Haryana Board Class 8 History Chapter 9 1857 ई. की महान क्रांति Solution

Haryana Board (HBSE) Class 8 History Chapter 9 Solution – 1857 ई. की महान क्रांति. Here in this post we have provided Class 8 History 1857 ई. की महान क्रांति Haryana State Board Solution.  Haryana State Board History Class VIII Students can download this Solution to Solve out Exercise Questions and Answers. Here in below we have provide Important Inside Question answer from this Chapter.

Haryana State Board Class 8 History Chapter 9 1857 ई. की महान क्रांति Solution:

अध्याय 9। 1857 की महान क्रांति।

 

 प्रश्न एक रिक्त स्थान भरो ।

1.) 1857 ई. की क्रांति प्रथम शहीद……….था।

उत्तर मंगल पांडे

 

2.) 1857 ई. की क्रांति के समय दिल्ली का मुगल सम्राट ……. था ।

उत्तर बहादुर शाह जफर द्वितीय

 

3.) रेवाड़ी में 18 सो 57 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व …………ने किया था।

उत्तर राव तुलाराम।

 

4)  1857 ई. की क्रांति का लेखन करने वाले प्रथम भारतीय……….. थे ।

विनायक दामोदर सावरकर

 

5.) अंबाला में  60वीं पलटन की क्रांति की सूचना………. नामक देशद्रोही ने अंग्रेजों को दी थी।

उत्तर  श्याम सिंह।

 

 प्रश्न दो उचित मिलान करें।

1.बल्लभगढ़                      क) राजा नाहर सिंह

2.हांसी                              ख)अंतिम गवर्नर जनरल

3.कानपुर                          ग) बख्श खान

4.लॉर्ड कैनिंग                     घ)लाला हुकुमचंद जैन

5.मेरठ                               च) नाना साहिब

उत्तर:1. क    2. घ  3. च   4. ख   5. ग

 

 प्रश्न 3 आओ विचार करें।

1.) अट्ठारह सौ सत्तावन की महान क्रांति के लिए उत्तरदाई राजनीतिक एवं सामाजिक कारण क्या थे?

उत्तर: सामाजिक कारण: भारतीय स्कूलों में बाइबिल का अध्ययन अनिवार्य करना। भारतीय सामाजिक एवं धार्मिक रीति-रिवाजों में हस्तक्षेप करना। भारतीय समाज में रंग एवं नस्ल के आधार पर भारतीयों का अपमान करना। लॉर्ड मेकाले द्वारा शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी बनाना। भारतीयों को बलपूर्वक उनका धर्म बदलना और उनको इस आई बनाना।

राजनीतिक कारण: अंग्रेजों ने मुगल सम्राट बहादुरशाह को अपना लालकिला छोड़ने का आदेश दिया। सिक्कों पर मुगल सम्राट का नाम अंकित ना करने का आदेश देना। अवध पर को प्रबंधन का आरोप लगाकर अंग्रेजी साम्राज्य में विलय करना। नाना साहब की पेंशन बंद करना। झांसी का अंग्रेजी साम्राज्य में विलय करना।

 

2.) अट्ठारह सौ सत्तावन की महान क्रांति के लिए उत्तरदाई धार्मिक सैनिक एवं तात्कालिक कारण क्या थे?

उत्तर: तत्कालीन कारण। 1856 ई. में कंपनी सरकार ने नई बंदूक के सैनिकों को दी। इन बंदूकों में कारतूस को मुंह से निकलना पड़ता था और   कारतूस बनाने के लिए के लिए गाय और सुअर की चर्बी का प्रयोग किया जाता था। इस वजह से सैनिकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। इसी चर्बी वाले कारतूस की वजह से 1857  ई. की महान कार्य क्रांति का कारण बने।

सैनिकी कारण :भारतीय सैनिकों को अच्छे काम के बावजूद उच्च पदों से वंचित रखना। विलय किये गये राज्यो के सैनिकों का बेरोजगार होना। चर्बी वाले कारतूस ओं का प्रयोग करना। मंगल पांडे को फांसी देना। भारतीय सैनिकों को कम वेतन देना। भारतीय सैनिकों को समुद्र पार भेजना।

धार्मिक कारण: सामाजिक एवं धार्मिक रीति-रिवाजों को उसमें हस्तक्षेप करना। भारतीय लोगों को बलपूर्वक अवधारणा बदल करवाना। नई शिक्षा नीति में अंग्रेजी को। अनिवार्य बनाना। स्कूलों में बाईबल पढ़ाना अनिवार्य करना। रंग एवं नस्लों के आधार पर भारतीयों का अपमान करना।

 

3.) झांसी में 1857 ई. की महान क्रांति की गतिविधियों की विवेचना कीजिए।

उत्तर: झांसी में स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व रानी लक्ष्मीबाई ने किया। 1857 ई. में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों को झांसी से खदेड़ दिया। बाद में 1858 ई. में अंग्रेजों ने झांसी पर आक्रमण किया। कड़े संघर्ष के बाद अंग्रेजी सेना किले में प्रवेश कर गए। रानी झांसी छोड़कर काल्पी। काल्पी में रानी और तात्या टोपे ने युद्ध किया। परंतु इस युद्ध में भी अंग्रेजों की जीत हो गई। रानी मत तात्या टोपे काल्पी से निकलकर ग्वालियर की तरफ चल  दिया।  लेकिन ग्वालियर पर भी अंग्रेजों ने अपना राज किया  और रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से लड़ते लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए।

 

 4.) 1857 ई. एक ही महान क्रांति के महत्व के समीक्षा कीजिए।

उत्तर: 1857 ई. की महान क्रांति अंग्रेजों को भारत के बाहर निकालने का प्रथम प्रयास था। इस महान संघर्ष की वजह से कंपनी साम्राज्य की जड़ें हिला दी थी। 1858 ई. में इंग्लैंड के संसद में  एक्ट के अनुसार  कंपनी साम्राज्य का अंत कर भारत को इंग्लैंड के अधीन कर दिया गया। नए एक्ट के अनुसार इंग्लैंड सरकार ने घोषणा की है कि अब भारत के किसी आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। किसी राजा से उनका राजा नहीं छीना जाएगा। उन्हें पुत्र गोद लेने से और उत्तराधिकार देने का अधिकार दिया जाएगा। लेकिन यह सब इंग्लैंड के शासन के अधीन माना जाएगा। सैनिक प्रशासन में भी बहुत बदलाव किए गए। सेना में यूरोपियन सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई। सेना के महत्व के पद यूरोपियन सैनिकों के हाथ दिए। सेना में एकता का भाव पैदा ना हो सके ऐसा उनका पुनर्गठन किया गया। सेना में नियुक्ति का आधार जाति व्यवस्था पर किया गया।

 

 5.) हरियाणा में 1857 ई. की महान क्रांति की गतिविधियों की विवेचना कीजिए।

 उत्तर: भारतीय सैनिकों ने गुड़गांव के कलेक्टर चार्ल्स को खदेड़कर गुड़गांव पर अधिकार कर लिया। और उधर अबुदर्रेहमान एवं उसके दामाद समद खान ने झज्जर में एवं राजा नाहर सिंह ने बल्लभगढ़ के क्रांति का बिगुल बजाया। ऐसे ही राव तुलाराम रीवाड़ी में ,लाला हुकुमचंद जैन ने हांसी में, मोहम्मद शहजादा आज ने हिसार में , नूरसमदखान ने रानियां में अपनी क्रांति का बिगुल बजाया। भारतीय शासकों का दिल्ली पर अधिकार होने के बाद भारतीय सैनिकों ने ऐसे अपनी क्रांति का बिगुल बजाया लेकिन सितंबर 1857 ई. में अंग्रेजों ने फिर से संघर्ष के बाद दिल्ली पर पुनः अधिकार कर लिया।

For more chapters solution : ⇓

Updated: March 18, 2023 — 3:25 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *