NCERT Class 7 Hindi Durba Fifteenth Chapter गीत Exercise Question Solution

NCERT Class 7 Hindi Durba Fifteenth Chapter Geet Exercise Question Solution

गीत

(1) कविता से

(क) कवि फूलों, गीतों और विद्या की खेती क्यों करना चाहता है?

Ans :- कविता में कवि फूलों, गीतों और विद्या की खेती करने की बात करता है। कवि के अनुसार फूल प्रेम का प्रतीक है। फूलों की खेती से उसका तात्पर्य प्रेम का प्रसार करना है। इससे लोगों में सद्भावना और भाईचारे का विकास होगा। गीतों की खेती से कवि का तात्पर्य है कि वह इनके माध्यम से जन-जन को जागृत करेगा। उसके इस प्रयास में पूरा अपना भारत सहयोग देगा। विद्या की खेती से उसका तात्पर्य विद्या का प्रचार-प्रसार करना है। इस तरह वह भारत के गाँव-गाँव, गली-गली में शिक्षा को बढ़ावा देगा और उपेक्षित लोगों के जीवन को नया भविष्य देगा।

(ख) इसी जन्म में, इस जीवन में,

हमको तुमको मान मिलेगा।

इसमें किसे मान मिलने की बात कही गई है?

Ans :- इसमें कवि ने गरीब और उपेक्षित वर्ग को मान मिलने की बात कही है। अशिक्षा के कारण वे समाज द्वारा दया, घृणा और उपेक्षा का व्यवहार झेलते हैं। शिक्षा उनके जीवन में नया आरंभ करेगी। उसके बाद उनके जीवन में दया, घृणा और उपेक्षा का स्थान नहीं होगा।

(ग) कविता की कुछ पंक्तियाँ छाँटकर लिखो जिनसे पता लगता है कि कवि को इस बात पर पूरा भरोसा है कि एक दिन सबको मान मिलेगा।

Ans :- इन पंक्तियों को पढ़कर पता चलता है कि कवि को पूरा भरोसा है कि एक दिन सबको मान मिलेगा-

(1) इस जीवन में,

हमको तुमको मान मिलगा।

(घ) कविता में कवि बार-बार मान मिलने की बात करता है। मान मिलने से हमारे-तुम्हारे जीवन में क्या बदलाव आएगा?

Ans :- मान मिलने पर समाज द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा। लोग दया की दृष्टि से नहीं देखेंगे। लोगों में उनके प्रति घृणा का भाव नहीं होगा। वे उपेक्षित नहीं कहे जाएँगे। उनका विकास होगा। ये बदलाव उनके जीवन को बदलकर रख देगें।

(2) समझाना

नीचे कविता में से कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। बताओ, इन पंक्तियों का क्या अर्थ हो सकता है?

(क) दीप बुझे हैं जिन आँखों के,

उन आँखों को ज्ञान मिलेगा।

(ख) क्लेश जहाँ है, फूल खिलेगा।

(ग) हमको तुमको प्रान मिलेगा।

(3) मान – सम्मान

(क) तुम्हें अपने आस-पास यदि लगे कि किसी को सचमुच में आज भी मान-सम्मान नहीं मिला है ओर उसको तुम मान-सम्मान दिलाना चाहते हो तो उनके नामों की सूची बनाओ।

(ख) अपनी सूची में से किसी एक के बारे में बताओ कि उसे मान-सम्मान कैसे मिल सकता है?

(4) रिक्त स्थान पुरे करो

नमूना : – वह मोर सा नाचता है।

(क) लक्की……….की तरह गरजता है।

(ख) सलमा……….की तरह दौड़ती है।

(ग) मेघाश्री की आवाज़……….की तरह मीठी है।

(घ) मनीष के कान……….की तरह तेज़ है।

Ans :- (क) लक्की शेर की तरह गरजता है।

(ख) सलमा चीते की तरह दौड़ती है।

(ग) मेघाश्री की आवाज़ कोयल की तरह मीठी है।

(घ) मनीष के कान कुत्ते की तरह तेज़ है।

(5) इन शब्दों की रचना देखो

अनुमान , अपमान

ये शब्द मानशब्द में अनुऔर अपउपसर्ग लगाकर बनाए गए हैं। इसी प्रकार तुम भी मानशब्द में कुछ दूसरे उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाओ।

Ans :- (1) सम् + मान = सम्मान

(2) वि + मान = विमान

(3) अभि + मान = अभिमान

(4) प्रति + मान = प्रतिमान

(5) सा + मान = सामान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *