NCERT Class 9 Hindi Kritika Bhag 1 First Chapter इस जल प्रलय में Exercise Question Solution

NCERT Class 9 Hindi Kritika Bhag 1 First Chapter Is Jal Pralay Main Exercise Question Solution

इस जल प्रलय में

(1) बाढ़ की खबर सुनकर लोग किस तरह की तैयारी करने लगे ?

Ans :- बाढ़ की खबर से सारे शहर में आतंक मचा हुआ था। सारे दुकानदार अपना सामान रिक्शा , टमटम , ट्रक , और टेम्पो पर लादकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे थें। खरीद – बिक्री बंद हो चुकी थी। लोग घरों में खाने का समान , दयासलाई , मोमबत्ती , दवाइयाँ , किरोसिन आदि का प्रबन्ध करने में लगे हुए थे। लोग अपने सामान को ऊपरी मंजिल में ले जा रहे थे।

(2) बाढ़ की सही जानकारी लेने और बाढ़ का रूप देखने के लिए लेखक क्यों उत्सुक था ?

Ans :- लेखक अपनी कई रचनाओ में बाढ़ की विनाशलीला का उल्लेख किया था। पर कभी स्वयं बाढ को भोगने का अवसर उसे प्राप्त नहीं हुआ था। लेखक अपनी आँखों से इस पानी को शहर में घुसते हुए देखना चाहता था कि उसकी विनाशलीला कैसी होती है।

(3) सबकी ज़बान पर एक ही जिज्ञासा – ‘पानी कहाँ तक आ गया है ?’ — इस कथन से जनसमूह की कौन – सी बावनाएँ व्यक्त होती हें ?

Ans :- लोग बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पैदल उस जगह जा रहे थे। सब के मन में व आँखों में एक ही प्रश्न जिज्ञासा का रुप ले चुका था – पानी कहाँ तक पहुँच गया होगा? अभी बाढ़ के पानी का भय नहीं शता रहा था। वे बस बाढ़ के पानी की गति के विषय में जिज्ञासु थे।

(4) ‘मृत्यु का तरल दूत ‘ किसे कहा गया है और क्यों ?

Ans :- बाढ़ के पानी को लेखक ने तरल दूत कहा है। क्योंकि ये वो पानी था जिसका स्वरुप तरल था पर मौत का संदेश लेकर तेज़ी से बढ़ रहा था। बाढ़ के इस आगे बढ़ते हुए जल ने न जाने कितने प्राणियों को उजाड़ दिया था, बहा दिया था।

(5) आपदाओं से निपटने के लिए अपनी तरफ़ से कुछ सुझाव दीजिए।

(6) ‘ईह ! जब दानापुर डूब रहा था तो पटनियाँ बाबू लोग उलटकर देखने भी नहीं गए …. अब बूझो !’ — इस कथन द्धारा लोगों की किस मानसिकता पर चोट की गई है ?

Ans :- इस कथन में उस गाँव के गँवार ने शहर के बाबू लोगों की स्वार्थी मानसिकता पर चोट की। लोग संकट की घड़ी में एक – दूसरे की सहायता करने के बजाय अपने निजी स्वार्थों की सिद्धि को अधिक महत्व देते हैं। जब दानापुर में बाढ़ के कारण महाविनाश फैल गया था तब कोई भी पूछने नहीं गया पर आज जब स्वयं का शहर डूब रहा है तो खुद हालचाल पता करने चले आ रहे हैं।

 

In case you are missed :- NCERT Solution for Mere Sang Ki Auratein

 

(7) खरीद – बिक्री बंद हो चुकने पर भी पान की विक्री अचानक क्यों बढ़ गई थी ?

Ans :- खरीद – बिक्री बंद हो चुकने पर भी पान की विक्री अचानक क्यों बढ़ गई थी क्योंकि लोग बाढ़ देखने के लिए इकट्ठे हो गए थे। लोग बाढ़ के हालातों को जानने के लिए पान वालों के यहाँ भीड़ लगाए हुए थे। वे पान भी खरीदते व साथ में बाढ़ की स्थिति का पता भी लगाते रहते थे।

(8) जब लेखक को यह अहसास हुआ कि उसके इलाके में भी पानी घुसने की संभवना है तो उसने क्या – क्या प्रबंध किए ?

Ans :- जब लेखक को  यह अहसास हुआ कि उसके इलाके में भी पानी घुसने की संभवना है तो उसने अपने लिए एक हफ्ते की पत्रिकाओं का स्टॉक खरीदा, तद् उपरांत घर में गैस की स्थिति के बारे में पत्नि से जानकारी ली। उसने आलू, मोमबत्ती, दियासिलाई, सिगरेट, पीने का पानी, दवाईयों का प्रबन्ध किया।

(9) बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन – कौन सी बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है ?

Ans :- बाढ़ के बाद हैजा, मलेरिया, टाइफाइड आदि बीमारियों के फैलने की संभावना रहती है क्योंकि बाढ़ के उतरे पानी में मच्छर अत्यधिक मात्रा में पनपते हैं जिसके कारण मलेरिया जैसी बीमारी हो जाती है।

(10) तेजवान के पानी में उतरते ही कुत्ता भी पानी में कूद गया। दोनों ने किन भावनाओं के वशीभूत होकर ऐसा किया ?

Ans :- दोनों ने एक दूसरे के प्रेम में वशीभूत होकर ऐसा किया। वह बीमार युवक सिर्फ़ इसलिए नौका से उतर गया था क्योंकि डॉक्टर ने उसके कुत्ते को ले जाने से मना कर दिया परन्तु वह इससे इतना प्रेम करता था कि इसके बिना जाना नहीं चाहता था और अपनी परवाह किए बिना नौका से उतर गया।

(11) ‘अच्छा है , कुछ भी नहीं।  कलम थी , वह भी चोरी चली गई। अच्छा है , कुछ भी नहीं – मेरे पास। ‘ – मूवी कैमरा , टेप रिकॉर्डर आदि की तीव्र उत्कंठा होते हुए भी लेखक ने अंत में उपर्युक्त कथन क्यों कहा ?

(12) आपने भी देखा होगा कि मीडिया द्धारा प्रस्तुत की गई घटनाएँ कई बार समस्याएँ बन जाती हैं , ऐसी किसी घटना का उल्लेख कीजिए।

(13) अपनी देखि – सुनी किसी आपदा का वर्णन कीजिए।

In case you are missed :- NCERT Solution for Rid Ki Haddi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *