विज्ञान के चमत्कार | Wonders of Science in Hindi | Hindi Essay | Wonders of Science Essay in Hindi.
आज पूरी दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं जो विज्ञान के चमत्कार से वंचित हो। पूरी दुनिया में विज्ञान ने अपना वर्चस्व बनाया हुआ है। आजकल विज्ञान और जीवन दोनों एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। विज्ञान ने हमें कई असीमित शक्ति प्राप्त करवाई है। विज्ञान की सहायता से आज मनुष्य पक्षियों की भांति आसमान में उड़ सकता है। विज्ञान की सहायता से गहरे से गहरे पानी में मनुष्य सांस ले सकता है। हर बड़े क्षेत्रों में मनुष्य ने सफलता पाई है वह भी विज्ञान की वजह से। पर्वतों को लांघना कई मिलो की दूरियों को चंद घंटों में पार करना यह भी विज्ञान की वजह से हो पा रहा है। विज्ञान की सहायता से बिजली का निर्माण किया जिस वजह से पंखे, एसी, टीवी, कूलर , लाइट्स आदि साधन चला पा रहे हैं। हमारे कितने सारे क्षेत्र विज्ञान से प्रभावित है। जैसे भोजन, आवास, यातायात , चिकित्सा , मनोरंजन, कृषि, उद्योग आदि।
विज्ञान ने ऐसे अनेक चमत्कार कर दिए हैं जिस वजह से हमारे जीवन में हर कार्य आसान हो गया है। विज्ञान ने हमारे जीवन को प्रभावित किया हुआ है इस वजह से इस युग को विज्ञान युग भी कहा जाता है। हमने जितना विज्ञान से लाभ पाया है उतना ही विज्ञान से हमें हानि भी पहुंची है। विज्ञान के चमत्कार से परमाणु की खोज हुई है, परमाणु शक्ति से मानव सभ्यता के विनाश का रास्ता भी खुल गया है। विज्ञान की सहायता से कई नए अविष्कार प्राप्त हो रहे हैं। पर इस अविष्कारों असाध्य रोग का प्रसार हो रहा हैं और धरती का तापमान बढ़ रहा है। वैज्ञानिक चमत्कारों से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है जो आगे चलकर हमारी सबसे बड़ी समस्या बनने वाली है।
For more update follow our page ⇒ Net Explanations