NCERT Class 3 Hindi Eleventh Chapter मीरा बहन और बाघ Exercise Question Solution

NCERT Class 3 Hindi Eleventh Chapter Mira Bahen Or Baagh Exercise Question Solution

मीरा बहन और बाघ

(१) कहानी में बाघ को खतरनाक जानवर बनाया गया है।  निचे दी गई सूची में सबसे खतरनाक चीज तुम्हारी समझ में क्या है और क्यों ?

चाकू , बिजली , टुटा हुआ काँच , आग

Ans :- इन सभी चीज़ों में सबसे खतरनाक आग है। एक जगह लगती है तो पूरे घर में फैल सकती है। इससे सब कुछ भस्म हो सकता है।

(२) मीरा बहन की बात सुनकर गाँव के लोगों को निराशा हुई होगी। उन्होंने मीरा बहन से क्या कहा होगा ? सोचकर गाँव के लोगों की बातें लिखो।

Ans :- गाँव वाले मीरा बहन से नाराज हुए होगें। उन्हें मीरा बहन से ये बातें कही होगीं।- (1) किसी ने कहा होगा आपने ठीक नहीं किया। (2) किसी ने कहा होगा कि ऐसे जानवर के लिए दया रखना मूर्खता है। (3) किसी ने कहा होगा कि अब बाघ किसी जानवर या आदमी को ले गया, तो उसकी ज़िम्मेदार आप होगीं।

खतरनाक है या नहीं

गेंवली गाँव के आसपास के जंगलों में बाघ जैसे खतरनाक जानवर भी रहते थे। तुम्हारे हिसाव से निचे लिखे जंतुओं में से कौन – कौन खतरनाक हो सकते हैं ?

भैंस, चीता, बकरी, कुत्ता, बिल्ली, चूहा, साँप, बिच्छू, कछुआ, केंचुआ, तिलचट्टा, कबूतर, भालू

Ans :- चीता, साँप, बिच्छू, भालू, तिलचट्टा

पिंजड़ा

(१) चूहा पकड़ने का पिंजड़ा देखकर बताओ कि अपने आप कैसे बंद हो जाता है और एक बार  कैद हो जाने के बाद चूहा उससे बाहर क्यों नहीं पता /

(२) गाँव वालों ने बाघ को पिंजड़े में बंद करने की योजना बनाई थी। किसी आजाद पशु या पक्षी को पिंजड़े में करके रखना सही है या गलत ? क्यों ?

क्यों ? कैसे

अपने मन से सोचकर लिखो , ऐसा कैसे किया होगा ?

(१) बाघ की खबर पुरे गाँव में फैल गई। कैसे ?

(२) लोग मीरा बहन के पास पहुँचे। क्यों ?

(३) पिंजड़ा बिना बाघ के बंद हो गया। कैसे ?

बकरी कहे कहानी

सोचो, अगर यह कहानी बकरी सुनाती, तो क्या – क्या बताती। उसकी कहानी मजेदार होती न ?

बकरी अपनी कहानी में क्या – क्या बताती ?

चलो, पकड़ें

गांववालों ने बाघ को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई थी।  कक्कू के घर में रोज बिल्ली आकर दूध पी जाती है। कक्कू की मदद करकरने के लिए कोई योना बनाओ।

पाठ से आगे

ये सभी चित्र किसी एक व्यक्ति से जुड़े हुए हैं ? पता करो कौन /

 

Ans:- ये सभी चीज़ें महात्मा गाँधी से जुड़ी हुई हैं।

कौन क्या है ?

बाघ, गाय, बकरी, हाथी, और हिरण जानवर हैं। नीचे लिखी हुई चीजें क्या है ? खाली जगहों में लिखो।

 

In case you are missed :- Previous Chapter Solution

 

(१) अगरतला, अल्मोड़ा, रायपुर, कोच्ची, वडोदरा — नगर

(२) जलेबी, लद्दू , मैसुरपाक, कलाकंद, पेड़ा — मिठाइयाँ

(३) नर्मदा, कावेरी, सतलुज, ब्रम्हपुत्र, यमुना — नदियाँ

(४) बरगद, नारियल, पीपल, चीड़, नीम — पेड़

(५) गेहूँ, बाजरा, चावल, रागी, मक्का — फसल / अन्न

(६) कुर्ता, साड़ी, फ़िरन, लहँगा, कमीज़ – बस्त्र

कोयल कू – कू , बकरी में – में

जानवरों की बोलियाँ तो तुमने सुनी ही होंगी।  कोयल की बोली को जैसे कुकना कहते हैं और मक्खी की बोली को भिनभिनाना, वैसे ही अन्य जानवरों की बोलियों के भी नाम हैं।

निचे दिए गए खाने में एक तरफ़ जानवरों के नाम हैं , दूसरी तरफ़ बोलियों के। ढूंढ़ निकालो कौन – सी बोली किसकी है ?

जानवर     वोलियाँ

भैंस      मिमियाना

घोड़ा      रँभाना

हाथी     चिंघाड़ना

बकरी    हिनहिनाना

शेर      रेंकना

गधा     रँभाना

गाय     भौंकना

कुत्ता    दहाड़ना

Ans:-

जानवर  वोलियाँ

भैंस        रँभाना

घोड़ा       हिनहिनाना

हाथी       चिंघाड़ना

बकरी      मिमियाना

शेर           दहाड़ना

गधा         रेंकना

गाय         रँभाना

कुत्ता       भौंकना

ठीक करो

हवाई जहाज़ आसमान उड़ रहा है।

तुम्हें यह वाक्य कुछ अटपटा लग रहा होगा। इस वाक्य को फिर से पढ़ो।

हवाई जहाज़ आसमान में उड़ रहा है।

अब इसी तरह इन वाक्यों को ठीक करो। 

(१) धूप बैठकर ढोकला खाया।

(२) पुतुल काम करने मना कर दिया।

(३) लता सब मूँगफली खिलाई।

(४) पहाड़ी गाँवों बाघ डर बना रहा है।

अब वे सभी शब्द फिर से लिखो जिन्हें तुमने जोड़ा है।

Ans :- (१) धूप में बैठकर ढोकला खाया।

(२) पुतुल ने काम करने से मना कर दिया।

(३) लता ने सब को मूँगफली खिलाई।

(४) पहाड़ी गाँवों में बाघ का डर बना रहा है।

In case you are missed :- Next Chapter Solution

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *