NCERT Class 9 Hindi Kritika Bhag 1 Fourth Chapter माटी  वाली Exercise Question Solution

NCERT Class 9 Hindi Kritika Bhag 1 Fourth Chapter Mati Wali Exercise Question Solution

माटी  वाली

(1) ‘शहरवासी सिर्फ़ माटी वाली को नहीं, उसके कंटर को भी अच्छी तरह पहचानते हैं।’ आपकी समझ से वे कौन से कारण रहे होंगे जिनके रहते ‘माटी वाली’ को सब पहचानते थे?

Ans :- पूरे शहर में माटी वाली एकमात्र माटी देने वाली औरत थी जो घर जाकर माटी दे आती थी। चूंकि पूरे गाँव में कोई माटीखाना नहीं था इसलिए वह ही माटी का एक मात्र साधन थी।लाल मिट्टी सबको जरूरत थी। इसलिए सभी उसके ग्राहक थे। वह पिछले अनेक बर्षों से शहर की सेवा क्र रही थी।  इस लिए सब लोग उसको  जानते थे। माटी वाली का कोई प्रतिद्वंदी नहीं था।

(2) माटी वाली के पास अपने अच्छे या बुरे भाग्य के बारे में ज़्यादा सोचने का समय क्यों नहीं थे?

Ans :- माटीवाली निम्र स्तर का जीवन जीने वाली महिला थी। उसका घर शहर से दूर था जिस कारण वह प्रात:काल निकल जाती थी।माटी ढोते-ढोते उसे रात हो जाती थी। इसी कारण उसके पास समय नहीं था कि अपने अच्छे या बुरे भाग्य के विषय में सोच पाती अर्थात् उसके पास समय की कमी थी जो उसे सोचने का भी वक्त नहीं देती थी।

(3) ‘भूख मीठी कि भोजन मीठा ‘ से क्या अभिप्राय है?

Ans :- इस बात का आशय है मनुष्य जब भूखा होता है तो उस के भूख के कारण उसे बसी रोटी भी मीठी लगती है। यदि मनुष्य को भूख न हो तो उसे कुछ भी स्वादिष्ट भोजन या खाने की वस्तु दे दी जाए तो वह उसमें नुक्स निकाल ही देता है।इसलिए बुजुर्गों ने कहा है – भूख मीठी की भोजन मीठा। अर्थात् भूख स्वयं में ही मिठास होती है जो भोजन में भी मिठास उत्पन्न कर देती है।

(4) ‘पुरखों की गाढ़ी कमाई से हासिल की गई चीज़ों को हराम के भाव बेचने को मेरा दिल गवाही नहीं देता।’ – मालकिन के इस कथन के आलोक में विरासत के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिए।

(5) माटी वाली का रोटियों का इस तरह हिसाब लगाना उसकी किस मजबूरी को प्रकट करता है?

Ans :- यहाँ माटी वाली की दरिद्रता का पता चलता है। वह इस प्रकार की मजदूरी करती है कि उसके उसका जीवन – निर्वाह होना तक कठिन हो जाता है। लोगों द्वारा रोटी दिए जाने पर वह पूरा हिसाब लगा लेती है। ताकि वह दोनों के खाने का प्रबन्ध कर सके। फिर चाहे वह आधा पेट ही भोजन क्यों न हो।

(6) आज माटी वाली बुड्ढे को कोरी रोटियाँ नहीं देगी – इस कथन के आधार पर माटी वाली के हृदय के भाबों को अपने शब्दों में लिखिए।

(7) ‘गरीब आदमी का शमशान नहीं उजड़ना चाहिए। ‘ इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।

(8) ‘विस्थापन की समस्या ‘ पर एक अनुच्छेद लिखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *