NCERT Class 4 Hindi Ninth Chapter Swatantrata Ke aur Exercise Question Solution
स्वतंत्रता की ओर
प्यारे बापू
इस कहानी को पढ़कर तुम्हें बापू के बारे में कई बातें पता चली होंगी। उनमें से कोई तीन बातें यहाँ लिखो।
Ans:- (१) गांधी जी सत्यवादी थे।
(२) गांधी जी अन्याय व हिंसा का विरोध अहिंसा से करते थे।
(३) गांधी जी चरखे पर सूत कातते थे।
चूल्हा
धनी की माँ चूल्हा फूँक रही थीं।
धनी की माँ खाना पकाने के लिए चूल्हे का इस्तेमाल करती थी। निचे कुछ चित्र बने हैं। इनके नाम पता करो और लिखो।
(१) इनमें कौन-कौन से ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है?
(२) तुम्हारे घर में खाना पकाने के लिए इनमें से किसका इस्तेमाल किया जाता है?
Ans :- स्टोव, चूल्हा, गैस स्टोव, अँगीठी।
स्टोव – मिट्टी का तेल।
चूल्हा – लकड़ी।
गैस स्टोव – गैस।
अँगीठी – कोयला।
In case you are missed :- Previous Chapter Solution
(२) हमारे घर में खाना पकाने के लिए गैस स्टोव का इस्तेमाल होता है।
कहानी से
(१) धनी ने गांधी जी से सुबह के समय बात करना क्यों ठीक समझा होगा?
(२) धनी बिन्नी की देखभाल कैसे करता था?
(३) धनी को यह कैसे महसूस हुआ होगा कि आश्रम में कोई योजना बनाई जा रही है?
Ans :- (१) धनी ने गांधी जी से सुबह के समय बात करना ठीक समझा होगा। सुबह के समय गांधी जी आश्रम में टहलते थे। उस समय उनके पास कोई काम नहीं होता था।
(२) धनी बिन्नी को हरी-हरी घास खिलाता था। बर्तन में पानी पिलाता था। आश्रम में उसको लेकर घूमाता था। उसका पूरा-पूरा ख्याल रखता था।
(३) आश्रम में सभी लोग गांधी जी के साथ बैठकर गंभीर बात कर रहे थे। गांधी जी उन्हें कुछ न कुछ निर्देश भी दे रहे थे। इन सब से धनी को लगा कि आश्रम में कोई योजना बनाई जा रही है।
ताकत के लिए
गांधी जी ने कहा, “जब मैं वापस आऊँगा तो मुझे खूब सारा दूध पीना पड़ेगा, जिससे कि मेरी ताकत लौट आए।”
बताओ, खूब सारी ताकत और अच्छी सेहत के लिए तुम क्या-क्या खाओगे-पिओगे?
चटपटी अंकुरित दाल मीठा दूध
गर्म समोसे रसीला आम
करारे गोलगप्पे गर्मागर्म साग
कुरकुरी मक्का की रोटी ठंडी आइसक्रीम
खुशबूदार दाल रंग-बिरंगी टॉफी
मसालेदार अचार ठंडा शरबत
Ans :- मीठा दूध, कुरकुरी मक्का की रोटी, रसीला आम, गर्मागर्म साग, खुशबूदार दाल।
विशेषता के शब्द
अभी तुमने जिन खाने-पीने की चीज़ों के नाम पढ़े, उनकी विशेषता बता रहे हैं ये शब्द-
चटपटी, मीठा, गर्म, ठंडा, कुरकुरी आदि
नीचे लिखी चीज़ों की विशेषता बताने वाले शब्द सोचकर लिखो-
…….. हलवा
………….पेड़
…………. नमक
…………. चीटी
…………. पत्थर
…………. कुरता
…………. चश्मा
…………. झंडा
Ans :- मीठा हलवा
घना पेड़
सफेद नमक
छोटी चीटी
चिकना पत्थर
लंबा कुरता
मोटा चश्मा
तिरंगा झंडा
चाँद की बिंदी
नीचे लिखे शब्दों में सही जगह पर ं या ँ लगाओ।
धुआ, कुआ, फूक, कहा, स्वतत्र, बाध, मा, गाव, बदगोभी, इतज़ार, पसद
Ans :- धुआँ, कुआँ, फूँक, कहाँ, स्वतंत्र, बाँध, माँ, गाँव, बंदगोभी, इंतज़ार, पसंद।
किसकी ज़िम्मेदारी
धनी को बिन्नी की देखभाल करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी। इनकी क्या-क्या ज़िम्मेदारियाँ थीं?
(१) माँ
(२) पिता
(३) बिंदा
Ans :- (१) माँ – खाना पकाने की, आश्रम की देखभाल करने की।
(२) पिता – चरखे में सूत कातकर धागा बनाने की।
(३) बिंदा – सब्ज़ियाँ उगाने की।
In case you are missed :- Next Chapter Solution