Shaam Ek Kisan Extra Questions and Answers Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Shaam Ek Kisan Extra Questions and Answers Class 7 Hindi Vasant
Class |
7 |
Book Title |
Vasant |
Chapter |
8 |
Chapter Name |
Shaam Ek Kisan |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- NCERT Extra Questions for Khaanpaan ki Badalti Tasveer
In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions by Expert
अ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
आकाश का साफ़ा बाँधकर
सूरज की चिलम खींचता
बैठा है पहाड़,
घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी,
पास ही दहक रही है
पलाश के जंगल की अँगीठी
अँधकार दूर पूर्व में
सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा।
1.) किसान ने अपने माथे पर क्या बांध कर रखा है?
किसान अपने माथे पर आकाश का साफा बांधकर बैठा है।
2.) किसान के घुटनों पर क्या है?
किसान के घुटनों पर नदी चादर की तरह पड़ी हुई है।
3.) कवि ने जंगल का वर्णन किन शब्दों में किया है?
कवि को जंगल ऐसा दिखाई दे रहा है जैसे पास कोई अंगीठी जल रही हैं।
4.) भेद अपने झुंड में समेट जाते है ऐसा वर्णन किस के लिए किया गया है?
भेद अपने झुंड में समेट जाते है ऐसा वर्णन पूर्व दिशा में जो अंधकार सिमटा जा रहा है उस के लिए किया गया है।
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) घुटनों पर पड़ी है ………. … चादर-सी
घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी
2.) अँधकार दूर पूर्व में सिमटा बैठा है ………… के गल्ले-सा।
अँधकार दूर पूर्व में सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा।
3.) अचानक बोला …………।
अचानक बोला मोर।
4.) जैसे किसी ने आवाज़ दी- ‘…………… हो’।
जैसे किसी ने आवाज़ दी- ‘सुनते हो’।
5.) आकाश का साफ़ा बाँधकर बैठा है ………
आकाश का साफ़ा बाँधकर बैठा है पहाड़
प्र.) 2 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) कवि ने किस के रूप में कौन से दृश्य का चित्रण किया है?
कवि ने किस के रूप में जाने की शाम के प्राकृतिक दृश्य का चित्रण किया है।
2.) किसान की तरह कौन दिखाई दे रहा है?
किसान की तरह बैठे हुए पहाड़ दिखाई दे रहा है।
3.) सर पर बांधी गई पगड़ी किसे कहा है?
सर पर बांधी गई पगड़ी आकाश को कहा गया है।
4.) कवि को नदी किसकी तरह दिखाई दे रही है?
किसानों के घुटनों पर चादर रखी गई चादर की तरह नदी दिखाई दे रही है।
5.) पेड़ों पर कौन से रंग के फूल खिले हैं?
पेड़ों पर लाल रंग के फूल खिले हुए हैं।
6.) पश्चिम दिशा में डूबता हुआ सूरज किसके भांति दिख रहा है?
पश्चिम दिशा में डूबता हुआ सूरज चिलम पर जिस तरह से आग सुलगती है उसकी भांति दिख रहा है।
7.) अचानक से किसकी आवाज आती है?
अचानक से मोर की आवाज आती है।
8.) मोर की आवाज सुनाई देने के बाद दृश्य किस तरह से बदल जाता है?
मोर की आवाज सुनाई देने के बाद चिलम उलट जाती है, आग बुझ जाती है, धुआं उठने लगता है, सूरज डूब जाता है,शाम भी ढल जाती है और रात का अंधेरा छा जाता है।
पाठ से आगे
प्र.) 1 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) किसान कौन-कौन से कार्य करता है?
किसान खेती करने का कार्य करता है। इसके लिए वह महीनो महीने काम करता रहता है। भूमि में बीज बोना उस से फसल उगाना वह फसल काट के सभी लोगों तक धान पहुंचना यह सारे कार्य किसान करता है। इसके साथ कभी-कभी किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करता है।
2.) किसान की मेहनत कब रंग लाती है?
किसान जब भूमि में बीज होता है तब वह हमेशा बारिश का इंतजार करता है। क्योंकि जब बारिश आती है तब जो बीज किसान ने बोए थे उस फसल आ सकती है। इस वजह से बारिश अच्छे से होना जरूरी होता है। बारिश के बाद ही फसल उगती है जब फसल उगती है फसल तैयार होती है तब ही किसान की मेहनत रंग लाती है।
3.) संध्या के समय आसमान में कौन-कौन से रंग दिखाई देते हैं?
संध्या के समय में आसमान में लाल, नीला, केशरी, पीला यह रंग दिखाई देते हैं।
4.) खेती करते वक्त किसान को कौन-कौन से जानवर मदद करते हैं यह पता लगाइए।
सांप
बैल
केंचुआ
यह सब खेती करते वक्त किसान की मदद करते हैं।
5.) शाम के समय आप क्या करते हैं?
शाम के समय हम स्कूल से घर जाते हैं और तब हमें बहुत भूख लगती है इस वजह से पहले मां हमें खाना देती है उसके साथ-साथ खाना खाने के बाद हम खेलने जाते है। उसके बाद हम घर में जाकर पूजा पाठ करके अपने पढ़ाई करने के लिए बैठ जाते हैं कभी-कभी मन हमें समझ के समय घूमने के लिए ले जाती है।
6) संध्या के समय आसमान कैसे दिखाई देता है?
संध्या के समय में आसमान बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। आसमान में बहुत सारे रंग फैले हुए होते हैं। ऐसा लगता है कि चित्रकार ने सभी रंगों से वहां पर चित्र बनाया है। अलग-अलग रंग आसमान में खुशी से झूमते हुए नजर आते हैं। इन सभी रंगों के बीच में सूरज का पीला गोला भी बहुत सुंदर नजर आता है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि यही एक है इसी की वजह से ही सारे रंग एक साथ अपनी जगह पर खड़े हैं।
7.) सुबह-सुबह आपको किन पक्षियों की आवाज सुनाई देती है?
सुबह सुबह हमे चिड़िया, कौआ, मुर्गा, कबूतर, नीलकंठ इनकी आवाजे भी सुनाई देती हैं।
प्र.) 2 बारिश के दिनों में हमें शाम का नजारा दिखाई नहीं देता। उस वक्त आपको कैसा महसूस होता है?
जब बारिश होती है तब सुबह से लेकर रात तक हमें आसमान में एक ही रंग दिखाई देता है। और रात में पूरा आसमान काला हो जाता है। उसे वक्त सुबह का या फिर संध्या का समय हमें दिखाई नहीं देता। नहीं आसमान में अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं तब मन निराश हो जाता है क्योंकि आसमान में अलग-अलग रंग जब नजर आते हैं तो यह नजारा देखने के लिए बहुत सुंदर लगता है।
प्र.) 3 बचपन में आपको संध्या के समय के ऊपर कोई कविता सिखाई गई होगी वह कविता लिखें।
शाम ढलती है
पक्षी अपने घौसले में जाते हैं
आसमान में रंग बिरंगी बादल छाते है।
शाम ढलती है
सब घर आते है
रात के साए में सो जाते है।
भाषा की बात
प्र.) 1 दिए गए शब्दों का वाक्य में प्रयोग करो।
1.) आकाश –
शाम के समय आकाश नीला नजर आता है।
2.) नदी –
मेरे गांव के दोनों तरफ नदी है।
3.) अंधकार –
बारिश के दिनों में हर जगह अंधकार होता है।
4.) सूरज –
उगते हुए सूरज का रंग खिल सा रहता है।
5.) जंगल –
जंगल में कई सारे प्राणी रहते हैं।
प्र.) 2 दिए गए शब्दों का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करे।
1.) जंगल – forests
2.) दहकना – to glow
3.) घुटने – Knee
4.) अचानक – Suddenly
5.) धुआं – smoke
6.) अंधेरा – Darkness
प्र.) 3 दिए गए शब्दों को विशेषण जोड़े।
1.) फूल – रंग बिरंगी
2.) आसमान – नीला
3.) पेड़ – हरे
4.) नदी – शांत
5.) जंगल – घना
प्र.) 5 दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखो।
1.) आकाश – आसमान
2.) पहाड़ – परबत
3.) अंधेरा – उजाला
4.) सूरज – चांद
5.) उगना – अस्त होना
6.) दूर – पास
7.) पूर्व – पश्चिम