NCERT Class 2 Hindi Sixth Chapter Bohut Hua Exercise Question Solution
बहुत हुआ
बरसात
(१) बारिश कहने पर तुम्हारे मन में कौन – कौन से शब्द आते हैं ? सोचो और लिखो।
Ans :- बादल, पानी, रिमझिम, बूँदे, कागज़ की नाव इत्यादि शब्द मन में आते हैं।
(२) जब बहुत बारिश होने लगती है तब तुम कहाँ खेलती हो? कौन-कौन से खेल खेलती हो?
Ans :- जब बहुत बारिश होती है, तो हम अपने घर के अंदर खेलते हैं। जैसे- लूडो, विडियो गेम, घर-घर, व्यापार, गुडियों का खेल इत्यादि।
(३) खूब तेज़ बारिश होगी तो तुम्हारे घर के आसपास कैसा दिखाई देगा?
Ans :- खूब तेज़ बारिश होगी, तो चारों और बारिश ही बारिश दिखाई देगी। इतनी तेज़ बारिश में लोग भीग रहे होंगे। गड्डे पानी से भर जाएँगे। पेड़-पौधे हवा और बारिश के ज़ोर से लहरा रहे होंगे।
(४) बारिश में कितना पानी बरसता है ? वह सब पानी कहाँ – कहाँ जाता होगा ?
Ans :- बारिश में औसतन एक दिन में 25 सेंटीमीटर के करीब पानी बरसता है। वह पानी नदी, नालों, खेतों आदि में चला जाता है।
(५) ये सब बारिश से बचने के लिए क्या करेंगे? बताओ।
लोग – छाते या रेनकोट लेंगे।
कबूतर – किसी खिड़की या ओट का सहारा लेंगे।
केचुआ – मिट्टी में गहराई तक घुस जाएगा।
कुत्ता – किसी आँगन या पेड़ के नीचे बैठ जाएगा।
मछली – गहराई में चली जाएगी।
मोर – पेड़ के नीचे चले जाएँगे।
बहुत हुआ
बड़े लोग ऐसा कब कहते हैं –
(१) बहुत हुआ, अब चुपचाप बैठी !
जब हम …………………
Ans :- बोलते रहते हैं और चुप ही नहीं होते।
(२) बहुत हुआ, अब अंदर चलो !
जब हम ………………….
Ans :- किसी से बात नहीं करने देते या हमें चोट लग जाती है।
In case you are missed :- Previous Chapter Solution
(३) बहुत हुआ, अब सो जाओ !
जब हम …………………
Ans :- पढ़ने के स्थान पर शैतानी कर रहे होते हैं।
(४) बहुत हुआ, अब टी. वी. बंद करो !
जब हम ……..
Ans :- बहुत देर तक टी.वी. देख रहे होते हैं।
एक चित्र कई काम
कविता के साथ जो चित्र
एक बच्चा चित्र बना रहा है।
दूसरा बच्चा छाता पकड़ रहा है।
बिल्ली खिड़की में बैठ रही है।
आदमी छाता पकड़कर बारिश में चल रहा है।
एक बच्ची टब में नाव चला रही है।
कुत्ता शरीर पर लगा पानी झाड़ रहा है।
In case you are missed :- Next Chapter Solution