NCERT Class 2 Hindi Fifth Chapter Dost Ki Madad Exercise Question Solution
दोस्त की मदद
कहानी से
(१) लोमड़ी ने कछुए को बचाने का क्या उपाय सोचा?
Ans :- लोमड़ी ने कछुए को बचाने के लिए तेंदुए को यह सुझाव दिया कि वह उसे पानी में फेंक दे। इससे उसकी खाल नरम हो जाएगी और उसे आराम से खाया जा सकेगा।
(२) तेंदुए ने क्या मूर्खता की ?
Ans :- तेंदुआ लोमड़ी की बातों में आ गया और उसने हाथ आए कछुए को पानी में फेंक दिया। इससे कछुआ तो बच गया परन्तु तेंदुआ हाथ मलता रह गया।
(३) तेंदुए की इस मूर्खता से कछुए को क्या फ़ायदा हुआ?
Ans :- तेंदुए की मूर्खता से कछुए की जान बच गई और वह सकुशल अपने घर तालाब में पहुँच गया।
कछुआ चाल
कछुआ बहुत धीरे – धीरे चलता है। इसलिए जो बहुत धीरे चलता है उसके लिए हम कहते हैं –
वह कछुए की तरह चलता है।
अब बनाओ इनके लिए क्या कहेंगे –
(१) जो तेज भागता हो।
वह …….. की तरह भागता है।
(२) जो बहुत अच्छा तैराक हो।
वह …….. की तरह तैरता है।
Ans :- (१) घोड़े
(२) मछली
तुम्हारी समझ से
जब तेंदुए ने कछुए को पकड़ा तब
(१) वह क्या सोच रहा होगा ?
Ans :- वह सोच रहा होगा कि बुरे फंसे। अब लोमड़ी ही मुझे बचा सकती है।
(२) उसने उस समय किसे याद किया होगा ?
Ans :- उसने उस समय भगवान को या अपनी मित्र लोमड़ी को याद किया होगा।
खोल जैसा सख्त ?
(१) बनाओ कछुए के खोल जैसी सख्त चीज़ें और क्या हो सकती हैं ?
Ans :- नारियल का बाहरी कवच, अखरोट का बाहरी कवच आदि सख्त चीज़ें हो सकती हैं।
In case you are missed :- Previous Chapter Solution
(२) लोमड़ी ने तेंदुए को कछुए का खोल तोड़ने का आसान तरीका बताया था। क्या तुम नारियल का तोड़ने का तरीका सुझा सकते हो?
Ans :- उसे सही तरह से सिल पर पटकना चाहिए ताकि वह टूट जाए।
एक से अनेक
एक कछुआ पानी से बाहर निकल आया।
तीन कछुए पानी से बाहर निकल आए।
अब निचे दिए शब्दों को बदलकर लिखो –
(१) एक कपड़ा तीन कपड़े
(२) एक रुपया पंद्रह रुपए
(३) एक खंभा चार खंभे
(४) एक पौधा आठ पौधे
(५) एक पतीला दो पतीले
(६) एक संतरा दस संतरे
किसकी चाल
बताओ, ऐसे कौन – कौन चलता है ?
फुदक – फुदक कर कोयल मैना
चौकड़ी भरकर हिरण गाय का बछड़ा
छलाँग लगाकर कंगारू तेंदुआ
रेंग-रेंग कर साँप केंचुआ
मुलायम – नरम
लोमड़ी ने तेंदुए को बताया था कि पानी में फेंकने से कछुए का खोल मुलायम हो जाएगा।
नीचे लिखी चीज़ों में से कौन-कौन सी चीज़ें पानी में फेंकने से मुलायम हो जाएँगी? सही जगह पर लिखो।
कागज़, लकड़ी, गिलास, रोटी, बिस्किट, प्लेट, पत्ता, मोम, रूई, पापड़
मुलायम हो जाएँगी:- कागज़, रोटी, बिस्किट,रूई, पापड़
मुलायम नहीं होंगी:- लकड़ी, गिलास, प्लेट, पत्ता, मोम
In case you are missed :- Next Chapter Solution