NCERT Class 10 Hindi Kritika Bhag II Fifth Chapter Main Kya Likhta Hun Exercise Question Solution

NCERT Class 10 Hindi Kritika Bhag II Fifth Chapter Main Kya Likhta Hun Exercise Question Solution

में क्यों लिखता हुँ

(1) लेखक के अनुसार प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति उनके लेखन में कहीं अधिक मदद करती है , क्यों ?

Ans :- लेखक के अनुसार अनुभव से अनुभूति गहरी चीज़ है , कम – से – कम कृतिकार के लिए। अनुभव तो घटित का होता है , पर अनुभूति संवेदना और कल्पना के सहारे उस सत्य को आत्मसात कर लेती है जो वास्तव में कृतिकार के साथ घटित नहीं हुआ है। जो आँखों के समाने नहीं आया , जो घटित के अनुभव में नहीं आया , वही आत्मा के सामने ज्वलंत प्रकाश में आ जाता है , तब वह अनुभूति – प्रत्यक्ष हो जाता है।

(2) लेखक ने अपने आपको हिरोशिमा के विस्फोट का भोक्ता कब और किस तरह महसूस किया ?

Ans :- लेखक को जब जापान जाने का अवसर मिला , तब लेखक हिरोशिमा भी गया और वह अस्पताल भी देखा जहाँ रेडियम – पदार्थ से आहत लोग वर्षों से कष्ट पा रहे थे। लेखक एक दिन  वहीं सड़क पर घूमते हुए कि एक जले हुए पत्थर पर एक लंबी उजली छाया है – विस्फोट के समय कोई वहाँ खड़ा  रहा होगा  और विस्फोट से बिखरे हुए रेडियम – धर्मी पदार्थ की किरणों उसमें रुद्ध हो गई होंगी – जो आस – पास से आगे बढ़ गई उन्होंने पत्थर को झुलसा दिया , जो उस व्यक्ति पर अटकीं उन्होंने उसे भाप बनाकर उड़ा दिया होगा। इस प्रकार समूची ट्रेजडी जैसे पत्थर पर लिखी गई। उस छाया को देखकर जैसे एक थप्पड़ – सा लगा। अवाक् इतिहास जैसे भीतर कहीं सहसा एक जलते हुए सूर्य – सा आया और डूब गया। में कहूँ कि उस क्षण में अणु – विस्फोट मेरे अनुभूति – प्रत्यक्ष में आ गया – एक अर्थ में मैं स्वयं हिरोशिमा के विस्फोट  भोक्ता बन गया।

(3) मैं क्यों लिखता हूँ ? के आधार पर बताइए कि —

(क) लेखक को कौन – सी बातें लिखने के लिए प्रेरित करती हैं ?

Ans :-  लेखक अपनी आंतरिक विवशता के कारण लिखने के लिए प्रेरित होता है। उसकी अनुभूति उसे लिखने के लिए प्रेरित करती है।

(ख) किसी रचनाकार के प्रेरणा स्रोत किसी दूसरे को कुछ भी रचने के लिए किस तरह उत्साहित कर सकते हैं ?

Ans :- किसी रचनाकार को उसकी आंतरिक विवशता रचना करने के लिए प्रेरित करती है। परन्तु कई बार उसे संपादकों के दवाब व आग्रह के कारण रचना लिखने के लिए उत्साहित होना पड़ता है। कई बार प्रकाशक का तकाज़ा व उसकी आर्थिक विवशता भी उसे रचना, रचने के लिए उत्साहित करती है।

 

In case you are missed :- NCERT Solution for Maata Ka Anchal

 

(4) कुछ रचनाकारों  के लिए आत्मानुभूति/स्वयं के अनुभव के साथ – साथ बाहा दबाव भी महत्वपूर्ण होता है। ये बाहा दबाव कौन – कौन से हो सकते हैं ?

Ans :- कोई आत्मानुभूति/स्वयं के अनुभव, उसे हमेशा लिखने के लिए प्रेरित करते हैं। फिर चाहे कुछ भी हो परन्तु इनके साथ-साथ बाह्य दबाव भी महत्वपूर्ण होते हैं। ये दबाव संपादकों का आग्रह हो सकता है या फिर प्रकाशक का तकाज़ा या उसकी स्वयं की आर्थिक स्थिति जो उसे रचना करने के लिए दबाव डालती है।

(5) क्या बाहा दबाब केवल लेखने से जुड़े रचनाकारों को ही प्रभावित करते हैं या अन्य क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों को भी प्रभावित करते हैं , कैसे ?

(6) हिरोशिमा पर लिखी कविता लेखक के अंत: व बाहा दोनों दबाव का परिणाम है यह आप कैसे कह सकते हैं ?

(7) होरोशिमा की घटना विज्ञान का भयानकतम दुरूपयोग है। आपकी दृष्टि में विज्ञान का दुरूपयोग कहाँ – कहाँ  और किस तरह से हो रहा है।

Ans :- हिरोशिमा तो विज्ञान के दुरुपयोग का ज्वलंत उदाहरण है ही पर हम मनुष्यों द्वारा विज्ञान का और भी दुरुपयोग किया जा रहा है। आज हर देश परमाणु अस्त्रों को बनाने में लगा हुआ है जो आने वाले भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इस विज्ञान की देन के द्वारा आज हम अंगप्रत्यारोपण कर सकते हैं। एक व्यक्ति के खराब अंग के स्थान पर दूसरे व्यक्ति के द्वारा दान में दिए गए अंगों का प्रत्यारोपण किया जाता है। विज्ञान ने कंप्यूटर का आविष्कार किया उसके पश्चात् उसने इंटरनेट का आविष्कार किया ये उसने मानव के कार्यों के बोझ को कम करने के लिए किया। हम मनुष्यों ने इन दोनों का दुरुपयोग कर वायरस व साइबर क्राइम को जन्म दिया है। विज्ञान ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए हवाई जहाज़, गाड़ियों आदि का निर्माण किया परन्तु हमने इनसे अपने ही वातावरण को प्रदूषित कर दिया है। ऐसे हम विज्ञान का दुरुपयोग कर महाविनाश की ओर बढ़ रहे हैं।

(8) एक संवेदनशील युवा नागरिक की हैसियत से विज्ञान का दुरूपयोग रोकने में आपकी क्या भूमिका है ?    

    

In case you are missed :- NCERT Solution for Sana Sana Hath Jori

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *