Farsh Par Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva Chapter 15 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Farsh Par Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva
Class |
8 |
Book Title |
Durva |
Chapter |
15 |
Chapter Name |
Farsh Par |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions and Answers:
अ.) दी गई कविता की पंक्तियां पढ़े और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
पापा आते हैं
उतार देते जूते फ़र्श
पर महरी आती है
समेट लेती है सब कुछ
अपने बिवाई पड़े हाथों में
और इस तरह लिखती है हर रोज़
एक कविता फ़र्श पर।
1.) पापा जूते कहां पर उतार देते हैं?
पापा जूते फर्श पर उतार देते हैं।
2.) महरी की भूमिका क्या होती है?
एक कामवाली से ज्यादा है एक महरी की भूमिका होती है।
3.) काम करने से किसके हाथों में छाले पड़ गए हैं?
काम करने से महरी के हाथों में छाले पड़ गए हैं।
4.) फर्श निर्मल कैसे हो जाती है?
महरी आकर फर्श पर से सारी गंदगी होती है वह समेट लेती है इस तरह से फर्श निर्मल हो जाती है।
5.) कविता कहा पर लिखी जाती हैं?
कविता फर्श पर लिखी जाती है।
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) चिड़िया आती है
डाल जाती …………… फ़र्श पर
चिड़िया आती है
डाल जाती तिनके फ़र्श पर
2.) ………… आता है
सजा जाता चिंदियाँ फ़र्श पर
सूरज आता है
सजा जाता चिंदियाँ फ़र्श पर
3.) मम्मी आती हैं
………… दाल-चावल फ़र्श पर
मम्मी आती हैं
बीनतीं दाल-चावल फ़र्श पर
4.) समेट लेती है सब कुछ
अपने ………. पड़े हाथों में
समेट लेती है सब कुछ
अपने बिवाई पड़े हाथों में
प्र.) 2 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) चिड़ियाघर में आकर क्या करती है?
चिड़ियाघर में आकर फर्श पर सारे तिनके बिखेर देती है।
2.) हवा अपने आने की सूचना किस तरह से देती है?
हवा जब आती है तो फर्श पर धूल बिखेर देती है इस तरह से वह अपने आने की सूचना दे देती है।
3.) रंगीत कागज की चिंदिया फर्श पर कौन सजा देता है?
रंगीत कागज की चिंदिया फर्श पर सूरज सजा देता है।
4.) बच्चे घर के फर्श को क्या समझते हैं?
बच्चे घर में जो फर्श होता है उसे खेल का मैदान समझते हैं।
5.) फर्श पर सारे खिलौने कौन बिखेर देता है?
फर्श पर सारे खिलौने बच्चे बिखेर देते हैं।
6.) घर की फर्श कर्मभूमि किसके लिए होती है?
घर की जो मालकिन होती है उसके लिए घर का फर्श मतलब कर्मभूमि होती है।
7.) घर की मालकिन घर के फर्श पर किस तरह के कार्य करती है?
घर की मालकिन फर्श पर दाल चावल बिनना, सब्जियों को काटना, गप्पे लड़ना ऐसे कार्य करती है।
8.) घर का मुखिया जब फर्श पर जूते उतरता है इससे क्या जाहिर होता है?
जब घर का मुखिया फर्श पर जूते उतार देता है तो इसे जाहिर होता है कि वह अपने पूरे दिन का काम समाप्त करके आया है।
पाठ से आगे
प्र.) 1 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) घर में जब महरी आती है तो वह कौन-कौन से कार्य करती है?
घर में जब महरी आती है तो फर्श पर जो भी बिखरा पड़ा हुआ है वह साफ करती है। फर्श साफ करती है, कूड़ा कचरा इकट्ठा करती है, हमारे खिलौने एक साथ रख देती है और मां उसे जो भी काम रहती है वह भी वह बिना झिझक करते हुए करती है।
2.) क्या आपके घर में महरी है अगर है तो आप उसके साथ किस तरह का बर्ताव करते हो?
हां हमारे घर में बाहरी है। वह हमारे घर के बहुत सारे कार्य करती है। जैसे के बच्चों को खाना खिलाना उन्हें लाड प्यार करना उनके जो खिलौने बिखरे हुए होते हैं वह समेट लेना, साफ सफाई करना, कूड़ा कचरा इकट्ठा कर लेना। लेकिन हम उसके साथ ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे कि वह बाहर की नहीं हमारे घर की ही सदस्य हो। जब भी वह आती है तो पहले हम उसे खाना नाश्ता जो भी होता है वह देते हैं। जो हम खाते हैं वही उसे खिलाते हैं। हर साल उसके बच्चों के लिए भी कपड़े लेते हैं। जब उसके साथ उसके घर के बच्चे आते हैं तब उनके साथ भी हम अपने घर के जैसा ही व्यवहार करते हैं।
3.) छोटे बच्चे फर्श पर किस तरह से खेलते हैं?
छोटे बच्चे घर में हर जगह घूमते रहते हैं। उनके खिलौने भी फर्श पर बिखरे रहते हैं। उनको किस तरह खेलना है क्या करना है कुछ समझ नही आता। वे सारे खिलौने फर्श पर बिखरे रहते हैं। उनका खाना भी कभी कभी फर्श पर पड़ा रहता है। इसके साथ साथ कई बड़े बच्चे भी फर्श पर अपनी किताबे, कॉपी, पेंसिल, रंग बिखेर कर रखते हैं।
4.) आपको खेलने के लिए मम्मी पापा कहां-कहां पर लेकर जाते हैं ?
हमें मम्मी पापा बहुत सारी जगह पर घूमने के लिए खेलने के लिए लेकर जाते हैं हफ्ते में मैदाने में खेलने के लिए लेकर जाते हैं। इसके अलावा जब छुट्टियां होती है तब पर हमें बगीचे में भी लेकर जाते हैं। इसी के साथ-साथ हमारे दोस्त भी कभी-कभी घर पर आते हैं तब भी हम बहुत सारे खेल खेलते हैं।
5.) महरी घर में आकर बहुत सारे कार्य करती है। लेकिन आप घर में कौन-कौन से कार्य करते हो सूची बनाओ।
1.) कचरा निकालना
2.) मां को खाना बनाने में मदद करना
3.) पानी भरना
4.) कपड़े समेटकर रखना
5.) बर्तन जगह पर रखना
6.) सफाई करना
7.) बाजार लेकर आना
6.) मम्मी फर्श पर बैठकर कौन से कार्य करती है?
1.) सब्जियां कांटना
2.) कपड़े समेटना
3.) आटे का गोला बनाना
4.) डिब्बे स्वच्छ करना
5.) टी.) वी देखना
7.) घर में महरी की जरूरत क्यों होती हैं?
कई सालों पहले सिर्फ पापा कम पर जाते थे मम्मी नहीं जाती थी। लेकिन आज मम्मी और पापा दोनों ही काम पर जाते हैं। घर के बुजुर्ग लोग होते हैं वह अपनी उम्र की वजह से कई कार्य नहीं कर पाए। छोटे बच्चों को भी सभी कार्य करने नहीं आते। इस वजह से मम्मी को मदद करने के लिए महरी की जरूरत पड़ती है। घर के कई काम जो उम्र में बड़े और छोटे लोग नहीं कर सकते वह महरी कर देते हैं।
प्र.) 2 महरी की जरूरत इस विषय पर अपने विचार लिखे।
आजकल सारे घरों में महरी की जरूरत होती है। कोई भी घर ऐसा नहीं है जिसमें महरी नहीं होती। कई सालों पहले महरी की जरूरत नहीं पड़ती थी सारे घर के काम घर की महिलाएं मिलकर कर देती थी। उस वक्त संयुक्त परिवार थे। इसके साथ-साथ सिर्फ घर के पुरुष ही काम पर जाते थे। घर के बाहर के कामों के लिए महिलाएं घर के बाहर नहीं जाती थी। लेकिन आजकल घर के बाहर के काम स्त्रीया और पुरुष दोनों मिलकर ही करते हैं। घर में भी सारे काम दोनों मिलकर ही करते हैं। लेकिन घर से बाहर जब भी निकालते हैं तब घर के अंदर कई बार उम्र से बड़े लोग होते हैं और छोटे लोग। कई कार्य ऐसे होते हैं जो छोटे बच्चे और उम्र से बड़े व्यक्ति भी नहीं कर सकते। इसके लिए आजकल हर घर में महरी की जरूरत होती है। वह जाकर घर में बच्चों को भी संभालती है और बाकी सारे कार्य भी कर लेती है। इसकी वजह से जो लोग घर के बाहर काम करने के लिए जाते हैं वह अपना काम निश्चिंत होकर कर सकते हैं।
प्र.) 3 महरी के हाथों में भी बिवइया क्यों पड़ी रहती है ऐसा आपको लगता है?
महरी कई घरों में काम करती है। हर वक्त उसे अपने हाथ पानी में डालकर रखने होते हैं। कई जगह हम पर वह बर्तन साफ करती है फर्श साफ करती है कपड़े भी धोती है। हर वक्त उसके हाथ पानी में रहने से उसके हाथों की चमड़ी फट जाती है। कई घरों में वह सब्जियां काटने का भी कार्य करती है इस वजह से भी कई बार उसे हाथ में चोट लग जाती है। महरी के पास कहीं घरों का काम होता है। वह सिर्फ एक घर का काम नहीं करती इस वजह से उसके हाथों में हमेशा ही बिवइया या पड़ी रहती है।
प्र.) 4 आपके घर में महरी है लेकिन वह चार दिन के लिए अपने गांव जा रही है तो आप अपने मम्मी की मदद किस तरह से करेंगे?
अगर हमारे घर की महरी कुछ दिन के लिए अपने गांव जा रही है तो हम सारे मिलकर कार्य निपटा लेंगे। छोटे-मोटे कार्य जो होते हैं जो हम बच्चे कर सकते हैं ऐसे कार्य हम अपने हाथों से करने की कोशिश करेंगे जैसे की फर्श समेट लेना, सफाई करना, बर्तन जगह पर रखना, कपड़े समेट लेना, धुले हुए कपड़ों को सूखने के लिए रखना, गंदगी ना फैलाना ऐसे कार्य हम अपने हाथों में लेंगे। जो कार्य हम नहीं कर सकते लेकिन घर के बड़े लोग कर सकते हैं ऐसे कार्य हम उन्हें करने के लिए कहेंगे इस तरह से कम बांटने से मम्मी पर कामों का बोझ नहीं पड़ेगा।
भाषा की बात
प्र.) 1 दिए गए शब्दों को अनेक वचन में परिवर्तित करें।
1.) चिड़िया – चिड़िया
2.) तिनका – तिनके
3.) बच्चा – बच्चे
4.) कटोरी – कटोरिया
5.) जूता – जूते
6.) कविता – कविताएं
प्र.) 2 विलोम शब्द लिखो।
1.) बिखेरना – समेटना
2.) उतरना – पहनना
3.) आना – जाना
4.) ऊपर – नीचे
5.) बच्चे – बड़े, बूढ़े
प्र.) 3 दिए गए शब्दों का परिवर्तन अंग्रेजी में करे।
1.) हवा – Air
2.) सूरज – Sun
3.) धूल – dust
4.) हर रोज – everyday
5.) जूते -Shoes
6.) हाथ -Hand
प्र.) 4 दिए गए शब्दों का वाक्य में प्रयोग करो।
1.) चिड़िया –
सुबह सुबह चिड़ियों की चहचहाट अच्छी लगती है।
2.) फर्श –
बच्चे फर्श गंदा कर देते।
3.) सूरज –
सूरज जब उगता है तब सारी जगहों पर प्रकाश छा जाता हैं।
4.) मुन्ना –
मुन्ना गंदगी फैला देता हैं।
5.) फर्श –
फर्श पर सारी चीजे बिखरी रहती हैं।
6.) कविता –
कविताएं पढ़ना मुझे अच्छा लगता हैं।
Hope above Extra Questions for Farsh Par will help you for prepare exams. You can share above questions through your friend circle.