NCERT Class 7 Hindi Durba Thirteenth Chapter नृत्यांगना सुधा चंद्रन Exercise Question Solution

NCERT Class 7 Hindi Durba Thirteenth Chapter Nrtyaangana Sudha Chandran Exercise Question Solution

नृत्यांगना सुधा चंद्रन

(1) पाठ से

(क) सुधा के स्वप्नों की इंद्रधनुषी दुनिया में अँधेरा कैसे छा गया?

Ans :-  जब एक दुर्घटना में सुधा चंद्रन का पैर काटना पड़ा, तब उनकी इंद्रधनुषी दुनिया में अँधेरा छा गया। वह नृत्यांगना बनना चाहती थीं और उसके लिए वह नृत्य सीखती थी। परन्तु अचानक हुई दुर्घटना ने उनके सपने को तोड़ दिया।

(ख) डॉ. सेठी ने सुधा के लिए क्या किया?

Ans :- डॉ. सेठी ने अपने अनुभवों के निचोड़ से सुधा के लिए ऐसा कृत्रिम पाँव बनाया, जिससे उन्हें नृत्य करने में अधिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इस तरह उन्होंने सुधा का सपना साकार किया और उनके जीवन को एक नई दिशा प्रदान की। आगे चलकर सुधा उनके बनाए कृत्रिम पैर के सहारे नृत्य करने में सफल हो पायी।

(ग) सुधा पूरे भारत में कैसे लोकप्रिय हो गई?

Ans :- सुधा नकली पैर के सहारे नृत्य करने में कामयाब हुई थी। उसने साबित कर दिया था कि विकलांगता अभिशाप नहीं है। यदि मनुष्य चाहे तो क्या नहीं कर सकता है। लोगों के लिए यह आश्चर्य की बात थी। उनकी प्रतिभा लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई। वह पूरे भारत में अपने मनोबल तथा साहस के लिए लोकप्रिय हो गई।

(2) विलोम शब्द लिखो

आशा निराशा

कठिन

आदर –        

अँधेरा –        

आकार –      

इच्छा –        

Ans :- आशा –         निराशा

कठिन – सरल

आदर – अनादर

अँधेरा – उजाला

आकार – निराकार

इच्छा – अनिच्छा

(3) सही चिन्ह लगाओ

”  ”  । .  ?

सुधा ने पूछा क्या मैं नाच सकूँगी डॉ. सेठी ने कहा क्यों नहीं प्रयास करो तो सब कुछ संभव है

Ans :- सुधा ने पूछा, “क्या मैं नाच सूकँगी?” डॉ. सेठी ने कहा, “क्यों नहीं, प्रयास करो तो सब कुछ संभव है।”

(4) क्या पहले , क्या बाद में

नीचे सुधा चंद्रन के जीवन की कुछ घटनाएँ बताई गई हैं। इन्हें सही क्रम में लगाओ।

सुधा डॉ. सेठी से मिली।

सुधा नृत्य का फिर से प्रशिक्षण लेने लगी।

सुधा ने प्रीति के साथ नृत्य किया।

सुधा को अभिनय के लिए विशेष पुरस्कार मिला।

सुधा का पैर काटना पड़ा।

सुधा ने नृत्य विद्यालय में प्रवेश लिया।

Ans :- सुधा ने नृत्य विद्यालय में प्रवेश लिया।

सुधा का पैर काटना पड़ा।

सुधा डॉ. सेठी से मिली।

सुधा नृत्य का फिर से प्रशिक्षण लेने लगी।

सुधा ने प्रीति के साथ नृत्य किया।

सुधा को अभिनय के लिए विशेष पुरस्कार मिला।

(5) एक चुनौती

शारीरिक शब्द में एक साथ  ि  ी  की मात्राओं का प्रयोग होता है। तुम भी ऐसे ही अन्य शब्द खोजो और यहाँ लिखो।

नमूना :- विनती , शारीरिक , नीति

Ans :- विनती   शारीरिक   नीति

किसकी   इसीलिए   बिजली

हिन्दुस्तानी  मिट्टी  चिकनी

सीमित  सीपियों  विद्यार्थी

(6) खोजबीन और बातचीत

(क) सुधा के जीवन पर फ़िल्म बनी थी। कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम पता करो और लिखो, जिनके जीवन पर फ़िल्में बनाई गई हों।

(ख) सुधा यात्रा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पता करो कि यात्रा के दौरान दुर्घटना से कैसे बचा जा सकता है? सावधानियों की सूची बनाओ।

(ग) क्या तुम किसी विकलाँग व्यक्ति को जानते हो? उसके बारे में बताओ।

(घ) कुछ ऐसे विकलाँग व्यक्तियों के नाम लिखो जिन्होंने जीवन में विशेष सफलता प्राप्त की है।

(ङ) भारत के कुछ नृत्यों और नर्तक/नर्तकियों के नाम पता करो और कक्षा में सबको बताओ।

(च) पता करो भारत में मैग्सेसे पुरस्कार किन-किन व्यक्तियों को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *