Anyay Ke Khilaf Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva Chapter 13 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Anyay Ke Khilaf Extra Questions and Answers Class 8 Hindi Durva
Class |
8 |
Book Title |
Hindi Durva |
Chapter |
13 |
Chapter Name |
Anyay Ke Khilaf |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- Previous Chapter Extra Questions
- In case you have missed:- Next Chapter Extra Questions
More Extra Questions and Answers:
अन्याय के खिलाफ
अ.) परिच्छेद पढ़े और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखें।
बेस्टीयन स्वभाव से बहुत अक्खड़ और क्रूर था। वह आदिवासियों के गाँवों में गया और बड़े घमंड के साथ खूब चिल्ला-चिल्लाकर बोला, “दो दिन में जंगल में सड़क बनाने का काम शुरू होगा। तुम सब लोगों को इस काम पर पहुँचना है। अगर नहीं पहुँचे तो ठीक नहीं होगा। अंग्रेज सरकार का हुक्म है, यह जान लो।” आदिवासी लोग चुप हो गए। वे उन घने जंगलों के बीच अकेले पड़े थे। वे कुछ पूछे तो किससे, कुछ करें तो क्या? किसी ने हिम्मत करके तहसीलदार से पूछना चाहा कि काम करेंगे तो बदले में क्या मिलेगा? तो बेस्टीयन का चेहरा तमतमा गया, “क्या मिलेगा? हुक्म बजाना नौकर का काम है। आगे से यह सवाल मत पूछना।”
आदिवासी सहम गए। काम पर जाने लगे। पर उनका मन नहीं मानता था। वे अपमान से अंदर ही अंदर घुट रहे थे और गुस्से से सुलग रहे थे।
1.) बेस्टीयन का स्वभाव कैसा था?
बेस्टीयन स्वभाव से बहुत क्रूर और अक्खड़ था।
2.) अंग्रेज सरकार का हुक्म क्या था?
अंग्रेज सरकार का हुक्म यह था की, जंगल मे सड़क बनाने का काम शुरू होने वाला था। इस काम पर सारे आदिवासियों को पहुंचना था।
3.) काम के बदले आदिवासियों को क्या मिलने वाला था?
काम के बदले आदिवासियों को कुछ नही मिलने वाला था।
4.) आदिवासी क्यों चुप हो गए?
आदिवासी घने जंगलों के बीच में अकेले पड़ गए थे। अंग्रेज सरकार का हुक्म था जो उन्हें मानना था। इस वजह से आदिवासी चुप हो गए।
5.) कितने दिनों में जंगल से सड़क बनाने का काम शुरू होगा ऐसा बेस्टियन ने कहा?
दो दिनों में जंगल से सड़क बनाने का काम शुरू होगा ऐसा बेस्टियन ने कहा।
6.) बेस्टियन का चेहरा क्यों तमतमा गया?
आदिवासी लोगों में से किसी एक नहीं हिम्मत करके उनसे पूछा कि काम के बदले हमें क्या मिलेगा इस वजह से बेस्टियन का चेहरा तमतमा गया।
अ.) परिच्छेद पढ़े और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखें।
राजू ने एक कोने से दूसरे कोने तक गुप्त संदेश पहुँचाने के लिए गुप्तचरों का जाल फैला रखा था। अंग्रेजी सेना के आने-जाने के संदेश ऐसे पहुँचाए जाते कि किसी को कानों-कान खबर न हो। यह सब देखकर अंग्रेजों ने भी अपने दाँतों तले उँगली दबा ली।
जंगलों और पहाड़ों में राजू के लोग बड़ी फुर्ती से छिपते-फिरते। ऐसे इलाके में हथियारों से लदी अंग्रेजों की भारी-भरकम सेना अपने-आपको कमजोर महसूस करने लगती थी। राजू के लोगों को गाँव-गाँव का सहारा था। गाँव के लोग विद्रोहियों को शरण देते और लाख कोशिश करने पर अंग्रेज़ उनकी खबर नहीं लगा पाते। फिर अंग्रेज़ों को एक तरकीब सूझी। उन्होंने सोचा कि आदिवासियों को लड़ाई में तो हरा नहीं पाएँगे, अब इन्हें भूखे रखकर मारना पड़ेगा। अंदर जंगल के गाँवों में राशन लाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए गए। किसी को भी सामान का एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना मुश्किल हो गया। लोगों की बंदूकों के कारतूस खत्म हो गए। इसके कारण अंग्रेजों के सिपाही गाँवों में घुसकर लोगों को मारने-पीटने लगे। यहाँ तक की उगी हुई फसल को भी जलाया जाने लगा।
1.) राजू ने गुप्तचरों का जाल क्यों फैला रखा था?
एक कोने से दूसरे कोने तक गुप्त संदेश पहुंचाने के लिए राजू ने गुप्तचरों का जाल फैला रखा था।
2.) राजू के लोग कहा पर छुपते फिरते रहते थे?
राजू के लोग जंगलों और पहाड़ों में छुपते फिरते थे।
3.) राजू के लोगों को किसका सहारा था?
राजू के लोगों को गांव गांव का सहारा था।
4.) अंग्रेज विद्रोहियों की खबर क्यों नही लगा पाते?
गांव के लोग विद्रोहियों को शरण देते इस वजह से अंग्रेज विद्रोहियों की खबर नहीं लगा पाते।
5.) अंग्रेजों को क्या तरकीब सोची?
अंग्रेजों ने आदिवासियों को भूखा रखने की तरकीब सोची।
6.) एक जगह से दूसरी जगह पर संदेश किस तरह से पहुंच जाते थे?
एक जगह से दूसरी जगह पर संदेश इस तरह से पहुंच जाते थे कि किसी को कानों कान खबर ना हो।
7.) गांव में राशन लाने वाले सारे रास्ते बंद क्यों कर दिए गए?
गांव में राशन लाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए गए क्योंकि अंग्रेजों को पता चल गया था की आदिवासियों को लड़ाई में इस तरह से हरा नहीं पाएंगे वह इन्हें अब भूखा रह कर ही मारना पड़ेगा।
प्र.) 1 किसने किससे कहा।
1.) दो दिन में जंगल में सड़क बनाने का काम शुरू होगा।
बेस्टीयन ने आदिवासीयोंसे कहा।
2.) अत्याचार के सामने बना नहीं चाहिए।
श्री राम राजू ने आदिवासियों से कहा।
3.) काम करेंगे तो बदले में क्या मिलेगा?
एक आदिवासी ने बेस्टीयन से पूछा।
4.) अगर कोई अंग्रेज अन्य करेगा तो हम अन्य सहने से इनकार करेंगे।
श्री राम राजू ने आदिवासियों से कहा।
प्र.) 2 दिए गए विधान सही है या गलत लिखो।
1.) सन 1922 में भारत में अंग्रेजों का शासन था।
सही
2.) अंग्रेजों की योजना घनी जंगल और पहाड़ों के बीच एक सड़क बनाने की थी।
सही
3.) बेस्टीयन आदिवासियों के हित में कार्य कर रहा था।
गलत
4.) श्री राम राजू 18 वर्ष की उम्र में ही साधु बन गया।
सही
5.) सब आदिवासी श्री राम राजू की बात मानते थे
सही
6.) अंग्रेजी सरकार का सहयोग नहीं करना चाहिए ऐसा गांधी जी कहते थे।
सही
7.) पुलिस हमेशा आदिवासियों का ही साथ देती थी।
गलत
प्र.) 3 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) राजू पर गोली किसने और क्यों चलाई?
राजू को पुलिस बहुत दिन से पकड़ने में लगी थी। आखिर में राजू उनके जाल में फंस गया। उसे कचहरी में पेश किया गया। कानून के हिसाब से उसके साथ बर्ताव हो रहा था। पर गुडॉल का कोई इरादा नहीं था कि कोर्ट कचहरी के चक्कर में राजू अपनी जान बचा ले। इस वजह से एक सिपाही को उसने इशारा किया और उसने राजू पर गोली चलाई और उसका काम वही तमाम कर दिया
2.) अंग्रेज सरकार आदिवासियों को भूखा मारकर ही छोड़ेगी ऐसा राजू को क्यों लगा?
आदिवासी राजू के साथ मिलकर अपना कार्य अच्छी तरह से निभा रहे थे। उनके सामने अंग्रेज के हाथ में हथियार होते हुए भी वह कुछ नहीं कर सकते थे। अंग्रेजों को जब लगा के आदिवासी अब शरण नहीं आएंगे तो उन्होंने भूखा रखकर करने की तरकीब अजमानी शुरू कर दे। उन्होंने जंगल के सारे रास्ते बंद कर दे इस वजह से गांव में राशन आना बंद हो गया। को कोई भी सामान एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाना मुश्किल हो गया। लोगों के पास जो बंदूके थी उनमें से कारतूस खत्म हो गए। अंग्रेज आप आदिवासियों के खेत में घुसकर उनके खेतों को भी जलने लगे थे। उनकी हिम्मत अब जवाब देने लगी। इस वजह राजू को ऐसा लगा कि वह अब आत्मसमर्पण नहीं करेगा तो अंग्रेज इन आदिवासियों को भूखा मारकर ही छोड़ेगी।
3.) जब संकरी पगडंडियों से सेना की टुकड़ी गुजर जाती तो आदिवासी भारतीय सिपाहियों को जाने देते और अंग्रेज सार्जेंट उन पर अचूक निशाना लगाते ऐसा क्यों?
क्योंकि श्री राम राजू ने आदिवासियों से कह कर रखा था कि अंग्रेजों से लड़ो पर एक भी भारतीय सैनिक का बाल भी बांका ना हो पाए इस वजह से जब जब संकरी पगडंडियों से सेना की टुकड़ी गुजर जाती तो आदिवासी भारतीय सिपाहियों को जाने देते और अंग्रेज सार्जेंट उन पर अचूक निशाना लगाते।
4.) आदिवासियों की हिम्मत बढ़ाने के लिए श्री राम राजू ने आदिवासियों से क्या कहा?
श्री राम राजू ने आदिवासियों से कहा के अत्याचार के सामने कभी भी बना नहीं चाहिए। तुम्हें उसे कम पर नहीं जाना चाहिए। श्री राम राजू ने बताया कि देश में कई लोग ऐसे हैं जो अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ अभी तक लड़ रहे हैं। एक मशहूर नेता है जिसका नाम गांधीजी है वह कहते हैं कि अंग्रेज सरकार का सहयोग कभी भी नहीं करना चाहिए। अगर कोई अंग्रेज अन्य करता है तो उसके खिलाफ हमें लड़ना चाहिए। आदिवासियों की हिम्मत बढ़ाने के लिए श्री राम राजू ने आदिवासियों से यह बात की।
5.) बेस्टीयन की बातें सुनकर आदिवासी क्यों सहम गए?
बेस्टीयन आदेश निकाला था की पहाड़ी और जंगलों से जो रास्ता गुजरेगा वह रास्ता बनाने के लिए आदिवासियों को कम पर आना होगा। लेकिन इसके बदले उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा। क्योंकि हुक्म बजाना यह नौकर का काम है आगे सवाल कोई नहीं पूछेगा। उन्हें आदिवासियों को लग रहा था कि वह उसे घने जंगलों में अब अकेले पड़ गए हैं कोई उनकी मदद नहीं करेगा इस वजह से आदिवासी सहम गए।
प्र.) 4 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) कोया आदिवासियों के नेता का नाम क्या था?
कोया आदिवासियों के नेता का नाम श्री राम राजू था।
2.) कोया आदिवासी अपना गुजारा किस तरह से कर लेते थे?
कोया आदिवासी घने जंगलों के बीच रहकर खेती के माध्यम से अपना गुजारा कर लेते थे।
3.) अंग्रेज तहसीलदार का नाम क्या था?
अंग्रेज तहसीलदार का नाम बेस्टीयन था।
4.) श्री राम राजू किस उम्र में साधु बन गया?
श्री राम राजू 18 वर्ष की उम्र में ही साधु बन गया।
5.) अंग्रेजों के होश क्यों उड़ गए?
आदिवासियों ने विद्रोह की ऐसी आग भड़काई के अंग्रेजों के होश उड़ गए।
6.) आदिवासी लोग किस जगह पर हमला कर देते?
आदिवासी लोग पुलिस चौकिया पर हमला करते थे और उनके अस्त्र-शस्त्र लूटपाट कर भाग जाते हैं।
7.) मेजर गुडॉल मन ही मन में खुश क्यों हो गया?
श्री राम राजू ने अपने आप को अंग्रेजों के हवाले कर दिया इस वजह से मेजर गुडॉल मन ही मन में बहुत खुश हो गया।
8.) श्री राम राजू ने अपने आप को जब पुलिस के हवाले किया तब उसने क्या सोचा?
श्री राम राजू ने सोचा के मैं अगर अपने आप को अंग्रेजों के हवाले कर दो तो इन हजारों लोगों को सताना अंग्रेज बंद कर देंगे।
पाठ से आगे
प्र.) 1 नीचे कुछ गतिविधियों के नाम दिए हैं उन गतिविधियों में कौन शामिल थे उनके नाम लिखो।
1.) सविनय आंदोलन – महात्मा गांधी
2.) राष्ट्रीय आंदोलन – बाल गंगाधर तिलक
3.) वंग बंग आंदोलन – महर्षि अरविंद घोष
4.) 1857 का युद्ध – रानी लक्ष्मीबाई
प्र.) 2 दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) भारत को स्वतंत्र करने के लिए कई लोगों ने अपनी जान दे दी। ऐसे पांच शहीदों के नाम लिखो।
1.) भगतसिंह
2.) चंद्रशेखर आज़ाद
3.) राजगुरु
4.) सुखदेव
5.) मदन लाल धींगरा
2.) महात्मा गांधी जी उनके कार्य के बारे में अपने विचार लिखो।
महात्मा गांधी जी जब हमारा भारत स्वतंत्र हुआ उसमें जो आंदोलन हुए थे उसके एक प्रमुख नेता थे। भारत को स्वतंत्र करने के लिए महात्मा गांधी जी का योगदान बहुत है। उन्होंने भारत में कई सारे आंदोलन किए थे। खेड़ा आंदोलन असहयोग आंदोलन सविनय अवज्ञा आंदोलन भारत छोड़ो आंदोलन ऐसे कई आंदोलन में वह प्रमुख नेता के रूप में कार्यरत थे। उनके इस समर्पण की वजह से उन्हें राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। भारत स्वतंत्र करने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। उन्होंने स्वदेशी का प्रचार किया विदेशी पर बहिष्कार डाल दिया। अंग्रेज लोग जो भारतीय लोगों का शोषण कर रहे थे उसके खिलाफ आवाज उठाया उसका भारतीय लोगों को सुरक्षा प्रदान की। सत्य और अहिंसा यह दो हथियार द। इन हत्यारों के जोर पर उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई अंग्रेजों से लड़ी थी।
3.) अंग्रेज लोग भारतीय लोगों का आर्थिक शोषण किस तरह करते थे? पता लगाकर लिखें।
अंग्रेज लोग यहां पर व्यापार करने के लिए आए थे। लेकिन जैसे-जैसे मराठा साम्राज्य नष्ट होता गया वैसे-वैसे ही अंग्रेज लोगों ने अपने सर बाहर निकाल दिए। व्यापार के माध्यम से उन्होंने पूरे भारत पर कब्जा कर लिया। यहां के छोटे-छोटे उद्योग नष्ट कर दिए। उन्होंने भारतीयों का आर्थिक शोषण करना शुरू कर दिया। यहां पर कच्चा माल बनाने के लिए वह जोर देने लगे। वही कच्चा माल लेकर वह इंग्लैंड में जाते थे वहां पर इस कच्चे माल से पक्का माल तैयार कर देते थे। वह पक्का माल भारत में जाकर भेज देते थे। और जो इसे नफा होता था वह फिर से इंग्लैंड ले जाते थे। अंग्रेज लोगों का जो माल था वह यंत्रों पर तैयार होने की वजह से उनकी कीमत कम थी। और यहां पर जो माल तैयार होता था उसकी कीमत उससे कई ज्यादा थी क्योंकि वह हाथ से बनाया जाता था। सस्ते माल की वजह से यहां के लोग भी अंग्रेजों ने तैयार किया गया माल लेते थे। इस वजह से भारत का बहुत आर्थिक शोषण हुआ।
4.) क्या आपको पता है अंग्रेजों ने भारत देश पर राज्य करने के लिए कौन सी नीति का अवलंब किया।
अंग्रेजों ने भारत देश पर राज्य करने के लिए साम, दाम, दंड, भेद इस नीति का अवलंब किया।
5.) अंग्रेजी इस तरह कोया के आदिवासियों पर जोर जबरदस्ती कर रहे थे उसे तरह अगर आप पर कोई जोर जबरदस्ती करें तो आप क्या करेंगे?
अंग्रेज क्या के आदिवासियों पर जोर जबरदस्ती करके अपना काम पूरा करने की कोशिश में लगे हुए थे। इसके बदले उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला था। इसी तरह अगर हम पर कोई जोर जबरदस्ती करने जाए तो हम उसकी बात नहीं मानेंगे। अगर हमें हमारे काम का अच्छी तरह से वेतन मिलता है तो हम वह काम जरुर करेंगे। लेकिन काम ज्यादा है और उसके बदले हमें कुछ नहीं मिल रहा है तो हम ऐसी घटनाओं का विरोध करेंगे।
6.) अगर आपको किसी आंदोलन का नेतृत्व करना है तो वह नेतृत्व आप किस तरह से करेंगे?
अगर हमें किसी आंदोलन में शामिल होकर उसे आंदोलन का नेतृत्व करना है तो पहले हम लोगों को इकट्ठा करेंगे या फिर जो लोग इकट्ठा हुए हैं उन लोगों को उसे आंदोलन का महत्व समझाएंगे। वह आंदोलन क्यों किया जा रहा है उसके हमें फायदे और नुकसान क्या-क्या है यह बात हम उन्हें अच्छी तरह से समझाएंगे। समय-समय पर उनसे बातें करेंगे उन्हें कोई तकलीफ है या नहीं इसकी जानकारी हम उनसे लेते रहेंगे उनसे उन्हें राहत मिले ऐसी सुविधा निर्माण करेंगे।
भाषा की बात
प्र.) 1 दिए गए मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग करो।
1.) हिम्मत जवाब देना – थक जाना, निराश हो जाना
मां ने बच्चों को बहुत समझाया लेकिन आखिर में उनकी हिम्मत जवाब दे गई।
2.) दांतो तले उंगली दबाना – हैरान होना
मैराथन के आंदोलन को देख सारे सिपाही दातों तले उंगली दबकर रह गए।
3.) आत्म समर्पण करना – खुदको सामने वाले को सौप देना
सेनापति प्रताप राव गुर्जर उनके सामने औरंगजेब की सेनानियों ने आत्म समर्पण कर दिया।
4.) हिल मिल जाना – सबके साथ मिल जुलकर रहना
रिया हॉस्टल में सबके साथ हिल मिल गई थी।
5.) काम तमाम करना – कार्य पूर्ण करना
भारत के नेताओं ने अंग्रेजों का काम तमाम कर दिया।
6.) होश उड़ जाना – डर जाना
रानी लक्ष्मी बाई की हिम्मत देख अंग्रेजों के होश उड़ गए।
7.) बाल भी बांका न होना – कुछ भी हानि न होना
अगर हमारे पास हिम्मत है तो हमारा कोई भी बोल भी बांका नहीं कर सकता।
8.) कुच करना – निकल जाना
प्रतापगढ़ की तरफ महारानी ताराबाई ने कुच कर दी।
9.) कानों कान खबर न होना – किसी को पता न चलना
गुप्तचरोन इस तरह से काम किया कि किसी को कानों कान खबर ना हुई।
Hope above Anyay Ke Khilaf Extra Questions will help you to prepare more for exams. You can share above Extra Questions and Answers through your friend circle.