NCERT Class 4 Hindi Fourtennth Chapter Muft hi Muft Exercise Question Solution
मुफ़्त ही मुफ़्त
भीखूभाई ऐसे थे
कहानी को पढ़कर तुम भीखूभाई के बारे में काफ़ी कुछ जान गए होगे। भीखूभाई के बारे में कुछ बातें बताओ।
(क) उन्हें खाने-पीने का शौक था।
(ख) …………………………………………………………
(ग) …………………………………………………………
(घ) …………………………………………………………
(ङ) …………………………………………………………
Ans :- (क) उन्हें खाने-पीने का शौक था।
(ख) वह बहुत कंजूस थे।
(ग) वह लालची थे।
(घ) वह बातें करने में चतुर थे।
(ङ) अधिक खुश होने पर होश खो देते थे।
क्या बढ़ा, क्या घटा
कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कुछ चीज़ें बढ़ती हैं और कुछ घटती हैं। बताओ इनका क्या हुआ, ये घटे या बढ़े?
नारियल का दाम ………………………………
भीखूभाई का लालच ………………………….
रास्ते की लंबाई ………………………………
भीखूभाई की थकान …………………………
Ans :- नारियल का दाम घटा।
भीखूभाई का लालच बढ़ा।
रास्ते की लंबाई बढ़ी।
भीखूभाई की थकान बढ़ी।
In case you are missed :- NCERT Solution for Hud Hud
शब्दों की बात
नाना-नानी पतीली-पतीला
ऊपर दिए गए उदाहरणों की मदद से नीचे दी गई जगह में सही शब्द लिखो।
काका ………………….
दर्ज़ी ………………….
मालिन ………………….
टोकरी ………………….
मटका ………………….
गद्दा ………………….
Ans :- काका काकी
दर्ज़ी दर्ज़िन
मालिन माली
टोकरी टोकरा
मटका मटकी
गद्दा गद्दी
मंडी
“मंडी में कोलाहल फैला हुआ था। व्यापारियों की ऊँची-ऊँची आवाज़ें गूँज रही थीं।”
(क) मंडी में क्या-क्या बिक रहा होगा?
Ans :- आलू, प्याज, टमाटर, गाजर, बंदगोभी, फूलगोभी, बैंगन, पालक, लौकी, भिंडी, करेला, मिर्च, अदरक, नींबू, केला, संतरा, अंगूर, सेब, पपीता, अमरूद आदि।
(ख) मंडी में तरह-तरह की आवाज़ें सुनाई देती हैं।
जैसे- ताज़ा टमाटर! बीस रूपया! बीस रूपया! बीस रूपया!
मंडी में और कैसी आवाज़ें सुनाई देती हैं?
Ans :- मीठी गाजर ले लो
आलू दस का ढाई
पाँच के पाव अदरक, मिर्ची
एक रूपये गड्डी पालक, मैथी, सरसों आदि।
In case you are missed :- NCERT Solution for Kaun