Bus ki Yatra Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Vasant Chapter 3 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Bus ki Yatra Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Vasant
Class |
8 |
Book Title |
Vasant |
Chapter |
3 |
Chapter Name |
Bus ki Yatra |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
Hope above Bus ki Yatra Extra Questions and Answers will help you.
More Extra Questions:
अ.) दिया गया परिच्छेद पढ़े और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
हम पाँच मित्रों ने तय किया कि शाम चार बजे की बस से चलें। पन्ना से इसी कंपनी की बस सतना के लिए घंटे भर बाद मिलती है जो जबलपुर की ट्रेन मिला देती है। सुबह घर पहुँच जाएँगे। हम में से दो को सुबह काम पर हाजिर होना था इसीलिए वापसी का यही रास्ता अपनाना जरूरी था। लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शाम वाली बस से सफ़र नहीं करते। क्या रास्ते में डाकू मिलते हैं? नहीं, बस डाकिन है।
बस को देखा तो श्रद्धा उमड़ पड़ी। खूब वयोवृद्ध थी। सदियों के अनुभव के निशान लिए हुए थी। लोग इसलिए इससे सफ़र नहीं करना चाहते कि वृद्धावस्था में इसे कष्ट होगा। यह बस पूजा के योग्य थी। उस पर सवार कैसे हुआ जा सकता है!
1.) पांचो मित्रों ने कौन से बस से जाने का तय किया?
पांचो मित्रों ने शाम की 4:00 बजे वाली बस से जाने का तय किया।
2.) लोगों ने उन पांचो को कौन सी सलाह दी?
लोगों ने उन पांचो को यह सलाह दी कि समझदार लोग इस बस से सफल नहीं करते।
3.) लेखक ने जब बस को देखा तो उसके मन में कौन सी भावना उमड़ पड़ी?
लेखक ने जब बस को देखा तो उसके मन में बस के प्रति श्रद्धा की भावना उमड़ पड़ी।
4.) बस किस बात के योग्य थी?
बस पूजा के योग्य थी।
5.) बस वयोवृद्ध थी। यह बात किस वजह से पता चलती थी?
बस वयोवृद्ध थी यह बात बस को देखकर पता चल जाती थी। बस सदियों के अनुभव के निशान लिए चल रही थी। इस वजह से बस वयोवृद्ध थी यह बात पता चल जाती।
6.) यह बस किस बात के योग्य थी?
यह बस पूजा के योग्य थी।
7.) अगर उनको जबलपुर की ट्रेन मिल जाती तो वे सारे लोग कब तक घर पहुंच जाते?
अगर उनको जबलपुर की ट्रेन मिल जाती तो वे सारे लोग सुबह तक घर पहुंच जाते।
आ.) परिच्छेद पढ़े और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर लिखें।
बस सचमुच चल पड़ी और हमें लगा कि यह गांधीजी के असहयोग और सविनय अवज्ञा आंदोलनों के वक्त अवश्य जवान रही होगी। उसे ट्रेनिंग मिल चुकी थी। हर हिस्सा दूसरे से असहयोग कर रहा था। पूरी बस सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौर से गुजर रही थी। सीट का बॉडी से असहयोग चल रहा था। कभी लगता सीट बॉडी को छोड़कर आगे निकल गई है। कभी लगता कि सीट को छोड़कर बॉडी आगे भागी जा रही है। आठ-दस मील चलने पर सारे भेदभाव मिट गए। यह समझ में नहीं आता था कि सीट पर हम बैठे हैं या सीट हम पर बैठी है।
एकाएक बस रुक गई। मालूम हुआ कि पेट्रोल की टंकी में छेद हो गया है। ड्राइवर ने बाल्टी में पेट्रोल निकालकर उसे बगल में रखा और नली डालकर इंजन में भेजने लगा। अब मैं उम्मीद कर रहा था कि थोड़ी देर बाद बस-कंपनी के हिस्सेदार इंजन को निकालकर गोद में रख लेंगे और उसे नली से पेट्रोल पिलाएँगे, जैसे माँ बच्चे के मुँह में दूध की शीशी लगाती है।
1.) बस कब जवान रही होगी ऐसा लेखक को लगा?
गांधी जी के सहयोग और सविनय अवज्ञा आंदोलन के वक्त बस जवान रही होगी ऐसा लेखक को लगा।
2.) ड्राइवर ने इंजिन तक पेट्रोल किस तरह से पहुंचाया?
ड्राइवर ने बाल्टी में पेट्रोल निकाल कर उसे बगल में रखा और नली डालकर इंजन तक पेट्रोल भेजने लगा। इस तरह से ड्राइवर ने इंजन तक पेट्रोल पहुंचाया।
3.) लेखक को कौन सी बात समझ नहीं आ रही थी?
सीट हम पर बैठी है या हम सीट पर बैठे हैं। यह बात लेखक को समझ नहीं आ रही थी।
4.) बस किस आंदोलन के दौर से गुज़र रही थीं?
बस सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौर से गुज़र रही थीं।
5.) असहयोग कौन कर रहा था?
बस का हर हिस्सा दूसरे हिस्से से असहयोग कर रहा था।
इ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) हम पांचो मित्रों ने तय किया कि …………………………….. 4:00 बजे बस से चले।
हम पांचो मित्रों ने तय किया कि शाम 4:00 बजे बस से चले।
2.) बस कंपनी के एक ………………………….. भी उसी बस से जा रहे थे।
बस कंपनी के एक हिस्सेदारी भी उसी बस से जा रहे थे।
3.) हमें बेटों की तरह ……………………………….. से गोद में लेकर चलेगी।
हमें बेटों की तरह प्यार से गोद में लेकर चलेगी।
4.) हम फौरन …………………………….. से दूर सड़क गए।
हम फौरन खिड़की से दूर सड़क गए।
5.) बस की ………………………… अब पंद्रह – बीस मिल हो गई थी।
बस की रफ्तार अब पंद्रह – बीस मिल हो गई थी।
6.) हमें ……………………….. हो रही थी कि बेचारी पर लदकर हम चले आ रहे हैं।
हमें ग्लानि हो रही थी कि बेचारी पर लदकर हम चले आ रहे हैं।
7.) धीरे-धीरे वृद्ध की आंखों की ………………………… जाने लगी।
धीरे-धीरे वृद्ध की आंखों की ज्योति जाने लगी।
ई.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखें।
1.) लोग इस बस से सफर क्यों नहीं करना चाहते थे?
इस बस की वृद्धावस्था शुरू हो गई थी और लोग वृद्धावस्था में इस बस को कष्ट नहीं देना चाहते थे। इसीलिए लोग इस बस से सफर नहीं करना चाहते थे।
जब इंजन चल रहा था तो उन लोगों को कैसे लग रहा था?
2.) जब बस का इंजन चल रहा था तो ऐसा लग रहा था मानो सीट के नीचे इंजन रखा है।
3.) बस एकाएक क्यों रुक गई?
बस की पेट्रोल की जो टंकी थी उसमें छेद हो गया था इस वजह से एकाएक बस रुक गई।
4.) दोनों तरफ जो हरे भरे पेड़ लगे हुए थे उनको लेखक क्या समझ रहा था?
दोनों तरफ जो हरे भरे पेड़ लगे हुए थे उनको लेखक अपना दुश्मन समझ रहा था।
5.) क्षीण वृक्षों की छाया में बस की स्थिति कैसी लग रही थी?
क्षीण वृक्षों की छाया में बस की स्थिति दयनीय लग रही थी?
6.) बस का टायर क्यों बदल गया?
जब बस एक पुलिया के ऊपर पहुंच गई थी तो उसका कोई एक टायर फिस्स करके बैठ गया इस वजह से बस का टायर बदल गया।
7.) जब टायर फिस्स करके बैठ गया उसे वक्त बस स्पीड में होती तो क्या हो जाता?
जब टायर फिस्स करके बैठ गया उसे वक्त बस स्पीड में होती तो यह बस उछल कर नाले में गिर जाती।
8.) बस किसी से ज्यादा विश्वसनीय थी?
बस नई नवेली बसों से ज्यादा विश्वसनीय थी।
उ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर चार से पांच वाक्य में लिखें।
1.) पांच मित्रों ने शाम 4:00 बजे की बस से जाने का तय क्यों किया?
क्यों की इसी कंपनी की बस सतना के लिए 1 घंटे भर बाद मिलती है। अगर हम उसे बस से जाएंगे तो जबलपुर की ट्रेन हमें मिल जाएगी। और हम सुबह ही अपने घर पहुंच जाएंगे। सुबह-सुबह फिर अपने काम पर भी हाजिर होना है। इसी वजह से यही रास्ता अपनाना जरूरी है। इसीलिए पांच मित्रों ने शाम 4:00 बजे की बस से जाने का तय किया।
2.) लोगों को ऐसा क्यों लगता था कि बस को इस अवस्था में कष्ट होगा?
लोगों को ऐसा लगता था कि बस अब वृद्धावस्था में पहुंच गई है। जब बस को देखा जाता था तो उनके मन में श्रद्धा उमड़ पड़ती थी। बस बहुत वयोवृद्ध हो चुकी थी। ऐसा लगता था मानो सदियों के अनुभव वह लेकर चल रही है। इस वजह से लोग उसे बस से सफर नहीं करना चाहते थे। लोगों को लगता था कि बस अब वृद्धावस्था में आ गई है तो बस को कष्ट पहुंचाना ठीक नहीं।
3.) जब बस रास्ते पर से चल रही थी तो रास्ते के किनारे जो पेड़ पौधे और जिले थी उनको देखकर लेखक के मन में क्या विचार आ रहे थे?
जब दोस्त रास्ते पर से चल रही थी तो आसपास के प्रकृति में जो दृश्य थे वह बहुत लुभावने लग रहे थे। रास्ते के दोनों तरफ हरे-भरे पेड़ थे उन पेड़ों पर पंछी बैठे हुए थे। लेकिन लेखक हर एक पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था। क्योंकि उसे ऐसा डर लग रहा था कि जो भी पेड़ रास्ते में आ जाएगा उस बस टकरा जाएगी। जब पेड़ निकल जाता तो झील दिख जाती। तो मानो लेखक को ऐसा लगता कि बस इसमें गोता लगा जाएगी।
4.) अगर इस बस का प्राणांत हो गया तो इस बियाबान में हमें इसकी अंत्येष्टि करनी पड़ेगी। ऐसा लेखक को क्यों लगा?
बस रास्ते में अचानक से रुक गई। ड्राइवर ने बहुत कोशिश की लेकिन वह बस नहीं चली। ऐसा लग रहा था जैसे बस ने सविनय अवज्ञा में आंदोलन शुरू किया हो। कंपनी के हिस्सेदार तो थे वह कह रहे थे कि बस तो अच्छी है लेकिन यह तो इत्तेफाक की बात है। वहां पर शेर चांदनी थी ऐसा लग रहा था मानो बस बड़ी दयनीय लग रही है। जिस तरह वृद्ध की अवस्था होती है इस तरह उसे बस की अवस्था दिख रही थी। सभी को ग्लानि हो रही थी कि इस बस में बैठकर अपना बोझ इस पर लाद कर हम यहां तक आए हैं। इस वजह से लेखक को लगाकर अगर इस बस का प्राणांत हो गया तो इस बियाबान में हमें इसकी अंत्येष्टि करनी पड़ेगी।
5.) बस को देखकर लेखक के मन में श्रद्धा के भाव क्यों उमड़ पड़े?
बस बहुत वयोवृद्ध हो चुकी थी। उसे पर कई अनुभवों के निशान थे। बस से सफर करना मतलब खतरा मोड़ लेना इसका अर्थ ऐसा ही था। इस वजह से लोग इस बस से सफल नहीं करना चाहते थे। उन्हें लगता था कि यह बस बहुत सालों से सब लोगों की सेवा कर रही है अब उसे बस को आराम देना चाहिए अब इसके वृद्धावस्था शुरू हो गई है इस अवस्था में उसे कष्ट होगा। यह अब बस तो पूजा के योग्य है इस पर किस तरह से सवार हुआ जाए। लेखक के मन में थी बस को देखकर इसी वजह से श्रद्धा के भाव उमड़ पड़े।
पाठ से आगे
प्र.) 1 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
1.) आप किस सार्वजनिक परिवहन से सफर करना चाहेंगे? क्यों?
हम रेल्वे से सफर करना पसंद करेंगे। क्योंकि ट्रेन से सफर आरामदायक होता है। अगर आपको एक जगह बैठने में कठिनाई हो रही हैं तो आप एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में घूम सकते है। आप जो चाहे मंगवाकर खा सकते है। इस वजह से मुझे ट्रेन का सफर अच्छा लगता हैं ।
2.) आप जहा रहते हो वहां एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए परिवहन की कौन सी व्यवस्थाएं है?
हम जहां पर रहते हैं वहां पर एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए रेलवे, बस, रिक्शा, वैन यह साधन है। सभी लोग इन्हीं साधनों का इस्तेमाल करके सफर करते हैं।
3.) सफर करने के लिए सरकारी परिवहन व्यवस्था सुलभ होती है या निजी परिवहन व्यवस्था सुलभ होती है?
सफर करने के लिए सरकारी परिवहन और निजी परिवहन दोनों ही व्यवस्थाएं सुलभ होती है। निजी परिवहन व्यवस्था में कुछ ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं लेकिन सरकारी परिवहन व्यवस्था में उससे कम खर्च आता है। लेकिन आजकल सरकारी परिवहन व्यवस्थाओं की दशा कुछ अच्छी नहीं है उनकी अच्छी तरह से साफ सफाई नहीं की जाती उनकी मरम्मत की तरफ भी ध्यान नहीं दिया जाता। इससे बेहतर निजी परिवहन व्यवस्थाएं होती है। उसमें स्वच्छता के तरफ ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
4.) अपने बस में कौन-कौन सी घटनाओं को होते देखा है?
जब हम बस में सफर करते हैं तो कई तरह के लोग वहां होते हैं। कई तरह के लोग बस में से सफर करते हैं। कई लोग तो कभी-कभी कंडक्टर से झगड़ने लगते हैं। कभी-कभी तो बस में इतनी भीड़ हो जाती है तब बैठने के लिए जगह नहीं होती और कई लोग तो इसके वजह से भी झगड़ने लगते हैं। कई बार कई स्त्रियों के पास बच्चे होते हैं इतनी भीड़ देखकर वह डर जाते हैं और वह रोने लगते हैं। लेकिन कई लोग समझदार भी होते हैं अगर बूढ़े लोग बस में से सफर कर रहे हैं या फिर जिन स्त्रियों के पास बच्चे हैं तो उन्हें वह अपनी सीट देते हैं।
5.) अगर आप बस से सफर कर रहे हो और आपकी बस बीच में ही बंद हो जाए तो आप क्या करेंगे?
अगर हमारी बस चलते हुए बीच में ही बंद हो जाए तो हम थोड़ी देर इंतजार करेंगे। कई बार एक बस जब बंद हो जाती है तो उसे बस का चालक और कंडक्टर दोनों मिलकर दूसरी बस की व्यवस्था कर देते हैं। अगर दूसरी बस की व्यवस्था न हुई हो तो हम किसी से संपर्क करके हमारे लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम करेंगे।
भाषा की बात
1.) दिए गए वाक्य में विशेषण के कौन से भेद का प्रयोग किया गया है वह लिखें।
1.) बस को देखा तो श्रद्धा उमड़ पड़ी।
भाववाचक विशेषण
2.) हम पांच लोग थे।
संख्यावाचक विशेषण
3.) बस की रफ्तार अब कम हो गई थी।
परिमाणवाचक विशेषण
4.) प्रकृति के दृश्य बहुत लुभावने थे।
गुणवाचक विशेषण
5.) बस वयोवृद्ध थी।
भाववाचक विशेषण
2.) दिए गए वाक्यों में विशेषण पहचानो।
1.) वह आदमी कामयाब है।
कामयाब
2.) सांप हमेशा रेंगता है।
रेंगता
3.) उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
छोटे – छोटे
3.) पर्यायवाची शब्द लिखो।
1.) जवान – युवक , तरुण
2.) उम्मीद – आशा, आस
3.) मां – जननी, जन्मदात्री
4.) आंखे – नयन, नेत्र
5.) शाम – संध्या, सायंकाल
6.) पृथ्वी – धरती, धरणी
4.) जिन शब्दों में योजक चिन्ह का प्रयोग किया गया हो ऐसे शब्द ढूंढ कर लिखें।
1.) आगा – पीछा
2.) आना – जाना
3.) आठ – दस
4.) हरे – भरे
5.) पंद्रह – बीस
6.) धीरे – धीरे
5.) दिए गए मुहावरों का अर्थ लिखो।
1.) कष्ट देना – तकलीफ देना
2.) विश्वसनीय होना – भरोसे के योग्य होना
3.) अंतिम विदा देना – आखरी बार देखना
4.) असहयोग करना – साथ न देना
5.) उम्मीद रखना – आस रखना
6.) प्राणांत हो जाना – मृत्यु होना
7.) आंखों की ज्योति चली जाना – कम दिखाई देना
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
This is very helpful for my exam
Thanks alot
Now you should update this a little bit
Thankyou sir / ma’am