NCERT Class 3 Hindi Second Chapter Shokhibaz Makkhi Exercise Question Solution
शेखीबाज़ मक्खी
कहानी का नाम
(1) अगर कहानी का नाम मक्खी को ध्यान में न रखकर लोमड़ी और शेर को ध्यान में रखकर लिखा जाता तो उसके क्या-क्या नाम हो सकते थे?
Ans :- यदि लोमड़ी को ध्यान में रखकर कहानी का नाम दिया जाता तो चतुर लोमड़ी, समझदार लोमड़ी आदि होता। यदि शेर को ध्यान में रखकर कहानी का नाम दिया जाता, तो मूर्ख शेर, आलसी शेर होता।
(2) अब तुम कहानी के लिए एक और नया शीर्षक सोचो। यह शीर्षक कहानी के किसी पात्र पर नहीं होना चाहिए। (कहानी की किसी घटना के बारे में शीर्षक हो सकता है।)
Ans:- कहानी का अन्य शीर्षक घंमडी का सिर नीचा, जैसी करनी, वैसी भरनी हो सकता है।
शेर की जगह तुम …
(1) मक्खी ने जब शेर को जगाया तो वह आग बबूला हो गया। तुम्हें जब कोई गहरी नींद से जगाता है तो तुम क्या करते हो?
Ans :- जब हमें कोई गहरी नींद से जगाता है, तो हम गुस्सा नहीं करते बल्कि उसे कहते हैं कि हमें सोने दो नींद आ रही है या अभी थोड़ी देर में उठते हैं।
(2) मक्खी उड़ाते-उड़ाते शेर ऊब गया था। तुम क्या करते-करते ऊब जाते हो?
Ans :- हम खाली बैठे-बैठे ऊब जाते हैं, कभी-कभी बहुत देर तक पढ़ते-पढ़ते ऊब जाते हैं, कभी हमारा दोस्त अपनी एक ही बात कई बार सुनाता है, तो भी ऊब जाते हैं।
(3) मान लो तुम शेर हो। मक्खी ने तुम्हारे साथ जो कुछ भी किया वह लोमड़ी को बताओ।
Ans :- लोमड़ी बहन देखो इस मक्खी ने मुझे कितना तंग किया हुआ है। इसने मुझे पूरे दिन सोने नहीं दिया। मेरे मना करने पर और भी तंग कर रही है। जब मैंने मारने की धमकी दी, तो वह लड़ने को तैयार हो गई। वह कभी मेरे माथे, कभी हाथ, कभी नाक, कभी कान पर बैठ जाती है। अपने पंजे से उसे मारने की कोशिश करते-करते मैं खुद ही घायल हो गया हूँ। मैं उससे बड़ा परेशान हूँ। मुझे इससे बचाओ।
शेर तो भोजन करके आराम कर रहा था। तुम खाना खा कर क्या करते हो?
अक्सर स्कूल से आकर खाना खाकर आराम करते हैं।
कभी-कभी आराम करते हुए टेलीविज़न भी देखते हैं।
ने भोजन में क्या खाया होगा ? तुम क्या – क्या खाते हो ?
Ans :- शेर अपने भोजन में माँस खाता है , इसलिए उसने किसी जनवर का माँस खाया होगा।
में अपने भोजन मे दाल , चावल , सब्जी खाती हू।
In case you are missed :- Previous Chapter Solution
कौन क्या ?
कहानी के हिसाब से बताओ।
घमंडी, डरपोक, चतुर, सबसे, चतुर, समझदार, आलसी
Ans:- घमंडी मक्खी
चतुर हाथी
समझदार हाथी
डरपोक शेर
सबसे चतुर लोमड़ी
आलसी हाथी
उड़ते – मँडराते
इनके पास तुमने अक्सर किन-किन को उड़ते-मँडराते देखा है?
(क) जलते बल्ब के आसपास ………
(ख) खेतों में ………
(ग) इकट्ठे पानी के ऊपर ……..
(घ) फूलों पर ………
(ङ) कचरे के ढेर पर ……..
(च) हलवाई की मिठाइयों पर ……..
Ans :- (क) जलते बल्ब के आसपास मच्छर, छिपकली, पंतगे
(ख) खेतों में टिड्डियाँ, मच्छर, चिड़ियाँ
(ग) इकट्ठे पानी के ऊपर मच्छर, मक्खी
(घ) फूलों पर भंवरे, तितलियाँ,
(ङ) कचरे के ढेर पर मच्छर, मक्खियाँ
(च) हलवाई की मिठाइयों पर मक्खियाँ, मधुमक्खियाँ
In case you are missed :- Next Chapter Solution