NCERT Class 4 Hindi Thirteenth Chapter Hud Hud Exercise Question Solution
हुदहुद
तुम्हारी समझ
(१) हुदहुद को कहीं ‘हजामिन’ चिड़िया और कहीं ‘पदुबया’ के नाम से पुकारते हैं। क्यों?
Ans :- हुदहुद को ‘हजामिन’ चिड़िया इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी चोंच नाखून काटने वाली नहरनी (नेल कर्टर) से बहुत मिलती है। पदुबया के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि यह दूब (घास) में से कीड़ा ढूँढ लेती है।
(२) हुदहुद की चोंच पतली, लंबी और तीखी होती है। इस बात को ध्यान में रखकर बताओ-
वे कैसा भोजन खाते होंगे?
चोंच से वे क्या-क्या काम ले सकते होंगे?
Ans :- वे छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े खाते होंगे। वह अपनी चोंच का इस्तेमाल घास में से कीड़े-मकोड़े निकालने, घोंसला बनाने व लड़ाई करने में करते हैं।
पहचानें कैसे ?
(१) अब कौवे या कबूतर को पहचानने के लिए चार-पाँच बिंदु लिखो। यह लिखने के लिए तुम्हें इन पक्षियों को कुछ समय तक बहुत गौर से देखना होगा।
Ans :- कौवे- रंग काला, आकार बड़ा, काँव-काँव करके बोलता है, चोंच काली व लंबी होती है।
कबूतर- राख के रंग (ग्रे रंग) का होता है, उसमें गहरी ग्रे धारियाँ होती हैं, छोटा व गोल-मटोल होता है, उसकी चोंच छोटी व छोटा मुँह होता है, वह गुटरगूँ-गुटरगूँ करके बोलता है तथा कबूतर की अनेकों प्रजातियाँ होती है।
तरह – तरह के नाम
तुम्हारे आसपास कौन-कौन से पक्षी पाए जाते हैं, उनके नामों की सूची बनाओ। तुम्हारे और तुम्हारे दोस्तों के घर की भाषा में इन्हें क्या कहते हैं? जिन पक्षियों के नाम तुम्हें पता नहीं है, उनके नाम तुम्हें पता करने होंगे।
Ans :- पक्षियों के नाम – कौवा, कबूतर, तोता, कोयल।
रंगा – रंग
In case you are missed :- Previous Chapter Solution
(१) हुदहुद का सारा शरीर रंग-बिरंगा और चटकीला होता है।
हुदहुद का रंग चटकीला बताया गया है। रंग कैसे हैं– यह बताने के लिए कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे, फीके रंग, चटकीले रंग आदि। बताओ कि ऐसे रंग किन-किन चीज़ों के होते हैं।
रंग का नाम इस रंग की चोजों के नाम
गहरा पत्तियाँ, बाल, कौवा, भालू
फीका आसमान, मिट्टी, हाथी, ऊँट
भड़कीला तोता, मोर, पलाश के फूल
सुनहरा सोने से बनी वस्तुएँ
(२) यूनी ने आसमानी रंग की कमीज़ पहनी है।
‘आसमानी’ रंग का नाम कैसे बना होगा? सोचो।
ऐसे ही कुछ और रंगों के नाम लिखो जो किसी चीज़ के नाम पर पड़े हैं।
Ans :-
रंग वस्तुएं (चीज़)
बैंगनी रंग बैंगन
सुनहरा रंग सोना
रूपहला रंग चाँदी
नारंगी रंग नारंगी (सतंरा)
बादामी रंग बादाम
केसरी रंग केसर
सिंदूरी रंग सिंदूर
नाम
हुदहुद एक बहुत ही सुंदर पक्षी है।
हुदहुद और पक्षी, दोनों को ही हम संज्ञा कहते हैं।
अब नीचे दी गई तालिका को आगे बढ़ाओ।
हुदहुद पक्षी
भारत देश
अनार फल
……. …….
……. …….
Ans :-
मुंबई – शहर
गंगा – नदी
हिमालय — पर्वत
इंद्र – देवता
रामायण – पुस्तक
In case you are missed :- Next Chapter Solution