीवन में क्या करना है यही पता नहीं होता।
प्र.) 3 असफलता से सफलता की ओर इस विषय पर निबंध लिखो।
हम अपने जीवन में असफलता का सामना कई बार करते हैं। जब हमें असफलता प्राप्त होती है तो हमें समझ में आता है कि हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए कितनी मेहनत करनी होगी। हमने कहां-कहां गलतियां की है और उसे सुधारने की जरूरत है। उन गलतियों को किस तरह से सुधर जाए इस पर भी हम बहुत विचार करते हैं और इसी तरह से हम सफलता की ओर चले जाते हैं।
हमें सफलता पाने के लिए पहले अपना लक्ष्य तय करना जरूरी होता है। सिर्फ लक्ष्य तय करना ही जरूरी नहीं होता उसे लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हमें कौन से मार्ग का चुनाव करना होगा यह भी हमें तभी निश्चित करना पड़ता है। उसे मार्ग पर चलते वक्त हमारे जीवन में कौन-कौन सी परिस्थितियों निर्माण हो सकती है हमें कौन-कौन से मुश्किलों का कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है इसका भी विचार हमें तभी करना पड़ता है।
हमें आपसे नहीं लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है जब हम अपने मार्ग में आने वाले कठिनाइयों का मुश्किलों का सामना करते हैं उसमें असफलता प्राप्त करते हैं तभी हम सोच सकते हैं कि हमने कौन-कौन सी गलतियां की है। इन ही गलतियों को सुधार कर हमें आगे बढ़ना होता है। जब हम ऐसी गलतियां सुधारते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं तब हमारे विचार और निर्णय लेने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। हमारा व्यक्तित्व और भी निखर जाता है।
ऐसी अनेक असफलताएं हमारे जीवन में भी आती रहती है। जितना परिश्रम हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए करते हैं उतना ही परिश्रम हमें आने अपने आने वाले जीवन में जो कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उसमें भी करना पड़ता है। ऐसे कठिनाइयों का सामना करते वक्त हमें बहुत असफलता का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन ऐसे वक्त पर हमें घबराना नहीं है डरकर पीछे नहीं हटाना है। उन असफलताओं का सामना करना है मुश्किलों का सामना करना है और आगे पढ़ना है। अगर हम मेहनत करेंगे तभी हम अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। इसी तरह से हमें सफलता प्राप्त हो जाएगी।
प्र.) 4 क्या आपको आपकी दादी या नानी कथा सुनाती थी? इन कथा के माध्यम से दादी या नई आपको क्या कहने की कोशिश करती थी?
हमें हमारी दादी और नानी बहुत अच्छे-अच्छे कथाएं सुनती थी। उन कथा उनके माध्यम से दादी या नई हमें जीवन किस तरह से जीना चाहिए जीवन जीने के मूल्य कौन से होते हैं इसका ज्ञान हमें देती थी। इस वजह से हम पर बहुत अच्छे संस्कार होते थे। हम जैसे-जैसे बड़े होते गए हमारे आने वाले जीवन में यही संस्कार यही मूल्य हमें अपनी राह दिखाते चले गए।
प्र.) 5 अपने बचपन में सुनी हुई कोई कविता लिखें।
लल्ला लल्ला लोरी
दूध की कटोरी
दूध में बताशा
मुन्नी करे तमाशा
2.) बारिश आई छम छम छम
धूम मची धम धम धम
बच्चे गए भीगने
मम्मी लगी डांटने
पापा लेकर आए छड़ी
नानी गई भजी बनाने
भाषा की बात
प्र.) 1 दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो।
1.) समय – वक्त
2.) पत्ते – पत्र
3.) गंतव्य – स्थान
4.) प्रतीक्षा – राह
5.) सूरज – सूर्य
6.) अंतरिक्ष – अवकाश
7.) खबर – वृतांत
प्र.) 2 दिए गए शब्दों का प्रयोग वाक्य में करें।
1.) तिनका –
पक्षी अपने घर तिनकों से ही बनाते हैं।
2.) उड़ना –
हमें पक्षियों की तरह ऊंची उड़ान भरनी आनी चाहिए।
3.) रेलगाड़ी –
रेलगाड़ी हमें हमारे गंतव्य स्थान पर पहुंचाती है।
4.) प्रतिक्षा –
मां अपनी बच्चों की हमेशा प्रतीक्षा करती है।
5.) सदियां –
घर के बुजुर्ग लोग हमेशा सदियों से चली आ रही परंपराओं का पालन करते हैं।
6.) अंतरिक्ष –
अंतरिक्ष की कोई सीमा नहीं होती।
7.) खबर –
टीवी और समाचार पत्र हमें दुनिया भर की खबरें सुनाते हैं।
प्र.) 3 दिए गए शब्द अपने मातृभाषा में लिखे।
1.) रेलगाड़ी – आगगाड़ी
2.) पत्ती – पान
3.) प्रतीक्षा – वाट बघने
4.) बूढ़ी – वृद्ध
5.) नानी – आजी
6.) भीड़ – गर्दी
7.) चिड़िया – चिमनी
Hope above Yeh Sabse Kathin Samay Nahi Extra Questions will help you.