Haryana Board Class 6 History Chapter 3 रामायण व महाभारत काल Solution

Haryana Board (HBSE) Class 6 History Chapter 3 Solution – रामायण व महाभारत काल. Here in this post we have provided Class 6 History रामायण व महाभारत काल  Haryana State Board Solution.  Haryana State Board History Class VI Students can download this Solution to Solve out Exercise Questions and Answers. Here in below we have provide Important Inside Question answer from this Chapter.

Haryana State Board Class 6 History Chapter 3 रामायण व महाभारत काल Solution:

Haryana State Board Class 6 History Chapter 3 रामायण व महाभारत काल

अध्याय 3 रामायण  व  महाभारत  काल

 

*प्रश्न 1.रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।

1.) सनौली की खुदाई से भी ________ की पुष्टि में सहायता मिलती है।

उत्तर: महाभारत

 

2.)महाभारत को ______ धर्म का विश्वकोश भी माना जाता है।

उत्तर: हिंदु

 

3.)________ की संसद में विभीषण का राजतिलक दिखाया गया है।

उत्तर:श्रीलंका

 

4.)कैकेई के पुत्र _____उन दिनों अपने नाना के घर गए थे।

उत्तर- भरत

 

5.)सूर्यवंशी राजा दशरथ _______ राज्य पर शासन करते थे।

उत्तर:कौशल

 

प्रश्न 2.सही उत्तर छाटे।

1.) जैन परंपरा में श्री राम का नाम पद्मा मानते हैं।

क.श्रीराम        ख.पद्म            ग.स्वयंभू           घ.विमल।

उत्तर:पद्म

 

2.) रामायण महाभारत को महाकाव्य कहा जाता है।

क.विश्व ग्रंथ   ख.पुराना ग्रंथ     ग.भारत ग्रंथ          घ.कपोल कल्पना।

उत्तर:विश्व ग्रंथ

 

3.) रामायण की रचना __________ ने की थी इसीलिए उन्हें दुनिया का आदि कवि माना जाता है।

क.महर्षि व्यास     ख.महर्षि वशिष्ठ      ग.महर्षि वैद्य         घ. महृषि वाल्मीकि

उत्तर:महर्षि वाल्मीकि

 

4.) गुप्तकालीन गणितज्ञ आर्यभट्ट ने इसके तिथि  ________ 3102 ईसा पूर्व मानी है।

क.18 मार्च   ख.15 फरवरी   ग.16 मार्च    घ.18 फरवरी

उत्तर:18 फरवरी

 

*प्रश्न 3. उचित मिलान करें।

1.) रामायण      क. वेद व्यास

2.) महाभारत     ख. भरत

3.) कैकेयी       ग. सूर्यवंशी

4.) दशरथ       घ. लक्ष्मण

5.) सुमित्रा       च. महृषि वाल्मीकि

 

उत्तर: 1. च,  2. क,  3. ख,  4.ग,  5. घ.

 

*प्रश्न लघु प्रश्नों के उत्तर दें।

1.) श्रीराम से संबंधित कौन से त्योहार भारत में मनाए जाते हैं?

उत्तर: भारत में श्रीराम से संबंधित बहुत सारे त्योहार मनाए जाते हैं। राम के जन्म तिथि के उपरांत रामनवमी मनाई जाती है। रावण के साथ विजय के प्रतीक के लिए विजयादशमी मनाई जाती है जिसे सब दशहरा भी कहते हैं। रामलीला पूरे भारत में प्रसिद्ध और पसंद का नाटक है।

 

2.) राजा दशरथ के बारे में जानकारी लिखें।

उत्तर: कौशल राज्य की राजधानी अयोध्या थी जिसके राजा सूर्यवंशी राजा दशरथ थे। राजा दशरथ की तीन रानियां थी। उनके 4 पुत्र थे राम ,लक्ष्मण ,शत्रुघ्न एवं भरत।

 

3.) राजा के प्रमुख कर्तव्य क्या होते थे?

उत्तर:राजा के प्रमुख कार्य यह  होते थे कि वह राजा अपनी प्रजा की रक्षा करें, प्रजा की सेवा करें ,उनसे अपने पुत्र के तरह व्यवहार करें और प्रजा का पालन पोषण करें।

 

4.) राष्ट्र का शक्तिशाली होना जरूरी क्यों माना जाता था?

उत्तर: राष्ट्र अगर शक्तिशाली ना हो तो जीवन संपत्ति, परिवार, धर्म सुरक्षित नहीं रह सकते इसीलिए राष्ट्र का सुरक्षित होना जरूरी माना गया है।

 

5.) महाकाव्य काल में स्त्रियों की स्थिति कैसी थी।

उत्तर:  महाकाव्य काल में स्त्री से संभाषण से उस युग के नारी की विद्वत्ता और तेजस्विता का बोध कराया है। स्त्री को पुरुष का आधा अंग माना गया है । उसे सखी, उसे धर्म-कर्म काम का मूल माना है। लेकिन इसी काल में स्त्रियों के मान सम्मान में कुछ कमी आ गई थी।

 

*प्रश्न आइए विचार करें।

1.) महाकाव्य काल में आर्थिक जीवन की स्थिति कैसी थी? विस्तार करें।

उत्तर:  महाकाव्य के काल में धन कमाने के लिए कृषि,  शिल्प,  वाणिज्य से अतिरिक्त धन कमाने के साधन कोई और नही थे।  कृषि के लिए कृषकों को राजा को से अनुग्रह देना राजा का प्रमुख कर्तव्य था। पशुपालन भी एक मुख्य व्यवसाय था। शिल्प भी अधिक उन्नति पर था शिल्पकार अलग-अलग श्रेणी में संगठित है। जैसे चांदी ,सोना, लोहा, हाथी दांत ,मनी, मुक्ता ,वास्तुशिल्पा आदि और उनका अपना प्रधान होता था। व्यापार भी जल और थल दोनों मार्गों से होता था। व्यापारियों की आय-व्यय का ध्यान रखकर विदेशी व्यापारियों पर कर लगाए जाते थे। व्यापार बढ़ने से नए नगरों के की स्थापना हुई जैसे हस्तिनापुर मथुरा इंद्रप्रस्थ आदि।

 

2.) रामायण और महाभारत के समय धार्मिक जीवन कैसा था?

उत्तर:  महाकाव्य में अधर्म पर धर्म की विजय यही है। यही समाज का मूल है। महाभारत में अनेक संप्रदायों का उल्लेख मिलता है। जैसे भागवत  संप्रदाय,पाशुपत  संप्रदाय ,  सौर संप्रदाय, शाक्त मत, ब्रह्मा विष्णु महेश के विचारों का भी विकास मिलता है।  महाभारत में अनेक देवी-देवताओं का उल्लेख मिलता है। इस काल में अंधविश्वास काफी बढ़ गया था । लोग शत्रु  को नष्ट करने के लिए, बीमारियों को दूर करने के लिए जादू टोने का आश्रय  लेते थे। इस काल में सर्प पूजा भी प्रचलन में आ गई थी। यज्ञ की प्रधानता इस काल में बढ़ रही थी, परंतु धान की जगह पशु का त्याग करने  का प्रचलन भी शुरू हो गया था। कहीं स्थलों पर अहिंसा को परम धर्म बताया गया था।

 

3.) राज्य के साथ अंग कौन से थे? वर्णन करें।

उत्तर:राजा, अमात्य( मंत्री),जनपद ,दुर्ग ,कोष ,दंड (सेना),और मित्र  यह राजा के सात अभिन्न अंग माने जाते थे। राज्य सेना पर आश्रित होते थे। राज्य अगर शक्तिशाली ना हो तो बिना जीवन संपत्ति, परिवार ,धर्म सुरक्षित नहीं रह सकते थे इसीलिए एक राष्ट्र का शक्तिशाली होना बहुत जरूरी माना गया था।

 

4.)  महाभारत की ऐतिहासिकता की पुष्टि  किन बातों से होती है? वर्णन करें।

उत्तर:  महाभारत में वर्णित सभी स्थानों की पूर्ति और पहचान हो चुकी है। कृष्ण की द्वारका नगरी भी अरब सागर में ढूंढी जा चुकी है। लाक्षागृह के अवशेष बरनावा में मिले हैं। महाभारत की पुष्टि के लिए सनोली की खुदाई से भी सहायता मिलती है। दिल्ली के पुराने किले में भी महाभारत के कुछ अवशेष मिले हैं। पौराणिक व अन्य साहित्य में भी महाभारत के नायकों और अन्य स्थानों की पहचान की गई है।

 

5.) महाभारत के शांति पर्व में राजा की उत्पत्ति के बारे में क्या लिखा है? विस्तृत में वर्णन करें।

उत्तर:  प्रारंभ में ना राज्य था ना राजा था और न कोई दंड था न  दण्ड देने वाला।  धर्म से ही एक दूसरे की रक्षा की जाती थी। यह महाभारत के शांति पर्व में लिखा है। लेकिन नैतिक पतन शुरू होने के बाद समाज में बहुत अराजकता फैल गई थी और इसे नियंत्रित करने के लिए राजा की आवश्यकता निर्माण हुई। कहा जाता है कि प्रजा और राजा में एक समझौता हुआ  जिसमें एक शक्तिशाली राज्य बनाने के लिए प्रजा राजा को कर देती थी और राजा उसके बदले प्रजा की रक्षा करता था।

 

For more updates, follow our page ⇒ Net Explanations

Updated: November 8, 2022 — 3:57 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *