NCERT Class 3 Hindi Fifth Chapter Bahadur Bittyo Exercise Question Solution
बहादुर बित्तो
कहानी में ढूँढो
(१) शेर किसान से क्या लेने गया था ?
Ans :- शेर किसान से उसका बैल लेने गया था।
(२) शेर ने बित्तो को राक्षसी क्यों समझ लिया?
Ans :- बित्तो ने एक चाल चली उसने किसान से कहा कि तुमने तो चार शेर फाँस रखे थे, यहाँ तो एक ही है। चलो कोई बात नहीं एक ही शेर नाश्ते के लिए काफ़ी है। यह सुनकर शेर ने बित्तो को राक्षसी समझ लिया। बित्तो का पहनावा भी ऐसा था। उसने सिर पर पग्गड़ और हाथ में दराँती पकड़ रखी थी, जिसे देखकर शेर डर गया।
(३) बैल की जान कैसे बच गई?
Ans :- बैल की जान बित्तो की समझदारी व चतुराई से बच गई। उसने चार शेरों के नाश्ते की बात कही, तो शेर अपनी जान बचाकर भाग गया और बैल बच गया।
तुम्हारी जबानी
निचे कुछ शब्दों के निचे रेखा खिंची हुई है। उन्हें ध्यान में रखते हुए नीचे लिखे वाक्यों को अपने शब्दों में लिखों।
(१) बित्तो घोड़े पर सवार हो गई।
Ans :- घोड़े पर बित्तो सवार हो गई।
(२) तुम घर की गाय को शेर के हवाले कर रहे थे।
Ans :- घर की गाय को ही तुम शेर के हवाले कर रहे थे।
(३) आज एक राक्षसी से पाला पड़ गया।
Ans :- एक राक्षसी से आज पाला पड़ गया।
(४) अगर बैल आपके हाथ न आए तो मेरा नाम भेड़िया नहीं।
Ans :- आपके हाथ बैल न आए तो मेरा नाम भेड़िया नहीं।
(५) शेर को देखते ही किसान के होश-हवास गुम हो गए।
Ans :- जैसे ही किसान ने शेर को देखा उसके होश हवास गुम हो गए।
बेचारा भेड़िया
(१) शेर तो डर कर भाग गया। सोचो तो भेड़िए का क्या हुआ होगा ?
Ans :- शेर की पूँछ भेड़िए की पूँछ से बंधी थी। जब शेर डर कर भागा होगा, तो उसके साथ ही भेड़िया भी घसीटता गया होगा। इससे भेड़िया बहुत घायल हो गया होगा। उससे चोटें आई होगीं, उसकी कई हड्डियाँ टूट गई होगीं।
In case you are missed :- Previous Chapter Solution
(२) शेर किसान के पास कितनी बार गया था ? कहानी देखे बिना बताओ।
Ans :- शेर किसान के पास दो बार गया था।
खाली जगह में क्या आएगा ?
मेरी छत पर मोर आया।
मेरी छत पर मोरनी आई।
मोर – मोरनी की तरह निचे लिखे शब्दों के भी रूप बदलो।
औरत – आदमी
घोड़ा – घोड़ी
शेर – शेरनी
मछुआरा – मछुआरन
बच्चा – बच्ची
राजा – रानी
मैं नहीं जाऊँगा !
शेर ने बित्तो को राक्षसी समझ लिया। वह खेत में नहीं जाना चाहता था पर भेड़िए के समझाने पर वह राज़ी हो गया। सोचो, शेर और भेड़िए के बीच क्या बातचीत हुई होगी?
शेर – भेड़िए, तुम क्यों हँस रहे हो?
भेड़िया – महाराज, वह तो एक औरत थी।
शेर – नहीं नहीं। वह सचमुच राक्षसी थी।
भेड़िया – मैंने अपनी आँखों से देखा है महाराज। वह तो बित्तो नामक एक औरत थी, जिसे आपने राक्षसी समझ लिया।
शेर – तुम सच कह रहे हो?
भेड़िया – हाँ, महाराज मैं ठीक कह रहा हूँ। आप मेरे साथ चलें।
शेर – ठीक है लेकिन तुम अपनी पूँछ मेरी पूँछ से बाँध लो।
बोलो , तुम क्या सोचती हो !
(१) भेड़िए ने शेर को भोले महाराज क्यों कहा? क्या शेर सचमुच भोला था?
(२) शेर ने भेड़िए की पूँछ के साथ अपनी पूँछ क्यों बाँध ली?
(३) क्या शेर फिर कभी बित्तो के खेत की तरफ़ गया होगा? हाँ, तो क्यों? नहीं, तो क्यों?
(४) बित्तो की हिम्मत तुम्हें कैसी लगी? अगर तुम बित्तो की जगह होतीं तो शेर से कैसे निपटतीं?
राज का राज
शेर जंगल पर राज करता था।
मेरा राज़ किसी से न कहना।
राज और राज़ को बोलकर देखो।
दोनों के बोलने में फ़र्क है न?
कहानी में से ऐसे ही ज़ पर लगे नुक्ते वाले शब्द ढूँढ़ो।
Ans :- सिर्फ़, ज़ोर, ताज़ा, तरफ़, काफ़ी, फ़ौरन।
अगर ऐसा होता तो
(१) अगर तुम शेर की जगह होतीं तो क्या करतीं ?
(२) अगर तुम बित्तो की जगह होतीं तो शेर से कैसे निपटतीं ?
पहचानो तो
कहानी में तुमने दराँती का चित्र देखा। नीचे ऐसे ही कुछ और औज़ारों के चित्र दिए गए हैं। उन्हें पहचानो और बॉक्स में दिए शब्दों में से सही शब्द ढूँढ़कर लिखो।
पेचकस , खुरपी , करनी , हथौड़ी , आरी
वरना
(१) शेर ने किसान से कहा – अपना बैल मुझे दे दो वरना मैं तुझे खा जाऊँगा। वरना शब्द का इस्तेमाल करते हुए तुम भी तीन वाक्य बनाओ।
हम किस किसी से कम नहीं
(१) कई जगहों पर गाँवों में औरतें खेतों में भी काम करती हैं। तुम्हारे आसपास की औरतें और लड़कियाँ क्या-क्या काम करती हैं?
शेर और घोड़ा
शेर और घोड़े में कई अतंर होते हैं।
ध्यान से सोचकर नीचे लिखो।
शेर घोड़ा
खाना – मांस – घास
घर – जंगल की गुफा – अस्तबल
रंग – भूरा और सुनहरा – काला, सफेद, भूरा, चितकबरा
आदतें – जानवरों को मारकर खाना – सामान ढोना, सवारी कराना
कौन क्या हैं ?
नीचे दिए गए शब्दों को सही तालिका में लिखो।
किसान, बोतल, लता, कक्कू, केला, कलम, राजू, रानू, चूहा, नीना, शेर, जूता, चारपाई, पगड़ी, खरगोश, करेला, छलनी, बित्तो, घोड़ा, गौरैया, बाल्टी, पीपल, कोयल, नीम, किताब, दराँती।
In case you are missed :- Next Chapter Solution
Thank you I need the questions and answers