NCERT Class 4 Hindi Second Chapter Jaisa Sawal Wesa Jabab Exercise Question Solution
जैसा सवाल वैसा जवाब
बस
नीचे लिखे वाक्य पढ़ो-
मैं बस में बैठकर स्कूल जाती हूँ।
ख्वाजा सरा का बस चलता तो वे बीरबल को निकाल देते।
बस! अब रुक जाओ।
बस दो दिन की तो बात है। मैं आ जाऊँगी।
ऊपर लिखे वाक्यों में बस शब्द के अर्थ अलग-अलग हैं।
अब इसी तरह चल शब्द से वाक्य बनाओ।
(संकेत चल, चल-चल, चला, चलें, चलना, चलती, चलो)
Ans :- बीच सड़क पर मत चल।
मैं तो चल-चल के थक गया।
तुम बैठो मैं तो चला।
चलो अब पढ़ाई करो।
अब हमें चलना चाहिए।
इसी को चलती का नाम गाड़ी कहते हैं।
कैसे चलें, राजीव तो आया ही नहीं।
यह फ़िल्म बहुत चलेगी।
In case you are missed :- Previous Chapter Solution
बढ़े कहानी
एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल, दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है?”
बीरबल ने क्या कहा होगा? कहानी आगे बढ़ाओ।
Ans :- एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, “दुनिया में सबसे शक्तिशाली कौन है?” बीरबल ने कहा- “जहाँपनाह गोद में बैठने वाला बच्चा।” अकबर ने कहा- “यह हो ही नहीं सकता।” इस पर बीरबल ने कुछ दिनों बाद एक छोटे से बच्चे को अनुमति माँग कर उनकी गोद में बिठा दिया। बच्चा खेलता रहा। वह कभी मारता, कभी जिद करता और कभी अकबर की मूँछ पकड़ता। इस पर बीरबल ने कहा- “देखा महाराज जो बच्चा गोद में है उसने आपकी मूँछ पकड़ ली जबकि ऐसा करने की किसी की हिम्मत नहीं है।” अकबर बीरबल की बुद्धिमानी पर बहुत खुश हुआ।
खोजो कहानियाँ
(२) बीरबल की तरह बहुत से अन्य व्यक्तियों की हाज़िरजवाबी के किस्से प्रसिद्ध हैं। उनके नाम पता करो।
Ans :- तेलानीराम, मुल्ला नसीरूद्दीन, शेख चिल्ली आदि।
एक और शब्द
नीचे लिखे शब्दों की जगह और कौन-सा शब्द इस्तेमाल हो सकता है? खाली जगह में लिखो।
बुद्धिमान ……………… , मूर्ख ………………, अभिमान ……………… , विश्वास ………………, संसार ……………… , कोशिश ………………
Ans :- बुद्धिमान अकलमन्द
मूर्ख बेवकूफ़
अभिमान घमण्ड
विश्वास यकीन
संसार दुनिया
कोशिश प्रयत्न
In case you are missed :- Next Chapter Solution