Ashram Ka Anumanit Vyay Extra Questions and Answers Class 7 Hindi Vasant Chapter 19 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Ashram Ka Anumanit Vyay Extra Questions and Answers Class 7 Hindi Vasant
Class |
7 |
Book Title |
Vasant |
Chapter |
19 |
Chapter Name |
Ashram Ka Anumanit Vyay |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
More Questions by Expert Teacher:
प्र.) 1 परिच्छेद पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दो।
आरंभ में संस्था (आश्रम) में चालीस लोग होंगे। कुछ समय में इस संख्या के पचास हो जाने की संभावना है।
हर महीने औसतन दस अतिथियों के आने की संभावना है। इनमें तीन या पाँच सपरिवार होंगे, इसलिए स्थान की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि परिवारवाले लोग अलग रह सकें और शेष एक साथ।
इसको ध्यान में रखते हुए तीन रसोईघर हों और मकान कुल पचास हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में बने तो सब लोगों के लायक जगह हो जाएगी।
1) आश्रम मे शुरुआत में कितने लोग होंगे?
आश्रम में शुरुआत में चालीस लोग होंगे।
2.) संभावना कौनसी थी?
आश्रम में जो लोग शुरुआत में चालीस थे वह अब पचास हो जाने की संभावना थी।
3.) हर महीने कितने अतिथियों के आने की संभावना थी?
हर महीने दस अतिथियों के आने की संभावना थी।
4.) सपरिवार कितने होंगे?
सपरिवार तीन या पांच होंगे।
5.) आश्रम में आने वाले लोगों के लिए रहने की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए?
परिवारवाले लोग अलग रह सकें और शेष एक साथ ऐसी व्यवस्था आश्रम में रहने वाले लोगों के लिए होनी चाहिए।
6.) सब बनाने के लिए कितनी जगह चाहीए?
सब बनाने के लिए कुल पचास हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल इतनी जग चाहिए।
आ.) परिच्छेद पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दो।
बढ़ईगिरी के निम्नलिखित औजार भी होने चाहिए-पाँच बड़े हथौड़े, तीन बसूले, पाँच छोटी हथौड़ियाँ, दो एरन, तीन बम, दस छोटी-बड़ी छेनियाँ, चार रंदे, एक सालनी, चार केतियाँ, चार छोटी-बड़ी बेधनियाँ, चार आरियाँ, पाँच छोटी-बड़ी संड़ासियाँ, बीस रतल कीलें-छोटी और बड़ी, एक मोंगरा (लकड़ी का हथौड़ा), मोची के औजार।
मेरे अनुमान से इन सब पर कुल पाँच रुपया खर्च आएगा।
रसोई के लिए आवश्यक सामान पर एक सौ पचास रुपये खर्च आएगा। स्टेशन दूर होगा तो सामान को या मेहमानों को लाने के लिए बैलगाड़ी चाहिए। मैं खाने का खर्च दस रुपये मासिक प्रति व्यक्ति लगाता हूँ। मैं नहीं समझता कि हम यह खर्च पहले वर्ष में निकाल सकेंगे। वर्ष में औसतन पचास लोगों का खर्च छह हजार रुपये आएगा।
1.) बढ़ई गिरी के औजारों पर कितने रुपए खर्च होंगे?
बढ़ाई गिरी के औजारों पर कुल पांच रुपए खर्च आएगा।
2.) रसोई के लिए आवश्यक सामान पर कुल कितना खर्चा आएगा?
रसोई के लिए आवश्यक सामान पर 150 रुपए खर्च आएगा।
3.) बैलगाड़ी का खर्चा किस लिए हो सकता है?
स्टेशन दूर होगा तो समान मेहमान को लाने के लिए बैलगाड़ी चाहिए उसे बैलगाड़ी का खर्चा हो सकता है।
4.) 50 लोगों का खर्चा वर्ष में औसतन कितना आएगा?
वर्ष में औसतन 50 लोगों का खर्चा ₹6000 आएगा।
5.) आरिया, रंदे, छेनीया, बम, एरन, किले यह क्या है?
आरिया, रंदे, छेनीया, बम, एरन, किले यह बढ़ई गिरी के औजार है।
प्र.) 1 एक एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) पुस्तके रखने के लिए कौन सी योजना बनाई है?
पुस्तके रखने के लिए पुस्तकालय और अलमारी की योजना बनाई है।
2.) पांच एकड़ जमीन किस लिए चाहिए?
पांच एकड़ जमीन खेती करने के लिए चाहिए।
3.) खेती करने के लिए कौन कौन से अवजारों की जरूरत होती हैं?
खेती करने के लिए फावड़ा, खुरपा, और कुदाल इन अवजारों की जरूरत होती हैं।
4.) अहमदाबाद में यह प्रयोग कितने वर्ष तक करना चाहिए यह लोगों की इच्छा है?
अहमदाबाद में यह प्रयोग एक वर्ष तक किया जाए यह प्रमुख लोगों की इच्छा है।
5.) अहमदाबाद को कितना खर्च उठाना चाहिए?
अहमदाबाद को 1 वर्ष का या इससे कुछ कम दिनों का खर्चा उठाने चाहिए।
6.) महात्मा गांधी जी के अनुमान में कब भूल हो सकती है?
महात्मा गांधी जी को अतिरिक्त खाने का खर्च या स्थानीय स्थितियों की जानकारी नहीं है इसलिए उनके अनुमान में भूल हो सकती है।
7.) अहमदाबाद में जो स्थापित आश्रम हैं उस का संविधान किन्होंने तैयार किया था?
अहमदाबाद में जो स्थापित आश्रम हैं उस का संविधान महात्मा गांधी जी ने तैयार किया था।
8.) महात्मा गांधी जी ने कौन से खर्च को शामिल नहीं किया है?
महात्मा गांधी जी ने दूसरे बहुत से अवतार और शिक्षण संबंधी सामान का खर्च शामिल नहीं किया है।
9.) अहमदाबाद में आश्रम स्थापित करने से पहले गांधी जी कहां पर थे?
अहमदाबाद में आश्रम स्थापित करने से पहले गांधी जी दक्षिण अफ्रीका थे।
प्र.) 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) आरंभ में संस्था में …………… लोग होंगे।
आरंभ में संस्था में चालीस लोग होंगे।
2.) हर महीने औसतन दस …………. … के आने की संभावना है।
हर महीने औसतन दस अतिथियों के आने की संभावना है।
3.) इसके अलावा ……………… पुस्तक रखने लायक पुस्तकालय और अलमारियां होनी चाहिए।
इसके अलावा तीन हजार पुस्तक रखने लायक पुस्तकालय और अलमारियां होनी चाहिए।
4.) …………… के लिए आवश्यक सामान पर एक सौ पचास रुपए खर्चा आएगा।
रसोई के लिए आवश्यक सामान पर एक सौ पचास रुपए खर्चा आएगा।
5.) यदि ऐसा हो तो ……………. … को ऊपर बताया गया सब खर्च उठाना चाहिए।
यदि ऐसा हो तो अहमदाबाद को ऊपर बताया गया सब खर्च उठाना चाहिए।
6.) इस संविधान के ………… से पता चलता है कि वह भारतीय जीवन का निर्माण किस प्रकार करना चाहते थे।
इस संविधान के मसविदे से पता चलता है कि वह भारतीय जीवन का निर्माण किस प्रकार करना चाहते थे।
7.) शिक्षण के सामान में पांच छह देशी …………… की आवश्यकता होगी।
शिक्षण के सामान में पांच छह देशी हथाकरघों की आवश्यकता होगी।
प्र.) 3 तीन से चार वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) खेती करने के लिए उसके विषय में गांधीजी ने क्या सोचा था?
खेती करने के लिए महात्मा गांधी जी ने यह सोचा था कि कम से कम 5 एकड़ जमीन खेती करने के लिए चाहिए। जिसमें कम से कम 30 लोग काम कर सके। खेती करने के लिए खेती के औजार होने जरूरी है। इसमें कुदलियों फाऊडो और खुरपों की भी जरूरत होगी।
2.) बढ़ईगिरी के लिए कौन-कौन से औजार होने जरूरी है?
बढ़ईगिरी के लिए निम्नलिखित औजार होने जरूरी है: पाँच बड़े हथौड़े, तीन बसूले, पाँच छोटी हथौड़ियाँ, दो एरन, तीन बम, दस छोटी-बड़ी छेनियाँ, चार रंदे, एक सालनी, चार केतियाँ, चार छोटी-बड़ी बेधनियाँ, चार आरियाँ, पाँच छोटी-बड़ी संड़ासियाँ, बीस रतल कीलें-छोटी और बड़ी, एक मोंगरा (लकड़ी का हथौड़ा), मोची के औजार।
3.) अहमदाबाद में जो प्रयोग होने वाला है उसके ऊपर होने वाले खर्च के बारे में गांधीजी क्या कहते हैं?
गांधी जी कहते हैं कि अहमदाबाद को ऊपर बताया गया सब खर्च उठाना चाहिए। अगर अहमदाबाद मुझे पूरी जमीन और मकान देते तो बाकी खर्च में कहीं ना कहीं से क्या दूसरी तरह से जूता लूंगा। अब विचार बदल गया है इसलिए ऐसा लगता है कि 1 वर्ष का या इससे कुछ काम दोनों का खर्चा अहमदाबाद को उठाना चाहिए। अहमदाबाद 1 वर्ष के खर्च का बोर्ड उठाने के लिए तैयार ना हो तो ऊपर बताए गए खाने के खर्चे का इंतजार मैं कर सकता हूं। क्योंकि मैंने खर्च का यह हनुमान जल्दी में तैयार किया है इसलिए यह संभव है कि कुछ मुद्दे मुझसे छूट गए होंगे। इसके अतिरिक्त खाने के खर्च के सिवा मुझे स्थानीय स्थिति योग की जानकारी नहीं है। इसलिए मेरे अनुमान में भी भूल हो सकती है।
प्र.) 4 दी गई विधाने सही है या गलत लिखो।
1.) कुछ समय बाद आश्रम के लोगों की संख्या पचास हो जाएगी।
सही
2.) खेती करने की जरूरत नहीं थी।
गलत
3.) पूरा खर्च महात्मा गांधी जी करने वाले थे।
गलत
4.) तीन रसोईघरों को जरूरत थी।
सही
5.) मेहमानों को लाने के लिए बैलगाड़ी की आवश्यकता नहीं थी।
गलत
6.) राजमिस्त्री के अवजारो की भी जरूरत पड़ सकती थीं।
सही
7.) अहमदाबाद में यह प्रयोग एक वर्ष तक किया जा सकता हैं।
सही
प्र.) 5 सही उत्तर चुनकर लिखें।
1.) हर महीने आश्रम में किन के आने की संभावना थी?
अ.) नए अतिथियों की
आ.) नए मेहमानों की
इ.) नए पशुओं की
ई.) नए पक्षियों की
उत्तर – अ.) नए अतिथियों की
2.) कम से कम 30 लोग किस जगह पर काम कर सकेंगे?
अ.) पाठशाला में
आ.) कार्यशाला में
इ.) खेती में
ई.) औजार बनाने में
उत्तर -इ.) खेती में
3.) महात्मा गांधी ने किस जगह पर आश्रम स्थापित करने का सोचा था?
अ.) इलाहाबाद
आ.) अहमदाबाद
इ.) फरीदाबाद
ई.) कोल्हापुर
उत्तर – आ.) अहमदाबाद
4.) छह हजार खर्च कितने वर्षों का आएगा?
अ.) दस वर्ष
आ.) पांच
इ.) दो वर्ष
ई.) एक वर्ष
उत्तर – ई.) एक वर्ष
5.) महात्मा गांधी ने भारतीय जीवन का निर्माण किस प्रकार करना चाहते थे इसके बारेमे हमे कहा से पता चलती है?
अ.) संविधान से
आ.) संविधान के मसविदे से
इ.) उनके पत्रों से
ई.) किताबों से
उत्तर – आ.) संविधान के मसविदे से
6.) हथकरघों की आवश्यकता किस सामान मे होगी?
अ.) रसोई के सामान में
आ.) खेती के अवजारो मे
इ.) शिक्षण के सामान में
ई.) पुस्तकालय में
उत्तर – इ.) शिक्षण के सामान में
पाठ से आगे
प्र.) 1 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) महात्मा गांधी जी ने कौन कौन से आंदोलनों में भाग लिया था? ढूंढकर लिखो।
महात्मा गांधी जी ने दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आन्दोलन, सविनय अवज्ञा आन्दोलन, चंपारण आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन, रौलट एक्ट सत्याग्रह यह सारे आन्दोलन किए थे।
2.) हमारे आसपास बहुत सारे आश्रम होते हैं आप उनकी मदद करना चाहोगे क्या? आप उन की मदद कैसे और क्यों करेंगे?
हम आश्रम में जाकर वहा पर उन की मदद करेंगे। वो आश्रम किस के लिए चलाया जाता है उनका उद्देश्य क्या है यह सारी बातें हम जान लेंगे। हम आश्रम को कौन सी चीजों को जरूरत है यह जान लेंगे। हमारे दोस्तों को भी इसके बारे में जानकारी देंगे। हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा पैसों की मदद करने की कोशिश करेंगे। ऐसे आश्रमों को कोई मदद नहीं करते। इन्हें ही सबसे ज्यादा मदद की जरूरत होती हैं। कई बार ऐसे आश्रम को जो व्यक्ति चलता है वह अमीर नहीं होता। उसे इन सारी बातों के लिए कोई न कोई मदद करता है। इसी तरह हम से जो बन पड़े हम उन चीजों की या फिर पैसों की मदद उन्हें जरूर करेंगे।
3.) गांधी जी अपने कार्य स्वयं करते थे। आप कौन कौन से कार्य स्वयं करते हो? और किन कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हों?
स्वयं करने वाले कार्य जिन कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है
पाठशाला में जाने की तैयारी करना खाना बनाना
कपड़े पहनना, कपड़े सिमट कर रखना कपड़े धोना, इस्त्री करना
कूड़ा, कचरा निकालना सिलाई, बुनाई करना
पौधों को पानी देना खाना परोसना
4.) हमे खेती करने के लिए कौन कौन से सामान की जरूरत पड़ती है?
हमे खेती करने के लिए कुदल, फावड़ा, ट्रैक्टर, हल, फरसा, हजारा, बीज, पानी, उपजाऊ मिट्टी इन सामानों की जरूरत पड़ती हैं।
भाषा की बात
प्र.) 1.) दिए गए शब्दों का अर्थ लिखो।
1.) संभावना – हो सकता है ऐसी आशा
2.) पुस्तकालय – पुस्तक रखने की जगह
3.) प्रारंभिक – शुरुआत के काल में
4.) औसतन – सरासरी
5.) आवश्यकता – जरूरत
6.) सपरिवार – परिवार के साथ
प्र.) 2 दिए गए शब्दों का अंग्रेजी भाषा में परिवर्तन करे।
1.) आरंभ – start
2.) स्थान – place
3.) कुल मिलाकर – overall
4.) औसतन – Average
5.) अनुमान – Estimate
6.) खयाल – care
- In case you have missed:- NCERT Extra Questions for Apoorv Anubhav