Visvesvaraya Extra Questions and Answers Class 7 Hindi Durva Chapter 9 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Visvesvaraya Extra Questions and Answers Class 7 Hindi Durva
Class |
7 |
Book Title |
Durva Bhag-2 |
Chapter |
9 |
Chapter Name |
Visvesvaraya |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions and Answers
अ.) परिच्छेद पढ़ो और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
जहाँ विश्वेश्वरैया खड़ा था वहीं निकट की नाली का पानी उमड़-घुमड़ रहा था। उसमें भँवर भी उठ रहे थे। उसने एक जलप्रपात का रूप धारण कर लिया था। वह एक बहुत ही बड़े पत्थर को अपने साथ बहा कर ले जा रहा था जिससे उसकी शक्ति का प्रदर्शन होता था। विश्वेश्वरैया ने हवा और सूर्य की शक्ति को भी देखा था। सामूहिक रूप से वे प्रकृति की असीम शक्ति की ओर संकेत कर रहे थे। ‘प्रकृति शक्ति है। मुझे प्रकृति के बारे में सब कुछ जानना चाहिए’ वह छोटा-सा लड़का बुदबुदाया।
फिर उसने थोड़ी दूरी पर निर्भीकता से मूसलाधार वर्षा में खड़ी एक आकृति को ताड़पत्र की छतरी हाथ में लिए देखा। वह उसे तुरंत पहचान गया। उसके कपड़े फटे हुए थे। वह कमजोर और भूखी लग रही थी। वह एक झोंपड़ी में रहती थी। उसके बच्चे कभी स्कूल नहीं जाते। वह गरीब थी। विश्वेश्वरैया ने सोचा ‘वह इतनी गरीब क्यों है?’
1.) कौन सी जगह का अपनी उमड़ घुमड़ रहा था?
नाली का पानी उमड़ घुमड़ रहा था।
2.) नाली का पानी अपने साथ किस ले जा रहा था?
नालिका पानी अपने साथ बड़े से पत्थर को बहा कर ले जा रहा था।
3.) हवा और सूर्य किसकी और संकेत कर रहे थे?
हवा और सूर्य सामूहिक रूप से प्रकृति की असीम शक्ति के और संकेत कर रहे थे।
4.) छोटा सा लड़का क्या बुदबुदाया?
छोटा सा लड़का यह बुदबुदाया के प्रकृति के बारे में सब कुछ जानना चाहिए।
5.) मूसलधार वर्षा में खड़ी एक आकृति के हाथ में क्या था?
मूसलधार वर्षा में खड़ी आकृति हाथ में ताड़पत्री की छतरी लिए हुए थे।
6.) विश्वेश्वरैया ने उसे आकृति के बारे में क्या सोचा?
विश्वेश्वरैया ने उसे आकृति के बारे में सोचा कि यह इतना गरीब कैसे हैं?
7.) वह आकृति कैसी लग रही थी?
वह आकृति भूखी की और कमजोर लग रही थी।
सही उत्तर चुनकर लिखो।
1.) भंवर कि पानी में उठ रहे थे?
अ.) समंदर के
आ.) नदी के
इ.) बर्तन के
ई.) नाली के
उत्तर – ई.) नाली के
2.) नाली के पानी में कैसा रूप धारण कर लिया था?
अ.) जलप्रपात
आ.) चंचल
इ.) महाबली
ई.) महापुर
उत्तर – अ.) जलप्रपात
3.) प्रकृति क्या है?
अ.) शक्ति
आ.) कमजोरी
इ.) सुंदरता
ई.) भयावहता
उत्तर – अ.) शक्ति
4.) विश्वेश्वरैया किस तुरंत पहचान गया?
अ.) पेड़ को
आ.) आकृति को
इ.) किताबों को
ई.) पाठशाला को
उत्तर – आ.) आकृति को
5.) वह आकृति किस जगह पर रहती थी?
अ.) घर में
आ.) महल में
इ.) नदी के किनारे
ई.) झोपड़ी में
उत्तर – ई.) झोपड़ी में
आ.) परिच्छेद पढ़ो और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
दो वर्ष की आयु से ही उनका परिचय रामायण, महाभारत और पंचतंत्र की कहानियों से हो गया था। ये कहानियाँ हर रात घर की वृद्ध महिलाएँ उन्हें सुनाती थीं। कहानियाँ शिक्षाप्रद व मनोरंजक थीं। इन कहानियों से विश्वेश्वरैया ने ईमानदारी, दया और अनुशासन जैसे मूल मानवीय मूल्यों को आत्मसात किया। विश्वेश्वरैया चिकबल्लापुर के मिडिल व हाईस्कूल में पढ़े। जब उन्हें ‘गाड सेव द किंग’ (ईश्वर राजा को सुरक्षित रखे) वाला गीत गाने को कहा गया तो उन्हें पता चला कि भारत एक ब्रिटिश उपनिवेश है, अपने मामलों में भी भारतीयों को कुछ कहने का अधिकार न था। भारत की अधिकांश संपत्ति विदेशियों ने हड़प ली थी।
क्या उनके घर में काम करने वाली नौकरानी विदेशी शासन के कारण गरीब है? यह प्रश्न विश्वेश्वरैया के मस्तिष्क में उमड़ता-घुमड़ता रहा। राष्ट्रीयता की चिंगारी जल उठी थी और उनके जीवन में यह अंत समय तक जलती रही। विश्वेश्वरैया जब केवल चौदह वर्ष के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई। क्या वह अपनी पढ़ाई जारी रखें? इस प्रश्न पर तब विचार-विमर्श हुआ जब उन्होंने अपनी माँ से कहा, “अम्मा, क्या मैं बंगलौर जा सकता हूँ? मैं वहाँ मामा रामैया के यहाँ रह सकता हूँ। वहाँ मैं कॉलेज में प्रवेश ले लूँगा।”
1.) दो वर्ष की आयु से उनका परिचय किन कहानियों से हुआ था?
दो वर्ष के ही आयु से उनका परिचय रामायण महाभारत और पंचतंत्र जैसी कहानियों से हुआ था।
2.) हर रात में यह कहानी उनको कौन सुनता था?
यह कहानी हर रात को उनको घर की वृद्ध महिलाएं सुनाती थी।
3.) विश्वेश्वरैया ने कहानीयों से क्या सीखा?
विश्वेश्वरैया ने ईमानदारी दया और अनुशासन ऐसे मूल्य कहानीयों से सीखे।
4.) विश्वेश्वरैया को कौन सा गीत गाने के लिए कहा गया?
विश्वेश्वरैया को गॉड सेव द किंग ऐसा गीत गाने के लिए कहा गया।
5.) भारत के अधिकतर संपत्ति किन्होने हड़प ली थी?
भारत के अधिकांश संपत्ति विदेशियों ने हड़प ली थी।
6.) जीवन के अंत तक कौन सी चिंगारी जलती रही?
जीवन के अंत तक राष्ट्रीयता की चिंगारी जलती रही।
7.) विश्वेश्वरैया के पिताजी की मृत्यु कब हुई?
विश्वेश्वरैया जब 14 साल के थे तब उनके पिता की मृत्यु हुई।
8.) विश्वेश्वरैया बेंगलुरु जाकर किसके पास रहने वाले थे?
विश्वेश्वरैया बेंगलुरु जाकर अपने मां के पास रहने वाले थे।
सही उत्तर चुनकर लिखो।
1.) वृद्ध महिलाएं बच्चों को क्या सुनती थी?
अ.) गाने
आ.) नाटक
इ.) कहानी
ई.) आसपास की बातें
2.) विदेशियों ने क्या हड़प लिया था?
अ.) ज्ञान
आ.) संपत्ति
इ.) किताबें
ई.) भारत के कृषि व्यवस्था
उत्तर – आ.) संपत्ति
3.) राष्ट्रीय ताकि चिंगारी कब तक जलती रही?
अ.) वह बड़े होने तक
आ.) जीवन के अंत तक
इ.) पाठशाला में जाते वक्त
ई.) काम करते वक्त
उत्तर – आ.) जीवन के अंत तक
4.) विश्वेश्वरैया कहां जाना चाहते थे?
अ.) बंगलोर
आ.) मुंबई
इ.) मद्रास
ई.) विदेश
उत्तर – अ.) बंगलोर
प्र.) 1 एक एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) विश्वेश्वरैया कितने वर्ष के थे?
विश्वेश्वरैया 6 वर्ष के थे।
2.) विश्वेश्वरैया को अपने प्रश्नों के उत्तर कब मिल सकते थे?
जब बिना रुके सीखने रहेंगे तभी उन्हें उनके प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे।
3.) विश्वेश्वरैया का जन्म कब और किस जगह पर हुआ?
विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को मैसूर के मु्द्देनाहली नामक स्थान पर हुआ।
4.) विश्वेश्वरैया के पिता की मृत्यु कब हुई?
विश्वेश्वरैया जब 14 वर्ष के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई।
5.) अम्मा विश्वेश्वरैया बेंगलुरु क्यों नहीं भेजना चाहती?
विश्वेश्वरैया के मामा अमीर नहीं थे अगर विश्वेश्वर आया बेंगलुरु जाकर उनके पास रहेगा तो उन पर बोझ बन जाएगा ऐसा उन्हें लगता था इस वजह से अम्मा विश्वेश्वरैया को बेंगलुरु नहीं भेजना चाहती थी।
प्र.) 2 दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखो।
1.) जलप्रपात के शक्ति का प्रदर्शन किसी दृश्य से हो रहा था?
विश्वेश्वरैया बरामदे में खड़े रहकर बाहर के दृश्य को निहार रहे थे। इस वक्त वही निकट की नली का पानी जोर-जोर से बह रहा था। उसे पानी में भंवर भी उठ रहे थे। पानी ने जलप्रपात का रूप धारण कर लिया था। यह पानी यह बहुत ही बड़े से पत्थर को अपने साथ बहा कर ले जा रहा था इस वजह से उसकी शक्ति का प्रदर्शन हो रहा था।
2.) विश्वेश्वरैया घर के बड़ों से और अपने शिक्षकों से कौन-कौन से प्रश्न पूछते थे?
विश्वेश्वरैया अपने अध्यापक और घर के बड़ों से बहुत सारे प्रश्न पूछते थे जैसे की ऊर्जा के कौन से प्रचलित स्रोत है कैसे इस ऊर्जा को पड़कर इस्तेमाल में लाया जा सकता है वह यह भी पूछते थे कि आखिर इतने लोग गरीब क्यों है? नौकरानी पट्टी साड़ी क्यों पहनती है? वह झोपड़ी में क्यों रहती है क्या उसे अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहिए या नहीं ऐसे सारे प्रश्न विश्वेश्वरैया अपने घर के बड़ों से और साथ-साथ अपने अध्यापकों से भी पूछते थे।
3.) घर के वृद्ध महिलाएं विश्वेश्वरैया को किस तरह की कहानी सुनाती थी और इन कहानियों की वजह से विश्वेश्वरैया को कौन सी सीख मिली?
घर के बुजुर्ग लोग विश्वेश्वर आया को रामायण महाभारत पंचतंत्र ऐसी कहानी सुनाते थे। हर रात घर के बुजुर्ग लोग विश्वेश्वरैया को ऐसी कहानी सुनाते थे। यह कहानी हमें मनोरंजन लगती थी इसके साथ-साथ यह शिक्षाप्रद भी है। इन कहानियों से विश्वेश्वरैया ने ईमानदारी दया और अनुशासन जैसे मूल मानवीय मूल्यों को आत्महत्या किया।
4.) बेंगलुरु जाकर पढ़ने पर जब मां ने सवाल उठाए तो उनका समाधान विश्वेश्वरैया ने किस तरह से किया?
अपने पिता की मृत्यु के बाद विश्वेश्वरैया बेंगलुरु जाकर पढ़ना चाहते थे। वहां जाकर भी अपने मां के पास रहना चाहते थे। उसे वक्त उनकी मां ने उनसे कहा कि तुम्हारे मामा अमीर नहीं है। तुम क्या उन पर बोझ बनकर रहोगे? तब विश्वेश्वरैया ने मां के प्रश्नों का समाधान करते हुए यह कहा की अम्मा मैं अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए स्वयं कमाने जाऊंगा। बच्चों को ट्यूशन पढ़ा दूंगा। अपनी फीस देने और पुस्तकें खरीदने के लिए मैं काफी धन कमा लूंगा। यह सब करके भी मेरे पास पैसे बच जाएंगे वह मै मामा को दे दूंगा। इस तरह से अम्मा के प्रश्नों का समाधान विश्वेश्वरैया ने किया।
5.) उनके पास जो समाधान ढूंढने की क्षमता थी उसके वजह से विश्वेश्वरैया को कौन से फायदे हुए?
विश्वेश्वरैया के पास हर एक प्रश्न का उत्तर था। उनके पास समाधान ढूंढने की क्षमता थी। यही क्षमता उनके पूरे जीवन में लगातार विकसित होती रही और वह एक व्यवहारिक व्यक्ति बन गए। यही उनके जीवन का सर था और उनका संदेश था पहले जानू और फिर करो। बड़े होकर यही विश्वेश्वरैया एक महान इंजीनियर बने।
प्र.) 3 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) थोड़ी ही दूरी पर हरे भरे धान के खेत …………. रहे थे।
थोड़ी ही दूरी पर हरे भरे धान के खेत लहलहा रहे थे।
2.) उन्होंने निश्चय किया कि वह जीवन पर्यंत तक ………… बने रहेंगे क्योंकि बहुत कुछ सीखना बाकी है।
उन्होंने निश्चय किया कि वह जीवन पर्यंत तक छात्र बने रहेंगे क्योंकि बहुत कुछ सीखना बाकी है।
3.) मैं वहां मामा ……. …… के यहां रह सकता हूं।
मैं वहां मामा रामैया के यहां रह सकता हूं।
4.) भारत की अधिकांश संपत्ति …………… ने हड़प ली थी।
भारत की अधिकांश संपत्ति विदेशियों ने हड़प ली थी।
5.) विश्वेश्वरैया चिक् बल्लापुर के ………. व हाई स्कूल में पढ़े।
विश्वेश्वरैया चिक् बल्लापुर के मिडिल व हाई स्कूल में पढ़े।
पाठ से आगे
प्र.) 1 नीचे मौसम दिए हैं उन मौसम में आपके आसपास के वातावरण में क्या बदलाव आता है वह लिखो।
प्र.) 2 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) जिस तरह विश्वेश्वरैया पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर जाना चाहता था ऐसे ही आप भी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए घर से दूर जाना चाहोगे क्या?
जिस तरह विश्वेश्वरैया पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर जाना चाहते थे अगर हमें भी घर से बाहर निकाल कर अच्छी पढ़ाई करने के लिए मिलती है। अपने घर के आस-पास जो भी हमें ज्ञान मिलता है उससे बेहतर ज्ञान हमें बाहर निकाल कर मिलता है तो हम भी अपने घर से दूर जाकर पढ़ाई करना चाहेंगे
2.) विश्वेश्वरैया के पास हर एक प्रश्न का उत्तर और समाधान होता था। आपके सामने ऐसा कोई प्रश्न खड़ा होता है तो आप क्या करते हो?
जिस तरह विश्वेश्वरैया के पास हर एक प्रश्न का उत्तर और समाधान होता था उसी तरह हम भी किसी भी समस्या में उसका समाधान खोजने का प्रयत्न करते हैं। अगर हमारे सामने कोई भी प्रश्न खड़ा रहता है तो हम उसका उत्तर ढूंढने के लिए तैयार रहते हैं। हम हर वक्त ऐसी कोशिश करते हैं कि हमारी समस्याएं बेहतर से बेहतर उपाय करके हम सुलझा सके। हम जब समस्या खड़े रहते हैं तो थोड़ी देर के लिए विचलित हो जाते हैं लेकिन फिर हम शांत होकर उसे समस्या का समाधान खोजने लगते हैं।
3.) क्या आपकी घर के बड़े बुजुर्ग लोग आपको कहानी सुनाते हैं? आप उन कहानी उनसे क्या सीख लेते हैं?
हम सब एकत्रित परिवार में रहते हैं। सब लोग मिलजुल कर खुशहाली से रहते हैं। हमारे परिवार में चाचा चाचा बड़ी बहन है भाई दादा दादी की रहते हैं। इस वजह से दादा-दादी मतलब घर के बुजुर्ग लोग हमें रात को कहानी सुनाते हैं। यह कहानी अलग-अलग प्रकार की होती है। लेकिन ऐसी कहानी हमें सुनाई जाती है जिससे हम कुछ ना कुछ सीख ले सके। उन कहानी उनसे हमें हिम्मत रखना चाहिए किसी भी परिस्थिति में डगमग आना नहीं चाहिए संघर्ष का सामना साहस से करना चाहिए यह सीख मिल जाती है।
भाषा की बात
प्र.) 1 सही विशेषणों के साथ मिलान करो।
1.) महान पत्थर
2.) असीमित वर्षा
3.) फटे संकल्प
4.) मूसलधार कपड़े
5.) बड़ा ज्ञान
उत्तर –
1.) महान संकल्प
2.) असीमित ज्ञान
3.) फटे कपड़े
4.) मूसलधार वर्षा
5.) बड़ा पत्थर
प्र.) 2 दिए गए शब्दों को प्रत्यय लगाकर फिर से लिखो।
1.) महान – महानता
2.) परिवार – पारिवारिक
3.) गंभीर – गंभीरता
4.) निर्भीक – निर्भीकता
5.) समूह – सामूहिक